राजनांदगांव
प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान व जिला कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन करा कांग्रेस ने लिया 75 पार का संकल्प
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता खिलेस्वर पाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन कर उत्साह बढ़ाया। वहीं आयोजन की सर्वत्र हो रही प्रशंसा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की कार्यकारिणी जल्द घोषित होने से जिले के कांग्रेसजनो में उत्साह का संचार हुआ है। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान एवं जिला पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन से पार्टी की मजबूत संगठनात्मक सामंजस का संदेश भी नजर आया है।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात प्रथम सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान एवं जिला पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन आयोजित कर पार्टी संगठन एवं पदाधिकारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रमाण दिया है और जिले के सभी विधानसभा सहित पार्टी के 75 पार के संकल्प को दोहराया है।
सम्मेलन के स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे पार्टी का सेवा करने का मौका मिला है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के वरिष्ठ कर्मठ कांग्रेसजनों को प्रदेश पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी है, उनका सम्मान करने का एवं जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी के परिचय सम्मेलन के माध्यम से वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो अतः यह आयोजन किया गया है।
पूर्व मंत्री अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा कर उन्हें कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने का काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है, वह अपने योजनाओं के कारण भरोसे की सरकार के रूप में स्थापित है और उस भरोसे को बरकरार रखते हुए हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 75 पार के संकल्प के पूरा करने का दायित्व मिला है, जिस पर हम सबको खरा उतरना है। 5 वर्षीय कार्यकाल में भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं, वह अपने आप में रोल मॉडल है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लोकसभा राजनांदगांव प्रभारी शाहिद भाई ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य कर रही है, उसका परिणाम यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को 65 पुरस्कारों से नवाजा है, जो कांग्रेस सरकार की बेहतर योजनाओं का ही प्रमाण है सत्ता और संगठन के जबरदस्त सामंजस्य से हम सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाकर के छग की जनता की सेवा करनी है।
सभा को संबोधित करते हुए खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने आप लोगों को जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करना है और भाजपा के दुष्प्रचार का मजबूत जवाब हम सबको देना है।
सम्मेलन में राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने महिला सशक्तिकरण की बात को मजबूती से रखते हुए भाजपा के महिला आरक्षण विधेयक पर राजनीतिकरण की तथ्यों के साथ पूरी पोल खोली।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री पदम सिंह कोठारी, भारत यात्री क्रांति बंजारे, पूर्व विधायक भोलाराम साहू ने भी संबोधित कर प्रदेश पदाधिकारी को सम्मान के लिए बधाई ज्ञापित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता खिलेश्वर पाल ने कहा संगठन की मजबूती और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को धरातल में लाने के लिए कांग्रेस के योद्धाओं को रणभूमि में उतारा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी व सब राजनांदगांव जिले की चारों विधानसभा जितवाने के लिए संकल्पित एवं तैयार है। श्री पाल ने जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र यादव ने किया।
आयोजन में विशेष रूप से सम्मान प्राप्त पदाधिकारीयों के साथ प्रदेश महामंत्री डा थानेशवर पाटिला, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, प्रदीप शर्मा, मोती साहू, अंगेश्वर देशमुख, हिमानी वासनिक, हर्षिता स्वामी, चुम्मन साहू, दुर्गेश द्विवेदी, वीरेंद्र बोरकर, इकरामुद्दीन सोलंकी, नरेश शुक्ला, रवि साहू, उर्मिला साहू, पुष्पा वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कमलजीत सिंह पिंटू, रमादेवी वर्मा, अरुणा देवांगन, एकता चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, अब्दुल खान, प्रवक्ता खिलेश्वर पाल, विष्णु सोनी, शिशुपाल भारती, योगेंद्र वैष्णव, कमलेश वर्मा, रवि साहू, राम साहू, देवेंद्र दुबे, महेंद्र वैष्णव, गौतम वर्मा, बबलू कसार, अगनू साहू, नरेंद्र देवांगन, जितेंद्र देवांगन, महेंद्र साहू, महेश्वर साहू, दिलीप चंद्राकर, ठाकुर राम साहू, प्रतिमा साहू, शैलेंद्री सिन्हा, गणेश पाटीदार, मदन साहू, प्रभात साहू, राजू सिंह राजपूत, भारत भूषण मेश्राम, शरद चंद्राकर, अगनू राम साहू, रवि निषाद, पुरन नेताम, लक्ष्मण वर्मा, प्रियंक जैन, राकेश साहू, प्रदीप शर्मा, गिरधर निषाद, महेश कुमार दिवाकर, उदासीराम ढीमर, टींकू राम साहू, प्रकाश सिंह ठाकुर, तेजस्वी वर्मा, ऋषि शर्मा, चंद्रशेखर साहू, शंकर लाल देशलहरा सहित कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।
उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता खिलेश्वर पाल ने दी।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
