छत्तीसगढ़
डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं से छेरी छेरा में विकास के लिए कार्यकर्ताओं से संघर्ष मांगा
राजनंदगांव। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में आज सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा संगठन मंत्री पवन साय एवं स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद देने पहुंचे।
स्पीकर हाउस में खचाखच भारी हाल में डॉक्टर रमन सिंह ने पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं सचिन बघेल का भी गमछा पहनकर सम्मान किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं महामंत्री सौरभ कोठारी को आने वाले समय में बेहतरीन टीम बनाने और बेहतरीन पारी खेलने का आव्हान किया। डॉ रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों तक राजनांदगांव का समुचित विकास हुआ परंतु विगत 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने राजनांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया और विकास कार्य ठप हो गए अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है और आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा में संगठन परिवर्तन की ओर है मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है,ऐसे ही समय की दृष्टि से संगठन भी परिवर्तन करता है।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक उत्सव छेरी छेरा का भी शुभ दिन है। और राजनांदगांव के विकास के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं से छेरा छेरी के रूप में कुछ मांगना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के विकास के लिए मुझे भाजपा के पार्षद, महापौर, पंच, सरपंच और जनपद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में अपना योगदान दे ताकि डबल इंजन की सरकार के साथ राजनांदगांव एवं पूरे संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास हम कर सकें।
नव नियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डॉ रमन सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को उन्होंने मौका दिया है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के हित में काम करूंगा और वे विकास तथा जन सेवा के कार्यों को महत्व देंगे, इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने का भी आश्वासन दिया, अंत में आभार प्रदर्शन नव नियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भागचंद गीड़िया ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का भी स्वागत सम्मान किया गया।
छत्तीसगढ़
शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?
रायपुर. 19 जुलाई के नजदीक आते ही एक बार फिर से तिहरा हत्याकाँड़, क्षत्रिय करणी सेना. डा. राजसिंह शेखावत, वीरेन्द्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला जैसे नाम मीडिया में तैरने लगे हैं. अपनी बची – खुची आबरू बचाने राज्य शासन कोरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) व नगर निरीक्षक (टीआई) पर कार्रवाई का भले ही दँभ भर ले लेकिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के मामले में उसका मौन बहुत कुछ उजागर किए जा रहा है.
उल्लेखनीय है, कि इस हत्याकाँड़ के बाद से सवर्ण समाज, क्षत्रिय समाज सहित 36 कौम में जबरदस्त आक्रोश है. 29 जून को मृतकों के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान यह आक्रोश परिलक्षित हुआ था.
0 शेखावत – तोमर ने भरी थी हुँकार
क्षत्रिय करणी सेना सहित सवर्णों ने इस हत्याकाँड़ को अपने पर हमला माना है. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर मामले में कोरिया न्याय यात्रा के दौरान हुँकार भर चुके हैं.
शेखावत व तोमर के साथ सैकड़ों की सँख्या में कोरिया न्याय यात्रा के बैनर तले पहुँचे करणी सैनिक अब 19 जुलाई को श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन करने की तैयारी में लगे हुए हैं. वह तारीख सिर पर आ गई है.
इसकी घोषणा पीडित परिवार व उसके मुखिया श्री राजेंद्र सिंह की सहमति पर हुई थी. शनिवार को अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर लाइव हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इसका उल्लेख करते हुए सैनिकों, समाज के लोगों सहित 36 कौम से पुनः अनुमति माँगी थी.
उधर, कोरिया एसपी रहे रविकुमार कुर्रे बदल दिए गए हैं. वह 13 दिसँबर 2024 से कोरिया में पदस्थ थे इस कारण इसे उन पर कार्रवाई मानना गलत होगा.
आईपीएस कुर्रे के स्थान पर राजधानी रायपुर से आईपीएस हरीश राठौर कोरिया एसपी के रूप में स्थानाँतरित किए गए हैं. वह फिलहाल सीएम सिक्योरिटी में एसपी के पद पर थे.
कुर्रे व राठौर का नाम 10 जुलाई को जारी हुई आईपीएस ट्राँसफर लिस्ट में था जोकि 24 अफसरों के तबादले से जुडी है. इसमें 12 जिलों के कप्तान बदले जाने की सूचना थी.
इसी तरह सोनहत के थाना प्रभारी रहे विनोद पासवान का भी स्थानांतरण हो गया है. उनका नाम उस 64 निरीक्षकों की सूची में शामिल है जोकि 8 जुलाई को जारी हुई थी. वह नारायणपुर भेजे गए हैं.
शासन – प्रशासन इसे कार्रवाई बताता फिरे लेकिन इस मामले में उसके हाथ पैर फूलते नज़र आ रहे हैं. दरअसल, 13 जुलाई यानिकि सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारँभ हो गया है.
विपक्ष से इतनी तो उम्मीद की ही जा सकती है कि वह पूरे मुद्दे को गँभीरता के साथ उठाएगा. तीन व्यक्तियों को इस तरह दर्दनाक तरीके से जिंदा जला दिए जाने के बाद सरकार के पास बोलने – बताने के अवसर ही नहीं रहे हैं.
ऊपर से क्षत्रिय करणी सेना के तेवर को देखते हुए उसकी रहस्यमयी चुप्पी शासन – प्रशासन को बैचैन किए जा रही है. उसे इस बात की कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही है कि इस तिहरे हत्याकाँड़ को लेकर सेना की क्या तैयारी है.
बहरहाल, माना जा रहा है कि सबकुछ पीडित परिजनों की मँशा पर ही निर्भर है. यदि उसने लडा़ई जारी रखने का निर्णय लिया तो फिर 19 जुलाई को हरहाल में श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन होगा.
… और यदि ऐसा होता है तो फिर एक बार कोरिया नेशनल मीडिया में सुर्खियाँ बटोरेगा. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर अपने सैनिकों के साथ पुनः कोरिया में गरजते नज़र आएँगे.
0 भौगोलिक परिस्थिति और घटनाचक्र :
01. छत्तीसगढ़ के उत्तर – पश्चिमी भाग में कोरिया जिला स्थित है.
02. कोरिया जिला सरगुजा सँभाग अँतर्गत आता है.
03. बैकुंठपुर में जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.
04. बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा में सोनहत थाना स्थित है.
05. देश में चर्चित तिहरा हत्या काँड़ इसी सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई (कटगोड़ी) गाँव में हुआ था.
06. जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर घटनास्थल पड़ता है.
07. घटनास्थल की दूरी बैकुंठपुर से तकरीबन 30 किमी है.
08. 16 जून 2026 की रात को जनपद पँचायत सोनहत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत उर्फ़ लल्ला सिंह गहरवार जिंदा जला दिए गए थे.
09. उनके साथ ही नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह भी जिंदा जल मरे थे.
10. गँभीर रुप से घायल योगेंद्रसिंह चौहान (65), मयंँक सिंह इस हत्याकाँड़ में किसी तरह बचे थे.
11. मामले की पुलिस रपट सोनहत थाना में 17 जून 2026 को दर्ज की गई थी.
12. रपट अनुसार 25 – 30 आरोपियों ने इस हत्याकाँड़ को अँजाम दिया था.
13. अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी नामक आरोपियों को सोनहत पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार किया था.
14. 20 जून 2026 को मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशान त्रिपाठी नामक आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण किया था.
15. 23 जून को पुलिस ने मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया था.
16. मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने सहित शासन – प्रशासन पर गँभीर आरोप लगते रहे हैं.
17. कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुश्री सुरेखा चौबे पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाना चर्चा का विषय है.
छत्तीसगढ़
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम : विचारपुर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन
खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विचारपुर में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस शिविर में गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ बड़े उत्साह और लगन से सिलाई के गुर सीखे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए राशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुश्री संतोषी साहू एवं सचिव तरुण साहू ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में एक नई पहचान बनाने में मददगार साबित होगा। आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। गांव में ही रहकर इस हुनर के माध्यम से वे खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सकती हैं।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब महिलाओं के हाथों में प्रमाण-पत्र सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर आत्मनिर्भरता की चमक साफ देखी जा सकती थी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने राशि वेलफेयर सोसाइटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस शिविर ने उन्हें न सिर्फ एक नया हुनर सिखाया है, बल्कि जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा भी दी है। अब वे स्वयं का सिलाई कार्य शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
इस गरिमामय समापन समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, राशि वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य, ट्रेनर, गणमान्य ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद
राजनांदगांव। नवनिर्वाचित नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का अभिनंदन किया। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि शपथ ग्रहण उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने घुमका की धरती से प्रदेश में परिवर्तन का बिगुल बजने की बात कही थी और आज वही परिवर्तन का शंखनाद बनकर पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता एवं जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सरपंच रहते हुए फूलमती वर्मा घुमका क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को लगातार उनके समक्ष रखती थीं, जिन पर कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता से कार्य किया। आत्मानंद विद्यालय, तहसील का दर्जा तथा नगर पंचायत का गठन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर घुमका के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।
समारोह के समापन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी खुमरी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शाहिद भाई के दिशा-निर्देशन में वरिष्ठ पार्षद रामचंद्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस के सभी पांचों निर्वाचित पार्षदों ने संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से अपना समर्थन प्रदान किया, जिससे उन्हें सभी पांचों पार्षदों का मत प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, यशोदा वर्मा, भोलाराम साहू, पूर्व विधायक धनेश पाटिला एवं भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटिला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, नवाज खान, पदम कोठारी, भागवत साहू, रमेश डाकलिया, नीता लोधी, दुर्गेश द्विवेदी, राहुल तिवारी, हनी ग्रेवाल, पंकज बांधव, अंगेश्वर देशमुख, चंद्रेश वर्मा, कुतुबुद्दीन सोलंकी, चित्रलेखा वर्मा, आसिफ अली, पंचराम चंदेल, प्रताप धावड़े, रज्जू जान, मुन्ना इब्राहिम, जितेंद्र भाटिया, मतीन खान, शिशुपाल भारती, पप्पू वर्मा, नलिनी वर्मा, केदार यादव, राजकुमारी सिन्हा, शोभाराम बघेल, प्रदीप पटेल, सौरभ वैष्णव, आरती महोबिया, राजील कुरैशी, अमीन उके, करीम भाई, गौरव शर्मा, रामचंद्र वर्मा, ऊषा वर्मा, कुमारनाथ बघेल, विशाल गढ़े, दिलीप गजेन्द्र, आफताब खान, आशीष बाजपेयी, प्रियेश मेश्राम, इमरान रंगरेज, सदाब अली, मोहित कोचरे, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
