Connect with us

राजनांदगांव

तेरा मेरा छोड़कर जिताऊ उम्मीदवार को टिकट वितरण पार्टी की प्राथमिकता : संतोष पांडे

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया जिसमें संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल एवं लाभचंद बाफना तथा सांसद संतोष पांडे एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख भी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अपने उद्बबोधन में आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सभी को मिलजुल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आवाहन किया तथा सभी 16 मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सभी को समन्वय करके संतुष्ट करना और वार्ड के निवासियों के लिए सर्वसम्मति से पार्षद, पंच, सरपंच एवं महापौर पद का प्रत्याशी का चयन करना हम सब की जवाबदारी है, इसमें तेरा मेरा को छोड़कर पार्टी के हित में कार्य करने से सफलता तय होगी, उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन चुनाव के समयबध्य ढंग से संपन्न हुए हैं,जो संगठन की विशेषता है।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव जीताने में अपना पसीना बहाया है, अब इन छोटे कार्यकर्ताओं को नेता बनाने एवं निचले स्तर तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने का अवसर यह चुनाव है। इस चुनाव में योग्य एवं सही कार्यकर्ता का चुनाव कर टिकट वितरण से पार्टी का जनाधार निश्चित रूप से बढ़ेगा। सभी की सामूहिक जवाबदारी है कि हम एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े।
संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल ने भी नगर निगम चुनाव एवं पंचायत चुनाव के संबंध में बूथ स्तर पर जीत के मंत्र दिए और कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की भूपेश सरकार का भय एवं आतंक का माहौल था,जिसके जिला अध्यक्ष के कुख्यात कारनामे जग जाहिर थे, अब वर्तमान में विष्णु देव साय का सुशासन चल रहा है जिसके तहत 70 लाख बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को 2 वर्ष का बोनस भी दिया,साथ ही एक मुफ्त 3100 में धान खरीदी की व्यवस्था भी की जा रही है। अवधेश चंदेल ने कहा कि सभी को अनुभव के साथ मेहनत और विश्वसनीयता के साथ जनता का विश्वास हासिल करना है और मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें तथा सूचीबद्ध मतदाताओं से संपर्क कर उनका विश्वास हासिल करें।
विशेष रूप से पधारे लाभचंद बाफना ने कहा कि 15 वर्षों तक डॉ रमन सिंह ने प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचा उनके कार्यकाल को जनता को जरूर बताएं और 5 वर्षों तक भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को महादेव एप और शराब के भ्रष्टाचार में डुबो दिया और विगत एक वर्षों में विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन को और उनकी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाएं तो भाजपा की जीत पक्की होगी।
प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि उनके जीवन का स्वर्णिम अवसर आया है इसलिए वे सभी इस चुनाव में गंभीरता के साथ लग जाए और स्थानीय मुद्दों को उजागर करें पिछली सरकार की कमियों को बताएं और लगातार मतदाताओं से संपर्क में रहे,बूथ जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं तो चुनाव में भाजपा का परचम जरूर फहराएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने किया एवं आभार प्रदर्शन नव नियुक्त महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, विनोद खांडेकर, सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, राजेंद्र गोलछा, नीलू शर्मा,एमडी ठाकुर, शशिकांत द्विवेदी, चंद्रिका डडसेना, शिव वर्मा,मूलचंद लोधी, गिन्नी चावला, संजय लोहिया, पूर्णिमा साहू, किरण साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, कैलाश शर्मा, लीलाधर साहू,सावन वर्मा,आलोक बिंदल, रघुवीर वाधवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending