Connect with us

राजनांदगांव

देश में 100 करोड़ कोरोना टीके लगने का आंकड़ा हुआ पार, जिले के स्वास्थ्य विभाग में उमड़ा जोरदार उत्साह, लिया नया संकल्प

Published

on

राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा इससे बचाव के लिए देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाने का आंकड़ा पार हो गया है। वा लिया है जिससे आज पूरा देश गौरवान्वित है। गौरव के इस क्षण को यादगार बनाने के प्रति उत्साहित स्वास्थ विभाग ने एक नया संकल्प लिया है। नया संकल्प है, जन-जागरूकता व जनभागीदारी के साथ जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य अब जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगने से यह स्पष्ट हो चुका है कि कोरोना टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है, इसे लगवाने से कोई खतरा नहीं है बल्कि यह जीवनरक्षक ही है। प्रशासन द्वारा भी इस आशय पर जोर देने के परिणाम स्वरूप टीकाकरण कराने वालों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन के दिशा.निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान से प्रभावित लाभार्थियों ने खुद तो टीका लगवाया ही, अन्य लोगों को भी उन्होंने टीका लगवाने हेतु प्रेरित करने का काम किया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व इससे बचाव तथा संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में कोरोना टीकाकरण कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।
कोरोना टीकाकरण हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक दिन पूर्व मुनादी कराई जा रही है। कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग और राजस्व विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। इन प्रयासों के फलस्वरूप जिले में अब तक लगभग 85.25 प्रतिशत लोगों ने पहला तथा लगभग 43.40 प्रतिशत लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवा लिया है, जो उत्साहवर्धक है। टीका लगवाने के लिए जिले में हर वर्ग के लोग उत्साह से सामने आने लगे हैं। टीकाकरण में सबसे ज्यादा युवाओं की रुचि दिख रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया, देश में 100 करोड़ टीकाकरण पूर्ण होना निसंदेह काफी उत्साहवर्धक है। कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए जिले में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव-गांव में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लोगों ने टीका का पहला डोज ले लिया हैए उनसे अपनी बारी आने पर दूसरी खुराक भी अनिवार्य रूप से लेने की अपील की जा रही है। जन-जागरूकता व जनभागीदारी के साथ जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। डॉ. तुलावी ने बताया, पहली खुराक शरीर के वायरस को पहचानने में मदद करती है और भविष्य में संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करती है, जबकि दूसरी खुराक उस प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को और अधिक मजबूत करती है। इससे शरीर कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, श्देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना टीकाकरण पूर्ण किया जाना गौरव का विषय है। जिले में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण को एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में लेकर कार्य किया जा रहा है, आने वाले दिनों में कोरोना टीकाकरण की गति और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिले में अब तक लगभग 85.25 प्रतिशत लोगों को पहला तथा लगभग 43.40 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा टीकाकरण लगातार जारी है। जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें भी कोरोना से सुरक्षा का टीका अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending