Connect with us

राजनांदगांव

हिंदुओं पर कायराना हमला किसी शर्त पर बर्दाश्त नहीं : अभाविप

Published

on

डोंगरगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन क्षेत्र में मंगलवार को हिंदू पर्यटकों को पर हुए बर्बर आतंकी हमले में धर्म पूछ कर निर्दोष हिंदू सैलानियों को गोली मार कर हत्या कर दिया गया, जिसमें 26 नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डोंगरगढ़ द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, जैसे नारे के साथ बड़ी संख्या में नगर के जयस्तंभ चौक में उपस्थित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मृत सैलानियों को कैंडल जलाकर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायल पर्यटकों के स्वस्थ लाभ की कामना की।
उक्त सभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह संयोजक सामाजिक समरसता विभाग प्रकाश यादव ने कहा यह घटना सामाजिक समरसता और सभ्यतागत मूल्यों पर कुठाराघात है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता का मुकुट है कश्मीर और भारत माता की मुकुट पर यह जो दाग आतंकियों द्वारा लगाया गया है, वह बहुत ही निंदनीय है निहत्थे सैलानियों पर किया गया अत्याचार की मैं कड़ी निंदा करता हूं, यह प्रहार केवल मारे गए हिंदुओं पर नहीं, बल्कि देश के 130 करोड़ हिंदुओं पर प्रहार है, जिसका जवाब देने का समय आ गया है, हम हिंदुओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक होने की आवश्यकता है, हमले में शहीद हुए सैलानियों को मैं सच्ची श्रद्धांजलि देता हूं और घायल जन सामान्य और सैलानियों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना करता हूं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहमंत्री व राजनांदगांव विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव ने कहा ये कायराना आतंकी हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहींए बल्कि पूरे भारत पर हमला है। इन आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि फिर कभी हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाने की हिम्मत न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्र सरकार से यह मांग करता है कि हमले में संलिपित आतंकियों और उनके स्थाई सहयोगियों की पहचान कर कठोर से कठोर दंड सुनिश्चित किया जाए। हमले में शहीद हुए निहत्थे हिंदू सैलानियों को मैं अभाविप की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं और घायल सैलानियों के लिए मां बम्लेश्वरी देवी से जल्द स्वस्थ लाभ की कामना करता हूं।
मुस्लिम समाज से उपस्थित शेख सरफारज ने मारे गए हिंदू सैलानियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना मानव समाज को शर्मशार करने वाली घटना है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है, जिसका मैं कड़ी से कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं और हमले में शहीद हुए सैलानियों को अपनी ओर से अपने परिवार व समाज को ओर से श्रद्धांजलि देता हूं।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक जागेश्वर निषाद सहित सभी स्वयंसेवक बंधु व भाजपा से पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित जैन, वर्तमान मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश व पूरा शहर मंडल व सभी मोर्चा के कार्यकर्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वा समर्थ कुश मालेकर, दिव्या ठाकुर, दीपेश, ओम, लवकुश, निखिल अन्य कार्यकर्ता सहित विश्व हिंदू परिषद से जिला अध्यक्ष तरुण हथेल, नगर अध्यक्ष बालमुकुल तराने, बजरंग दल नगर संयोजक ऋषभ डकहा एकल अभियान संच प्रमुख विनीत यादव, मातृ प्रमुख अचला सिंह ठाकुर, सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के ट्रस्टी संग सर्व सामाजिक प्रबुद्धजन, सभी पत्रकारगण नगर भर के जन सामान्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending