Connect with us

राजनांदगांव

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छुरिया विकासखंड में समर कैंप का आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह एव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित कुमार के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैम्प प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक शुरू किया गया है। समर कैंप पूरी तरह से स्वैच्छिक है, इसमें किसी तरह की बाध्यता शिक्षकों व बच्चों के लिए नहीं है। समर कैम्प मे बच्चे विभिन्न खेल गतिविधियां एवं रचनात्मक विधा जैसे-फुगड़ी, जुम्बा डांस क्लास, योग, चिड़िया उड़, क्राफ्ट कटिंग, क्ले आर्ट, पेटिंग, मिट्टी के खिलौने, पजल गेम, शानदार पुस्तक वाचन, कहानी-कविता सुनाना, मेंहदी कला आदि विधाओ पर प्राथमिक माध्यामिक शालाओं में किया जा रहा है। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारने बच्चों के लिए 8 मई से 25 मई तक 18 दिवसीय समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर छुरिया विकासखंड के प्राथमिक शाला डुमरडीह, प्राथमिक शाला मोरकुटुंब, प्राथमिक शाला जैतगुंडरा, प्राथमिक शाला भर्रीटोला में डीएमसी सतीश ब्यौहरे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य एक तरफ जहां बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करना है, वहीं उन के भीतर छुपी प्रतिभा को उभारना भी है। शिक्षा के क्षेत्र में मुकाबले बाजी का दौर शुरू होने के साथ स्कूलों द्वारा ज्यादातर शिक्षा पर ही ध्यान दिया जाता है, जिससे उन का शैक्षणिक विकास तो हो जाता है, ऐसे में उन का सर्वपक्षीय विकास करने तथा उन के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए समर कैंप ही एक मात्र ऐसा विकल्प है। 18 दिन तक चलने वाले इस समर कैंप में विकासखंड के 50 स्कूलों के करीब 2 हजार बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
सहायक परियोजना समन्वयक मो. रफीक अंसारी ने उपस्थित ग्रामवासी और पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें पहचानने का प्रयास किया जाना है। जिससे बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास भी हो सके।
एपीसी पीआर झाड़े ने बताया कि समर कैम्प में समुदाय की मदद से बच्चो के साथ विभिन्न गतिविधियां स्वैच्छिक रूप से स्वर्स्फूत शिक्षकों के द्वारा समर कैम्प में बच्चों के लिए गीत-संगीत, नृत्य एवं मिट्टी से मूर्ति और पेंटिंग बनाना, बालिकाओं को मेहंदी लगाना, छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना सिखाया जाएगा। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरिया प्रशांत चिर्वतकर, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पीडी साहू, संकुल समन्वयक, उत्तम गौतम टंडन, कमल देवांगन, रामप्रसाद लाडे, भर्रीटोला के सरपंच रेवाराम लाडेकर, डुमरडीह के सरपंच कामता प्रसाद साहू, जैतगुंडरा के सरपंच श्रीमती रेखा कुंजाम, शिक्षकगण, अंगना म शिक्षा के सक्रिय माताएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending