राजनांदगांव
सभी अधिकारी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं समन्वय के साथ करें कार्य : डोमन सिंह
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह के कहा कि सभी अधिकारी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए पीपीईएस साफ्टवेयर में राज्य शासन, निगम, मण्डल एवं आयोग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की डाटा प्रविष्ट किया जाएगा। सभी विभाग प्रमुख सजगता एवं गंभीरतापूर्वक यह कार्य करवाएं। साफ्टवेयर में त्रुटि रहित डेटा प्रविष्टि करना है। 30 अप्रैल तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है। इस कार्य के लिए गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं अस्वस्थ्य व्यक्तियों की ड्यूटी नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र, सहायक मतदान केन्द्र, मतदाता सूची, एपीक कार्ड से संबंधित कार्य समानांतर से चलते रहें। कलेक्टर ने अवैध निर्माण के नियमितिकरण के संबंध में जानकारी ली तथा अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। शेष सर्वेक्षण कार्य को यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के संबंध में जानकारी ली तथा आवेदनों के सत्यापन के कार्य में गति लाने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि रूरल इंडस्टि्रयल पार्क तथा गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। गोबर पेंट से सभी शासकीय भवनों में गोबर पेंट से रंग-रोगन किया जाना है। सभी विभाग गोबर पेंट के लिए 3-4 महीने पहले ही आवश्यकतानुसार आर्डर दें। उन्होंने रीपा अंतर्गत निर्मित किए जा रहे फ्लाई एश ब्रिक्स के लिए निर्माण एजेंसियों को ऑर्डर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने उक्त दिशा-निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों को जनसहभागिता से दिए जा रहे सुपोषण किट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सीडीपीओ, सुपरवाईजर, मितानिन, प्रेरक की बैठक आयोजित करने के लिए कहा। गोधन न्याय योजना अंतर्गत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का उठाव करवाने के लिए कहा। कलेक्टर ने बच्चों के लिए 8 से 25 मई तक समर कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर कैम्प में विभिन्न तरह की गतिविधियों में शामिल होने से बच्चों की प्रतिभा सामने आएगी। बच्चों को रोचक एवं खेल-खेल में नया सीखने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों के जीर्णोंद्धार एवं मरम्मत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को इस कार्य की मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, निक्षय मित्र, चिटफण्ड कंपनी, वनाधिकार पट्टा, राजस्व शिविर, रीपा ट्रेनिंग सेंटर, राजीव युवा मितान क्लब, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शेष वर्मी कम्पोस्ट के उठाव का कार्य शीघ्र करें। गौठान के टांके में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए गोबर भरने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विशेषकर नए गौठानों में टांके भरने का कार्य किया जाना है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता एवं खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
अपराध
महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त
गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।
नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।
दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।
अपराध
बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार
डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।
पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।
जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।
अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।
आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।
राजनांदगांव
राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।
अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:
गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।
अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
