Connect with us

छत्तीसगढ़

विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

Published

on

खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के दिशा-निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा एवं डॉ. विवेक बिसेन जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मुलन के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करना है। इस वर्ष का थीम है-मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाये, पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें। जिसका अर्थ यह है कि मलेरिया को समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
प्रदेश में वर्ष 2027 तक शून्य मलेरिया (शून्य स्थानीय सक्रमण) तथा 2030 तक मलेरिया मुक्त राज्य करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से होता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगनाए बदन दर्द, सर दर्द, उल्टी आदि शामिल है, यदि कोई व्यक्ति इन लक्षणों से पीड़ित है तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में जाकर जांच करानी चाहिए। मलेरिया की जांच एवं इलाज सभी शासकीय संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है।
जिले के दोनों विकासखंड खैरागढ़ व छुईखदान के विभिन्न ग्रामों में मलेरिया उन्मूलन एवं बचाव हेतु जागरूकता शिविर लगाए गए एवं रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा विभिन्न ग्रामों में मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी लगाने एवं घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पानी जमा होने वाले स्त्रोतों को नष्ट करें, जमे हुआ पानी के गड्डों में जला हुआ मोबिल ऑयल अथवा मिट्टी तेल अवश्य डालें। मच्छर से बचने के लिए घरों के दरवाजे एवं खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली लगवाए, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, एवं ग्रामों में साफ सफाई रखें एवं पूरे अस्तीन के कपड़े पहनने हेतु बताया गया। वनांचल क्षेत्रों के ग्रामों में मलेरिया हो जाने पर तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अतः ग्रामीणों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करने हेतु बताया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?

Published

on

रायपुर. 19 जुलाई के नजदीक आते ही एक बार फिर से तिहरा हत्याकाँड़, क्षत्रिय करणी सेना. डा. राजसिंह शेखावत, वीरेन्द्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला जैसे नाम मीडिया में तैरने लगे हैं. अपनी बची – खुची आबरू बचाने राज्य शासन कोरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) व नगर निरीक्षक (टीआई) पर कार्रवाई का भले ही दँभ भर ले लेकिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के मामले में उसका मौन बहुत कुछ उजागर किए जा रहा है.

उल्लेखनीय है, कि इस हत्याकाँड़ के बाद से सवर्ण समाज, क्षत्रिय समाज सहित 36 कौम में जबरदस्त आक्रोश है. 29 जून को मृतकों के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान यह आक्रोश परिलक्षित हुआ था.

0 शेखावत – तोमर ने भरी थी हुँकार

क्षत्रिय करणी सेना सहित सवर्णों ने इस हत्याकाँड़ को अपने पर हमला माना है. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर मामले में कोरिया न्याय यात्रा के दौरान हुँकार भर चुके हैं.

शेखावत व तोमर के साथ सैकड़ों की सँख्या में कोरिया न्याय यात्रा के बैनर तले पहुँचे करणी सैनिक अब 19 जुलाई को श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन करने की तैयारी में लगे हुए हैं. वह तारीख सिर पर आ गई है.

इसकी घोषणा पीडित परिवार व उसके मुखिया श्री राजेंद्र सिंह की सहमति पर हुई थी. शनिवार को अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर लाइव हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इसका उल्लेख करते हुए सैनिकों, समाज के लोगों सहित 36 कौम से पुनः अनुमति माँगी थी.

उधर, कोरिया एसपी रहे रविकुमार कुर्रे बदल दिए गए हैं. वह 13 दिसँबर 2024 से कोरिया में पदस्थ थे इस कारण इसे उन पर कार्रवाई मानना गलत होगा.

आईपीएस कुर्रे के स्थान पर राजधानी रायपुर से आईपीएस हरीश राठौर कोरिया एसपी के रूप में स्थानाँतरित किए गए हैं. वह फिलहाल सीएम सिक्योरिटी में एसपी के पद पर थे.

कुर्रे व राठौर का नाम 10 जुलाई को जारी हुई आईपीएस ट्राँसफर लिस्ट में था जोकि 24 अफसरों के तबादले से जुडी है. इसमें 12 जिलों के कप्तान बदले जाने की सूचना थी.

इसी तरह सोनहत के थाना प्रभारी रहे विनोद पासवान का भी स्थानांतरण हो गया है. उनका नाम उस 64 निरीक्षकों की सूची में शामिल है जोकि 8 जुलाई को जारी हुई थी. वह नारायणपुर भेजे गए हैं.

शासन – प्रशासन इसे कार्रवाई बताता फिरे लेकिन इस मामले में उसके हाथ पैर फूलते नज़र आ रहे हैं. दरअसल, 13 जुलाई यानिकि सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारँभ हो गया है.

विपक्ष से इतनी तो उम्मीद की ही जा सकती है कि वह पूरे मुद्दे को गँभीरता के साथ उठाएगा. तीन व्यक्तियों को इस तरह दर्दनाक तरीके से जिंदा जला दिए जाने के बाद सरकार के पास बोलने – बताने के अवसर ही नहीं रहे हैं.

ऊपर से क्षत्रिय करणी सेना के तेवर को देखते हुए उसकी रहस्यमयी चुप्पी शासन – प्रशासन को बैचैन किए जा रही है. उसे इस बात की कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही है कि इस तिहरे हत्याकाँड़ को लेकर सेना की क्या तैयारी है.

बहरहाल, माना जा रहा है कि सबकुछ पीडित परिजनों की मँशा पर ही निर्भर है. यदि उसने लडा़ई जारी रखने का निर्णय लिया तो फिर 19 जुलाई को हरहाल में श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन होगा.

… और यदि ऐसा होता है तो फिर एक बार कोरिया नेशनल मीडिया में सुर्खियाँ बटोरेगा. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर अपने सैनिकों के साथ पुनः कोरिया में गरजते नज़र आएँगे.

0 भौगोलिक परिस्थिति और घटनाचक्र :

01. छत्तीसगढ़ के उत्तर – पश्चिमी भाग में कोरिया जिला स्थित है.

02. कोरिया जिला सरगुजा सँभाग अँतर्गत आता है.

03. बैकुंठपुर में जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.

04. बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा में सोनहत थाना स्थित है.

05. देश में चर्चित तिहरा हत्या काँड़ इसी सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई (कटगोड़ी) गाँव में हुआ था.

06. जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर घटनास्थल पड़ता है.

07. घटनास्थल की दूरी बैकुंठपुर से तकरीबन 30 किमी है.

08. 16 जून 2026 की रात को जनपद पँचायत सोनहत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत उर्फ़ लल्ला सिंह गहरवार जिंदा जला दिए गए थे.

09. उनके साथ ही नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह भी जिंदा जल मरे थे.

10. गँभीर रुप से घायल योगेंद्रसिंह चौहान (65), मयंँक सिंह इस हत्याकाँड़ में किसी तरह बचे थे.

11. मामले की पुलिस रपट सोनहत थाना में 17 जून 2026 को दर्ज की गई थी.

12. रपट अनुसार 25 – 30 आरोपियों ने इस हत्याकाँड़ को अँजाम दिया था.

13. अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी नामक आरोपियों को सोनहत पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार किया था.

14. 20 जून 2026 को मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशान त्रिपाठी नामक आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण किया था.

15. 23 जून को पुलिस ने मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया था.

16. मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने सहित शासन – प्रशासन पर गँभीर आरोप लगते रहे हैं.

17. कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुश्री सुरेखा चौबे पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाना चर्चा का विषय है.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम : विचारपुर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन

Published

on

खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विचारपुर में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस शिविर में गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ बड़े उत्साह और लगन से सिलाई के गुर सीखे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए राशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुश्री संतोषी साहू एवं सचिव तरुण साहू ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में एक नई पहचान बनाने में मददगार साबित होगा। आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। गांव में ही रहकर इस हुनर के माध्यम से वे खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सकती हैं।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब महिलाओं के हाथों में प्रमाण-पत्र सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर आत्मनिर्भरता की चमक साफ देखी जा सकती थी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने राशि वेलफेयर सोसाइटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस शिविर ने उन्हें न सिर्फ एक नया हुनर सिखाया है, बल्कि जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा भी दी है। अब वे स्वयं का सिलाई कार्य शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
इस गरिमामय समापन समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, राशि वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य, ट्रेनर, गणमान्य ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद

Published

on

राजनांदगांव। नवनिर्वाचित नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का अभिनंदन किया। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि शपथ ग्रहण उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने घुमका की धरती से प्रदेश में परिवर्तन का बिगुल बजने की बात कही थी और आज वही परिवर्तन का शंखनाद बनकर पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता एवं जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सरपंच रहते हुए फूलमती वर्मा घुमका क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को लगातार उनके समक्ष रखती थीं, जिन पर कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता से कार्य किया। आत्मानंद विद्यालय, तहसील का दर्जा तथा नगर पंचायत का गठन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर घुमका के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।
समारोह के समापन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी खुमरी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शाहिद भाई के दिशा-निर्देशन में वरिष्ठ पार्षद रामचंद्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस के सभी पांचों निर्वाचित पार्षदों ने संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से अपना समर्थन प्रदान किया, जिससे उन्हें सभी पांचों पार्षदों का मत प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, यशोदा वर्मा, भोलाराम साहू, पूर्व विधायक धनेश पाटिला एवं भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटिला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, नवाज खान, पदम कोठारी, भागवत साहू, रमेश डाकलिया, नीता लोधी, दुर्गेश द्विवेदी, राहुल तिवारी, हनी ग्रेवाल, पंकज बांधव, अंगेश्वर देशमुख, चंद्रेश वर्मा, कुतुबुद्दीन सोलंकी, चित्रलेखा वर्मा, आसिफ अली, पंचराम चंदेल, प्रताप धावड़े, रज्जू जान, मुन्ना इब्राहिम, जितेंद्र भाटिया, मतीन खान, शिशुपाल भारती, पप्पू वर्मा, नलिनी वर्मा, केदार यादव, राजकुमारी सिन्हा, शोभाराम बघेल, प्रदीप पटेल, सौरभ वैष्णव, आरती महोबिया, राजील कुरैशी, अमीन उके, करीम भाई, गौरव शर्मा, रामचंद्र वर्मा, ऊषा वर्मा, कुमारनाथ बघेल, विशाल गढ़े, दिलीप गजेन्द्र, आफताब खान, आशीष बाजपेयी, प्रियेश मेश्राम, इमरान रंगरेज, सदाब अली, मोहित कोचरे, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending