Connect with us

राजनांदगांव

संयुक्त जिला स्तरीय निःशुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में जनसामान्य ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त जिला स्तरीय निःशुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में किया गया। इस अवसर पर शिविर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए जनसामान्य, दिव्यांगजन, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने तथा विशेषज्ञों द्वारा उपचार एवं परामर्श के कारण दोनों जिलों के लगभग 2907 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग के लिए हाथ-पैर की माप ली गई। शिविर में 2907 मरीजों का पंजीयन किया गया। जिसमें 184 दिव्यांग पंजीयन, 116 आयुष्मान कार्ड, 41 कृत्रिम अंग, 230 खून-पेशाब जांच, 237 जनरल मेडिसिन, 176 मनोरोग एवं मेडिसीन, 258 नेत्र जांच, 110 शिशु रोग, 174 अस्थि रोग, 56 दन्त रोग, 1 मुख कैंसर, 63 नशा मुक्ति, 17 स्त्री रोग, 121 नाक-कान-गला रोग, 56 ऑडियोमैट्री, 8 कैंसर, 902 अन्य बीमारी, 26 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण, 184 मरीजों को चश्मा वितरण किया गया। इस दौरान स्काउट एवं गाईड द्वारा दिव्यांग एवं वृद्धजनों की मदद की गई।
शिविर में ग्राम अर्जुनी से दिव्यांग गानेश्वर अपने पैरों की माप देने आये थे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेने आये हैं। ऐसे शिविर के आयोजन से आसानी से सभी कार्य हो रहे हैं और शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। ग्राम अमलीडीह के रोहित साहू ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों को बहुत फायदा मिल रहा है। यहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने आये थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिल जाने से मुझे यात्रा भत्ता मिलेगा। पदोन्नति में मदद मिलेगी एवं अन्य सुविधाएं मिलेगी। इस शिविर के आयोजन के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। ग्राम खैरा के श्रीमती तुलसा टंडन ने बताया कि उनके हाथ-पैरों में सूजन आ रही थी। उनका इलाज करवाने आई है। ग्राम कल्लूबंजारी से आये दिव्यांग हरिचन्द्र पटेल ने बताया कि आज उन्हें शिविर में ट्राइसाईकिल मिली है। पहले कही आने-जाने में दिक्कत होती थी। लेकिन ट्रायसाईकिल से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोढ़ीटोला के दिव्यांग टुम्मन निषाद ने बताया कि वे आज शिविर में अपने हाथों की माप देंगे और बाद में उनके हाथों का केलीपर बनेगा और यूडीआईडी कार्ड मिलेगा। उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम पैरी के उत्तम मरकाम ने आधार कार्ड बनवाने पर बहुत खुशी जाहिर की। डोंगरगढ़ के ग्राम कटली से आई सुलक्षणा वर्मा ने बताया कि उन्हें दांत में दर्द था। उन्होंने कहा कि यहां बहुत अच्छा इलाज किया गया और निःशुल्क दवाईयां दी गई। ग्राम बगदई से आई चंद्रकली ने बताया कि उनके आंखों में आंसू आ रहे हैं और धुधंला दिखाई दे रहा है। यहां बहुत अच्छा ईलाज किया जा रहा है। निःशुल्क आई ड्रॉप एवं दवाईयां दी जा रही है। बगदई की ज्ञान बाई एवं उदासा बाई ने बताया कि यहां ब्लड प्रेशर की दवाई निःशुल्क मिली है।
कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एस. जयवर्धन ने स्वास्थ्य शिविर में मानपुर विकासखंड के बुधियारिन बाई से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को बैशाखी प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के ग्राम ईरागांव के 6 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बालक समीर को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आड़ेझर की दोनों पैरों से दिव्यांग चित्रलेखा अपने मामा किशोरी लाल के साथ शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनाने आई थी। ग्राम थुआडबरी निवासी दिव्यांशु यादव अपने दाहिने कान का इलाज कराने आया था। उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना के कारण उनके दाहिने कान से सुनाई देना बंद हो गया है। मानपुर विकासखंड के ग्राम बसेली की 56 वर्षीय छेरकिन बाई को चलने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें शिविर में बैशाखी दिया गया। मानपुर विकासखंड के हलईकला निवासी अस्थि बाधित निर्मल अंधारे, ग्राम कोहका के अस्थि बाधित पुष्पा सिन्हा इलाज कराने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेने आए थे। मानसिक रोग से पीड़ित दोड़के निवासी बालक सुमित कुमार डकने पिता रूद्रप्रताप डकने को दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिला। इसके साथ ही ग्राम हिरागांव निवासी सीमा निषाद, आड़ेझार चौक युगेश्वरी, कौडूटोला निवासी आसीलाल, जोबटोला निवासी सुरेश कुमार, बरार मुंडी निवासी तुलाराम निषाद तथा मानसिक रोगी रामनारायण सोनी इलाज कराने एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेने आए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending