छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी (FDLP) ने छत्तीसगढ़ की सड़कों पर उतरकर शासन-प्रशासन की चूलें हिला दी हैं। अपनी मांगों को लेकर पार्टी ने 120 किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकालकर हुंकार भरी, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
”हम भारत के लोग” लगाएंगे ताले: बड़ी चेतावनी
रैली के दौरान पार्टी के नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि अधिकारी और कर्मचारी अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं, तो जनता खामोश नहीं बैठेगी। “देश के मालिक हम भारत के लोग हैं” के नारे के साथ पार्टी ने ऐलान किया कि कर्तव्यहीनता की स्थिति में शासकीय कार्यालयों में स्वयं जनता द्वारा ताले जड़े जाएंगे।
भ्रष्ट अधिकारियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी
FDLP ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। कार्यक्रम में स्पष्ट कहा गया कि:
वेतन पर रोक: भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन को रोकने के लिए दबाव बनाया जाएगा।
संपत्ति की जांच: दोषी अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर मोर्चा खोला जाएगा।
दिग्गजों का मिला साथ, वकीलों की फौज भी उतरी
इस जनांदोलन को क्रांतिकारी नेता दादा जनक लाल कामरेड और नेल्सन मंडेला अवार्ड से सम्मानित दादा शेर सिंह आँचला जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
शिवशंकर सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): जिन्होंने अपने प्रखर संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
महेंद्र साहू (प्रदेश अध्यक्ष): जिन्होंने प्रदेश स्तर पर भविष्य की रणनीति साझा की।
कानूनी ताकत: रैली की खास बात यह रही कि इसमें हाईकोर्ट के दर्जनों अधिवक्ताओं ने शिरकत कर यह संदेश दिया कि यह लड़ाई अब सड़क से लेकर अदालत तक लड़ी जाएगी।
”प्रशासन होश में आए, वरना जनता अपना हिसाब खुद करेगी। संविधान सर्वोपरि है और सेवक को अपनी मर्यादा में रहना होगा।”
— FDLP नेतृत्व
निष्कर्ष: 120 किलोमीटर की इस लंबी पदयात्रा ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन के लिए FDLP एक बड़ी चुनौती बनने वाली है। प्रशासन की चुप्पी टूटेगी या आंदोलन और उग्र होगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन हलचल तेज हो चुकी है।
छत्तीसगढ़
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम : विचारपुर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन
खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विचारपुर में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस शिविर में गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ बड़े उत्साह और लगन से सिलाई के गुर सीखे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए राशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुश्री संतोषी साहू एवं सचिव तरुण साहू ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में एक नई पहचान बनाने में मददगार साबित होगा। आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। गांव में ही रहकर इस हुनर के माध्यम से वे खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सकती हैं।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब महिलाओं के हाथों में प्रमाण-पत्र सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर आत्मनिर्भरता की चमक साफ देखी जा सकती थी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने राशि वेलफेयर सोसाइटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस शिविर ने उन्हें न सिर्फ एक नया हुनर सिखाया है, बल्कि जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा भी दी है। अब वे स्वयं का सिलाई कार्य शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
इस गरिमामय समापन समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, राशि वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य, ट्रेनर, गणमान्य ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद
राजनांदगांव। नवनिर्वाचित नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का अभिनंदन किया। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि शपथ ग्रहण उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने घुमका की धरती से प्रदेश में परिवर्तन का बिगुल बजने की बात कही थी और आज वही परिवर्तन का शंखनाद बनकर पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता एवं जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सरपंच रहते हुए फूलमती वर्मा घुमका क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को लगातार उनके समक्ष रखती थीं, जिन पर कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता से कार्य किया। आत्मानंद विद्यालय, तहसील का दर्जा तथा नगर पंचायत का गठन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर घुमका के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।
समारोह के समापन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी खुमरी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शाहिद भाई के दिशा-निर्देशन में वरिष्ठ पार्षद रामचंद्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस के सभी पांचों निर्वाचित पार्षदों ने संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से अपना समर्थन प्रदान किया, जिससे उन्हें सभी पांचों पार्षदों का मत प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, यशोदा वर्मा, भोलाराम साहू, पूर्व विधायक धनेश पाटिला एवं भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटिला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, नवाज खान, पदम कोठारी, भागवत साहू, रमेश डाकलिया, नीता लोधी, दुर्गेश द्विवेदी, राहुल तिवारी, हनी ग्रेवाल, पंकज बांधव, अंगेश्वर देशमुख, चंद्रेश वर्मा, कुतुबुद्दीन सोलंकी, चित्रलेखा वर्मा, आसिफ अली, पंचराम चंदेल, प्रताप धावड़े, रज्जू जान, मुन्ना इब्राहिम, जितेंद्र भाटिया, मतीन खान, शिशुपाल भारती, पप्पू वर्मा, नलिनी वर्मा, केदार यादव, राजकुमारी सिन्हा, शोभाराम बघेल, प्रदीप पटेल, सौरभ वैष्णव, आरती महोबिया, राजील कुरैशी, अमीन उके, करीम भाई, गौरव शर्मा, रामचंद्र वर्मा, ऊषा वर्मा, कुमारनाथ बघेल, विशाल गढ़े, दिलीप गजेन्द्र, आफताब खान, आशीष बाजपेयी, प्रियेश मेश्राम, इमरान रंगरेज, सदाब अली, मोहित कोचरे, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। प्रदेशव्यापी मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आज 15 जून को अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के सर्वे दलों को मलेरिया जांच किट प्रदान कर अभियान की शुरुआत की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 116 ग्रामों में स्थित 12,739 परिवारों के लगभग 63,747 व्यक्तियों का घर-घर जाकर मलेरिया सर्वेक्षण एवं जांच की जाएगी। अभियान के दौरान बुखार अथवा मलेरिया के लक्षण वाले व्यक्तियों की तत्काल जांच की जाएगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के रक्त नमूने लेकर परीक्षण किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि जांच में मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी मरीजों को तत्काल निःशुल्क दवा उपलब्ध कराकर उपचार प्रारंभ किया जाएगा। मरीज की स्थिति एवं रोग की गंभीरता के अनुसार आवश्यक होने पर उसे निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सालय में भर्ती कर समुचित उपचार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं उपचार से मलेरिया के गंभीर दुष्प्रभावों को रोका जा सकता है तथा संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मलेरिया रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं संक्रमण के प्रसार को रोकना है। साथ ही ग्रामीणों को मच्छरजनित रोगों से बचाव, मच्छरदानी के नियमित उपयोग, स्वच्छता एवं जलभराव रोकने के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिलेवासियों से अभियान में सहयोग करने तथा सर्वे दलों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मलेरिया कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
