राजनांदगांव
भूपेश बघेल हिन्दुस्तान के सबले लबरा मुख्यमंत्री : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पिछले दो दिनों से जाबो गौठान-खोलबो पोल अभियान के तहत गौठानों का निरीक्षण कर रहे प्रदेश के पूर्व मुखिया व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम फुलझर, ककरेल व ग्राम पार्री के गौठानों का निरीक्षण करने के पश्चात् आयोजित चैपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान का सबसे लबरा मुख्यमंत्री का खिताब देते हुये कहा कि गौठानों में तेरह सौ करोड़ रूपये भूपेश सरकार ने खर्च कर दिया, लेकिन गौठानों की मालीदशा बद् से बद्तर है। न गौठानों में पशुओं के लिये चारा है, न उनके पीने के पानी की व्यवस्था है, न बाउण्ड्रीवॉल है और न ही गोबर खरीदी हो रही है, न तो गौ मूत्र की खरीदी हो रही है, उल्टे जो शेड भी बने है वो भी आधे-अधूरे है। हालात यह है कि गौठानों में आदमी के पॉव के निशान तो है किन्तु गौमाता के खूर का निशान किसी भी गौठान में देखने नहीं मिला।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह ने गौठानों में भारी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के मनरेगा की राशि का पूरा पैसा राज्य सरकार ने गौठानों मे खर्च कर दिया है। गौठान समितियों को किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैय्या नहीं कराई गई है। सरपंच और गौठान समितियॉ फंड को लेकर परेशान है। मनरेगा का लाखों रूपये खर्च करने के बावजूद भी उनको राशि प्रदान नहीं कि गई है। अव्यवस्था का आलम इस कदर है कि गौधन यहां दूर-दूर तक नजर नहीं आते। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को निशानें पर लेते हुये कहा कि भूपेश बघेल चुनाव जीतने के पूर्व जोर-शोर से शराबबंदी का वायदा किया था, किन्तु सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी शराबबंदी तो दूर रही पर शराब की बोतलें घर-घर पहुंचाई जा रही है। हजारों-करोड़ों का शराब घोटाला इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। मजेदार तथ्य यह है कि इस दौरान शराब की कीमतों में रिकार्ड 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह चावल घोटाला, कोयला घोटाला जैसे घोटालों की अंतहीन कहानियों से सरकार का कारोबार चल रहा है, ये सरकार अब बस चंद दिनों की मेहमान रह गई है।
मीडिया सेल के अनुसार इस दौरान डॉ. रमन सिंह का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व और जोशीला स्वागत किया। सर्वप्रथम ग्राम फुलझर में डॉ. सिंह के आगमन पर गाजे-बाजे के साथ भारत माता की जयघोष करते हुये ग्रामीणों के विशाल समूहों ने उनका आत्मीय स्वागत किये उन्हे फूल-माला से लाद दिया तथा एक बड़ी रैली के रूप में गौठान का निरीक्षण कराया। इसके बाद ग्रामीणों की एक बड़ी चैपाल हुई जिसमें ग्राम के पूर्व सरपंच हरिशंकर देशमुख ने अपने स्वागत भाषण में डॉ. सिंह के 15 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों का बयान करते हुये कहा कि उस दौरान ग्राम में 5 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हुये थे। आज गॉव में जो विकास हुआ है वह डॉ. रमन सिंह की देन है। इस अभियान में उनके साथ प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, सावन वर्मा, लीलाधर साहू, आकाश चोपड़ा, रोहित चन्द्राकर, मनोज साहू, राधेश्याम गुप्ता, कृष्णा तिवारी, रघुवीर वाधवा, आभा तिवारी, प्रतीक्षा भंडारी, पुष्पा गायकवाड़, महेश्वरी जांगड़े, हरिनारायण देशमुख, हेमदीप साहू, खिलेश्वर साहू, संदीप साहू, गोपाल साहू, कृष्णा साहू, नरसिंग यदु, दिलीप यदु सहित बड़ी संख्या में ग्राम फुलझर, ककरेल व पार्री के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
महापौर ने 22 परिवारों को वितरित किए उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में महापौर मधुसूदन यादव ने 22 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।
यह वितरण मोतीपुर स्थित महापौर के निज निवास पर किया गया, जहां उन्होंने पात्र परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन का पूरा सेट प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित इंडेन गैस वितरक प्रतिनिधियों ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को योजना के तहत गैस चूल्हा, रेगुलेटर, सुरक्षा पाइप तथा दो एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क दिए जा रहे हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं परिवारों को दी जा रही है जिनके पास पूर्व में कोई गैस कनेक्शन नहीं है।
महापौर ने कहा कि उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों को धुएं से मुक्ति दिलाना और महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजना से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इससे हजारों परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में गैस एजेंसी के संचालक नरेंद्र जैन, प्रबंधक श्रेयांश जैन सहित हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
बारिश से पहले शहर की सड़कों का होगा डामरीकरण, महापौर ने ठेकेदारों को दिए निर्देश
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने और डामरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। महापौर मधुसूदन यादव ने आज अपने कक्ष में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा की उपस्थिति में ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में महापौर ने ठेकेदारों को दो टूक निर्देश दिए कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले हर हाल में शहर की प्रमुख सड़कों पर डामरीकरण का काम चालू किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।
महापौर ने बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर ठेकेदारों से बिंदुवार चर्चा की। इस दौरान ठेकेदारों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में डामर (बिटुमिन) की सप्लाई में भारी दिक्कत आ रही है। वैश्विक परिस्थितियों और देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के कारण डामर की कमी हो गई है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों के मुताबिक, फिलहाल सिर्फ मुंबई में ही डामर मिल पा रहा है, जहां उनकी गाड़ियां लगातार डामर लोड करने के लिए कतार में खड़ी हैं। जैसे ही वहां से डामर की खेप पहुंचेगी, शहर में काम तेज कर दिया जाएगा।
ठेकेदारों की समस्याओं को सुनने के बाद महापौर मधुसूदन यादव ने उन्हें आश्वस्त करते हुए राज्य सरकार के एक बड़े फैसले की जानकारी दी। महापौर ने बताया कि मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में बिटुमिन की कीमतों में हुई असाधारण और अप्रत्याशित वृद्धि को गंभीरता से लिया गया है। राज्य के विकास और निर्माण कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 की अवधि के लिए अनुबंधित ठेकेदारों को सीमित एवं आंशिक मूल्य राहत (क्षतिपूर्ति) प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब डामर मिलने का रास्ता आसान हो गया है, इसलिए ठेकेदार बिना किसी वित्तीय चिंता के तत्काल डामरीकरण का काम शुरू करें।
महापौर की समझाइश और सरकार की राहत घोषणा के बाद ठेकेदारों ने आश्वस्त किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अगले 10 दिनों के भीतर मुंबई से डामर की गाड़ियां राजनांदगांव पहुंचने की पूरी संभावना है। गाड़ी आते ही युद्धस्तर पर डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि सभी ठेकेदार एक-एक करके सड़कों को हाथ में लें और काम शुरू करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मलिटी कंस्ट्रक्शन द्वारा कौरिनभाठा रोड में डामरीकरण का काम शुरू भी कर दिया गया है। इसी तरह अन्य एजेंसियां भी प्रयास कर काम चालू करें।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (संविदा) यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित निर्माण एजेंसी एव्ही कंस्ट्रक्शन, मोहन कंस्ट्रक्शन, मेसर्स अभय कोटडिया और मलिटी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि व ठेकेदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
राजनांदगांव
सोसायटियों में खाद-बीज की किल्लत न हो, किसान परेशान हुए तो खैर नहीं : कलेक्टर
राजनांदगांव। खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने किसानों को समय पर खाद एवं बीज का वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को खाद-बीज के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद, नैनो यूरिया एवं डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए, जिससे खेती की लागत घटे और उत्पादन बढ़े।
जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष 68,690 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 41,509 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी शामिल हैं।
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि अब तक 14,972 किसानों को खाद वितरण किया जा चुका है। वहीं समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण भी उपलब्ध है।
खरीफ सीजन के लिए 13,980 मि्ंटल बीज लक्ष्य के विरुद्ध 6,036 मि्ंटल बीज उपलब्ध है। इसमें से 3,201 मि्ंटल का भंडारण समितियों में किया गया है, जबकि 1,085 मि्ंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।
जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता दल सक्रिय है। अब तक 28 विक्रय केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, 7 केंद्रों में भंडारित उर्वरक जप्त कर सीलिंग की कार्रवाई की गई है, जबकि 5 निजी विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
