Connect with us

राजनांदगांव

स्कूल शिक्षा विभाग राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति करने में तत्पर नहीं दिख रहा है : फेडरेशन

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के कार्यालय, मंत्रालय में प्रमुख सचिव शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला एवं संचालनालय में संचालक सुनील जैन से मुलाकात कर राज्य स्तर के पदों पर त्वरित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन दिया है।
फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, प्रांतीय प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे, जिला महामंत्री पीआर झाड़े, बृजभान सिन्हा, पीएल साहू, जितेन्द्र बघेल, वीरेन्द्र रंगारी, सीएल चंद्रवंशी, राजेन्द्र देवांगन, रंजीत कुंजाम, सोहन निषाद, उत्तम डड़सेना, देवचंद बंजारे, अब्दुल कलीम खान, जनक तिवारी, हेमंत पांडे, लीलाधर सेन, पुष्पेंद्र साहू ने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने ज्ञापन में भर्ती पदोन्नति नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र 5 मार्च 2019 के अनुसूची-एक, अनुसूची-दो एवं अनुसूची-तीन के उल्लेखित राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने तथ्यात्मक पक्ष प्रस्तुत किया है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर के पद क्रमशः संचालक (विभागीय) (लेवल-16 ग्रेड पे 8900), अपर संचालक (लेवल-15, ग्रेड पे 8700), संयुक्त संचालक (लेवल-14, ग्रेड पे 7600), उप-संचालक (लेवल-13 ग्रेड पे 6600), सहायक संचालक (लेवल-12 ग्रेड पे 5400), प्राचार्य-विकासखंड शिक्षा अधिकारी-सहायक संचालक (प्रशासन) (लेवल-12 ग्रेड पे 5400), व्याख्याता (लेवल-9 ग्रेड पे 4300) जैसे पदोन्नति के पदों पर नियुक्ति प्राधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक हैं।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्राधिकारी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को संभाग एवं जिला स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करवाने विभाग मुस्तैद है, लेकिन राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति करने के मामले में प्रक्रिया में मुस्तैद नहीं है। विगत कई वर्षों से अधिकांश इन पदों पर इनके फीडर पदों अथवा निचले पदों (लेवल-ग्रेड पे) में कार्यरत को ही प्रभारी बनाकर काम लिया जा रहा है। जो कि भर्ती पदोन्नति नियम का उल्लंघन है, जिसके कारण विभागीय कार्यों में अनेक प्रशासकीय अव्यवस्था व्याप्त हो रहा है। अनेक पात्रताधारी जो सेवाकाल में वरिष्ठ हैं, पदोन्नति का इंतजार करते सेवानिवृत्त हो गये हैं अथवा होने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार संचालनालय में सहायक संचालक के पदों पर डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति करने के विचाराधीन मामले को न्यायोचित नहीं होने का उल्लेख ज्ञापन में किया है।
उन्होंने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी के साथ प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महामंत्री द्वय राकेश साहू एवं बिहारीलाल शर्मा तथा रायपुर जिला महामंत्री अजेन्द्र देवांगन ने प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला से सहायक शिक्षक पद पर प्रथम नियुक्त हुए शिक्षकों को क्रमशः अन्य समस्त विभागों के शासकीय सेवकों के समान त्रि-स्तरीय समयमान वेतनमान स्वीकृति के मामले में पुनः चर्चा किया है। वित्त विभाग के असहमति के कारणों के संबंध में प्रांताध्यक्ष के पक्ष को सुनने के पश्चात प्रमुख सचिव ने तथ्यात्मक पक्ष को पुनः वित्त विभाग को भेजने पर सहमति जताई है। तकनीकी शिक्षा विभाग के भर्ती पदोन्नति नियम एवं सेटअप में विसंगति एवं परस्पर विरोधाभास के मुद्दे पर चर्चा में प्रमुख सचिव ने इसके निराकरण के प्रस्ताव को विभागीय मंत्री को भेजे जाने की जानकारी दिया है। अन्य अनेक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव विभागीय अधिकारियों के कार्यप्रणाली में खासे नाराज दिखे। उन्होंने राज्य स्तर पर पदोन्नति के मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालक को दूरभाष पर तत्काल निर्देश दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending