Connect with us

राजनांदगांव

गौतम टेकनो स्कूल मामले में फंसे कई जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यवाही की हुई मांग

Published

on

राजनांदगांव। अविभाजित जिला राजनांदगांव में कई प्रायवेट स्कूल जो बिना अनुमति मान्यता संचालित हो रही है, कई प्रायवेट स्कूल जो शिक्षा का अधिकार कानून के मान एवं मानको को पूर्ण नहीं करते, इसके बावजूद उन्हें स्कूल संचालित करने की अनुमति मान्यता दे दिया जाता है, जिसको लेकर लिखित शिकायतें भी हो रही है, लेकिन मोहला में एक ऐसा स्कूल संचालित हो रहा है, जो विगत कई वर्षो से विवादों में घिरा है, जिसे अनुचित लाभ दिलाने के प्रयास करते करते कई जिला शिक्षा अधिकारी अब स्वयं घिरते नजर आ रहे है।

मान्यता नहीं देने की हुई थी अनुशंसा
तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने दिनांक 24.03.2018 को गौतम टेकनो स्कूल, मोहला को मान्यता नवनीकरण नहीं देने का निर्णय लिया था, लेकिन बड़े नाटकीय ढंग से दूसरे ही दिन यानि दिनांक 25.03.2018 को उसे तीन वर्ष के लिए मान्यता नवनीकरण दे दिया गया।

प्रतिपूर्ति राशि नहीं देने की हुई थी अनुशंसा
तत्कालीन नोडल प्राचार्य ने गौतम टेकनो स्कूल, मोहला को प्रतिपूर्ति राशि नही देने की तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से अनुशंसा दिनांक 02.12.2019 को की थी, इसके बावजूद इस स्कूल को वर्ष 2020 में एक लाख सैंतालिस हजार आरटीई प्रतिपूति राशि दिलाया गया।

बिना मान्यता चल रहा था स्कूल
गौतम टेकनो स्कूल विगत दो वर्षो से बिना अनुमति मान्यता लिए ही संचालित हो रहा था, जिसकी लिखित शिकायत भी हुई और जांच के आदेश भी दिए गए और जांच विचाराधीन था, लेकिन बड़े नाटकीय ढंग से राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने इस स्कूल को दिनांक 01.04.2022 से लेकर 31.03.2024 तक दो वर्षो के लिए अनुमति मान्यता प्रदान कर दिया गया था, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने सवाल उठाया कि राजेश सिंह के पोस्टिंग ऑर्डर में दिनांक 08.09.2022 उल्लेखित है और उन्होंने दिनांक 01.04.2022 से गौतम टेकनो स्कूल को मान्यता दिया था, यानि डीईओ श्री सिंह जिस दिन राजनांदगांव के डीईओ ही नहीं थे, उसी दिन से स्कूल को मान्यता दे दिया गया था।

मान्यता देकर फंसे डीईओ
बैक डेट से मान्यता देकर अब स्वयं डीईओ राजनांदगांव श्री सिंह घिरते नजर आ रहे है, क्योंकि दिनांक 01.04.2022 को राजेश सिंह राजनांदगांव में डीईओ पदस्थ ही नहीं थे। छत्तीसगढ़ पैंरेट्स एसोसियेशन ने जांच कर श्री सिंह के विरूद्ध तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की है।

बाईओ मोहला को नहीं दिया दस्तावेज
नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी मोहला कमल कपूर बंजारा ने अपने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि गौतम टेकनो स्कूल ने आरटीई बच्चे और प्रतिपूर्ति राशि के संबंध में जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया, क्योंकि बीईओ मोहला ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित में जानकारी दिया है कि गौतम टेकनो स्कूल ने प्रतिपूर्ति राशि से संबंधित दस्तावेज जांच में प्रस्तुत नहीं किया, इसलिए प्रतिपूर्ति राशि गबन की जांच नहीं किया जा सकता है।

हो रहा है दस्तावेज छिपाने का प्रयास
छत्तीसगढ़ पैरेंटस एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल जो इस स्कूल के शिकायतकर्त्ता भी है, जिनकी शिकायत पर कमिश्नर दुर्ग ने जांच के आदेश दिए थे और कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच समिति का गठन किया था, उनका कहना है किए जांच अधिकारियों ने दोषियों को बचाने की नियत से गबन की जांच नहीं किया, आरटीई प्रतिपूर्ति राशि डीईओ राजनांदगांव ने स्वीकृत कर डीपीआई से स्कूल के खाते में एक लाख सैंतालिस हजार हस्तांतरण कराया गया, जिसके दस्तावेजी साक्ष्य डीईओ राजनांदगांव के कार्यालय में उपलब्ध है, लेकिन जांच अधिकारियों ने सिर्फ स्कूल के कथन को ही सही मानते हुए प्रतिपूर्ति राशि से संबंधित दस्तावेज अपने उच्च कार्यालय से प्राप्त करने में कोई रूचि नहीं दिखाया, क्योंकि जांच अधिकारी गबन में लिप्त दोषियों को बचाना चाह रहे है, लेकिन दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

आनन-फानन में स्कूल बंद कराया
जिला शिक्षा अधिकारी मोहला कमल कपूर बंजारा ने संचालक को दिनांक 21.04.2023 को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया गया है कि गौतम टेकनो स्कूल आरटीई मान एवं मानको को पूर्ण नहीं कर रहा है और आरटीई के बच्चे और प्रतिपूर्ति राशि से संबंधति दस्जावेज संधारित नहीं किया गया, इसलिए इस स्कूल को बंद किया जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 40 पौवा शराब जप्त

Published

on

गैंदाटोला। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की ओर आ रहा है।

नाकाबंदी कर बैग से बरामद की शराब
मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने फाफामार और गैंदाटोला के बीच रास्ते पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम अशोक रामटेके (65 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारीभरदा (थाना डोंगरगांव) बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर से महाराष्ट्र निर्मित ‘प्रीमियम डीलक्ष सुपर संतरा’ देशी शराब के 40 पौवे बरामद हुए।

दस्तावेज नहीं पेश करने पर हुई गिरफ्तारी
शराब रखने और उसके परिवहन के संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष 7.200 लीटर शराब (कीमत ₹3,200) और प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 5987 (कीमत ₹15,000) समेत कुल ₹18,200 का मसरूका जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान और आरक्षक राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन करते दो कोचिए गिरफ्तार

Published

on

डोंगरगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तिगाला पेट्रोल पंप (कुमर्दा) के पास घेराबंदी कर बलेनो कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरगांव निवासी दो युवक कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर तस्दीक के लिए रवाना किया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुमर्दा स्थित तिगाला पेट्रोल पंप के पास मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध बलेनो कार (क्रमांक सीजी 08 ए डब्ल्यू 5072) के वहां पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छत्तीसगढ़ निर्मित 100 पौवा देशी सुपर 36 प्लेन शराब (लगभग दो पेटी) बरामद हुई। वाहन में सवार युवकों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

जप्त सामान और गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,000 मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार (कीमत करीब 3 लाख रुपए) समेत कुल ₹3,08,000 का मसरूका जप्त किया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

लीला शंकर यादव (32 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, निवासी वार्ड नंबर 06, डोंगरगांव।

अंकेश पटेल (25 वर्ष), पिता स्व. दुर्योधन पटेल, निवासी वार्ड नंबर 12, मटिया डोंगरगांव।

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के नव-पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भापुसे) ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और संवाद कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के एसएसपी वाई.पी. सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज, एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक, डीएसपी (मुख्यालय) के.पी. मरकाम, डीएसपी नक्सल एम्ब्रोज कुजूर, सहायक एआईजी श्रीमती गीता वाधवानी और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम जनता की सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान आईजी अजय यादव ने रेंज के जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित हो।

अवैध कारोबार और साइबर क्राइम पर कसेंगे शिकंजा
नए आईजी ने अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:

गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए और फरार व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज हो।

अवैध शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व कड़ी कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसिंग मजबूत करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखते हुए आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी नजर आए। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए रेंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Continue Reading

Trending