Connect with us

राजनांदगांव

किसानों को मजबूत बनाने के लिए करें संभावनाओं की तलाश : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केन्द्रीय योजना क्षेत्र अंतर्गत जिला स्तरीय मानिटरिंग समिति (डीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। शीघ्र ही हमारा देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा। सभी क्षेत्र अच्छा कार्य करेंगे तभी हम लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हंै। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में 44 प्रतिशत कार्य शक्ति लगी हुई है। जिसके अंतर्गत कृषि क्षेत्र से हमारे देश को लगभग 13-14 प्रतिशत जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में योगदान मिल रहा है। हमें कृषि क्षेत्र से जीडीपी के लिए और अधिक परिणाममूलक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विदेशों में एक हेक्टेयर में फसल का तीन गुना उत्पादन ज्यादा है, वहीं कम श्रमिकों की आवश्यकता होती है। हमें इस बात पर विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि हम कैसे फसल उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते है तथा प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर उत्पादों की वैल्यू एडीशन करेंगे तो जीडीपी में बढ़त होगी। इसके लिए अधोसंरचना, कच्चा सामग्री, ई-नाम प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं। पैकेजिंग, ब्राडिंग एवं मार्केटिंग से अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों की बिक्री से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, लीड बैंक सहित अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से इस दिशा में बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसानों में आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है, ताकि वे अच्छा कार्य कर सकें। किसानों को मजबूत बनाने के लिए संभावनाओं की तलाश करें, उनका मार्गदर्शन करें तथा उनकों सुविधाएं प्रदान करें। किसानों को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें भी अपने ज्ञान, कौशल, विचारों में समृद्ध होना चाहिए। आने वाले समय में बदलते मौसम के कारण कृषि उत्पादों में भरपूर उत्पादन की संभावना है। किसी भी खाद्यान्न पदार्थ की मांग बढ़ने पर उसका उत्पादन बढ़ा सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में स्थायी विकास के दृष्टिगत कार्य करने की जरूरत है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए जुनून होना चाहिए तथा मिशन मोड में कार्य होना चाहिए। कलेक्टर ने इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के संभाव्यतायुक्त ऋण योजना किताब का विमोचन किया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजनांदगांव जिले के कृषि उत्पादन संगठन (एफपीओ), साथी परियोजना क्रियान्वयन, वित्तीय साक्षरता तथा धान के बदले अन्य फसल एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम इरईकला, कोकपुर एवं बागरेकसा में कृषक उत्पादन संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। चर्चा के दौरान बताया गया कि देश एवं प्रदेश में मृदा में कार्बन की कमी से आने वाले वर्षों में अंकुरण क्षमता में कमी आ सकती है। इसके लिए पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र तथा सूक्ष्म जीव का संरक्षण एवं संवर्धन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कीटनाशक के कारण भूमि में कार्बन एवं अन्य पोषक तत्व एवं सूक्ष्म जीव में कमी आ रही है। इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। कलेक्टर ने कहा कि सभी तरह के नवाचार, नवीनतम तकनीक से किसानों को लैस करें तथा उन्हें सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। इस दौरान फसल विविधीकरण, औषधीय पौधों की खेती के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ग्राम पटेवा में चना, महिला स्वसहायता समूह को कृषि उत्पादन संगठन से जोड़ने तथा किसानों को सभी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए अधिकतम सब्सिडी दिलाने के संबंध में चर्चा की गई।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के प्रबंधक मनोज नायक ने बताया कि जिले में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय साक्षरता एवं फसल विविधीकरण के लिए विभिन्न आयामों में कार्य किया जा रहा है। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने कहा कि रखिया की खेती भी किसानों के लिए फायदेमंद है। रखिया से पेठा, बड़ी एवं अन्य तरह की मिठाई बन सकती है। सहायक आयुक्त सहकारिता श्रीमती शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष मनाया जा रहा है। जिले में किसानों को फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण हेतु केसीसी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही किसान रूपे कार्ड एवं माइक्रो एटीएम के लिए आवेदन कर सकते है। वित्तीय साक्षरता के साथ ही केसीसी एवं अन्य मुद्दों के संबंध में जानकारी दी। लीड बैंक मैनेजर मुनिष शर्मा ने कहा कि किसानों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियों एवं कृषि उत्पादक संगठन को सहयोग देने के लिए बैंक सेक्टर मदद करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस ईशु अग्रवाल, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुंजन झा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनुप चटर्जी, विट्रो बायो टेक्नोलॉजी के हेमंत प्रधान एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending