Connect with us

रायपुर

प्रधान का प्रस्थान करना युवाओं की आधी जीत : तोमर

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने केंद्रीय शिक्षा मँत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आँदोलनरत युवाओं की आधी लेकिन महत्वपूर्ण जीत बताया है. उन्होंने कहा कि युवाओं की पूरी जीत तब होगी जब शिक्षा व्यवस्था में “आमूल – चूल ” (जड़ से चोटी तक या पूर्ण और बुनियादी बदलाव होता है) परिवर्तन नज़र आने लगेगा.

सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर ने कहा कि कलम देश की बड़ी शक्ति है, भाव जगाने वाली, दिल की नहीं दिमागों में भी आग लगाने वाली लेकिन शायद यह सरकार भूल गई थी. तभी तो एक के बाद एक पेपरलीक होते गए.

पेपरलीक के चलते कई युवा विद्यार्थियों को समय से पहले खोने पर शोक जताते हुए तोमर कहते हैं कि जँतर मँतर बीते कई हफ्तों से युवाओं की कर्मभूमि बना हुआ है. उनकी माँग भी जायज थी और है.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी युवा जाति – धर्म – भाषा – राज्य से परे महज हिंदुस्तानी होने के नाते अपनी माँग उठा रहे थे और निर्दयी सरकार अपनी पुलिस के सहारे उन्हें दबाने पीटने पर आतुर थी. इसके बावजूद युवाओं ने सँयम रखा. वह पुलिसकर्मियों का स्वागत करते नज़र आए.

दुष्यँत कुमार के प्रसिद्ध शेर…

“हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए,

इस हिमालय से कोई गँगा निकलनी चाहिए.

सिर्फ हँगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,

मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए.

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,

हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए.”

का उल्लेख करते हुए वह कहते हैं कि युवाओं ने आज देश को एक नई दिशा दी है. प्रधान का प्रस्थान करना बताता है कि जनता जिंदा है, सत्ता कायर है ! घर से नहीं, डर से बाहर निकले युवा अब हिंदुस्तान की बाकी समस्याओं का भी उपचार कर ही लेंगे यह भरोसा हम सभी में जगा है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर

वीरेंद्र सिंह का बिछड़ना हम सभी के लिए दुखद : तोमर

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने परपोडी़ (धमधा) निवासी श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया है. वह बुधवार को स्वर्गीय राजपूत के तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

अपनी शोक सँवेदना व्यक्त करते हुए क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि श्री राजपूत ने हमेशा समाज की चिंता की. वह सदैव सुख दुख के अवसर पर समाज के साथ खडे़ नज़र आते थे.

श्री तोमर ने राजपूत परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें अपनी ओर से हिम्मत बटाई. स्वर्गीय श्री राजपूत की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा राजपूत व सुपुत्रों देवेंद्र व नागेंद्र सिंह राजपूत से वह पूरी आत्मीयता से मिले.

श्री तोमर सहित उनके साथ पहुँचे क्षत्रिय करणी सेना के राजसिंह हाडा़, प्रभात सिंह, अमित सिंह ने भी स्वर्गीय श्री राजपूत के चित्र के समक्ष अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. सभी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से उनकी कुशलक्षेम भी जानी.

क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खेलावन सिंह, गौकरण सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, रौनक सिंह, लक्की सिंह सहित बैस परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाक़ात की.

Continue Reading

रायपुर

काश रामनामी सम्प्रदाय से कुछ सीख लेते श्री राममँदिर के चँदा चोर : वीरेन्द्र सिंह तोमर

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने रामनामी सम्प्रदाय को बधाई दी है. इस सम्प्रदाय पर बनी डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर श्री तोमर बेहद प्रसन्नता के साथ ही दुखी भी हैं.

दरअसल, सारा मसला प्रभु श्रीराम से जुडा़ हुआ है. इसी से एक तरफ प्रसन्नता हो रही है तो दूसरी तरफ दुख का प्रस्फोट भी उभर कर सामने आ रहा है.

0 क्यूँ चर्चा में आए रामनामी…

रामनामी सम्प्रदाय यूँ अचानक चर्चा में नहीं आया है. इस पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने इसे लोगों की जुबान पर लाया है. यह सम्प्रदाय अपनी अनूठी भक्ति पद्धति के लिए विश्व में जाना जाता है.

इस समाज के लोग अपने पूरे शरीर पर ‘राम-नाम’ का गोदना (टैटू) गुदवाते हैं. रामनामी वस्त्र ओढ़ते हैं और घरों की दीवारों पर भी राम-नाम लिखते हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर कहते हैं कि रामनामी सम्प्रदाय का सँघर्ष दो शताब्दियों का है. जब प्रभु श्रीराम के दर्शन पूजन से रोका गया तो इस सम्प्रदाय के लोगों ने अपने शरीर को, अपने घरों को ही राममय कर लिया.

तोमर बताते हैं कि उनके दिलों में, उनकी त्वचा पर, उनके होंठों पर एक ही नाम है और वह प्रभु श्रीराम का है. राम मँदिर में प्रवेश से रोक दिए जाने के बाद सम्प्रदाय के लोगों ने अपने शरीर को ही अपना मँदिर बना लिया.

क्षत्रिय करणी सेना ने एक तरफ रामनामी सम्प्रदाय को लेकर खुशी जाहिर की है तो दूसरी तरफ चँदा चोरी पर खिन्नता प्रकट की है. सेना के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष भाई तोमर कहते हैं कि काश रामनामी सम्प्रदाय से ही कुछ सीख आस्था पर डाका डालने वाले ले लेते.

Continue Reading

रायपुर

वीरेन्द्र सिंह तोमर से बागेश्वर धाम सरकार ने कहा : छत्तीसगढ़िया सबले बढिया !!

Published

on

रायपुर. परमपूज्य, पल – पल स्मरणीय, सँकट हरने वाले देव श्री हनुमान जी महराज की सेवा में जुटे बागेश्वर धाम सरकार ने क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर को अपने दर्शन दिए. तोमर की पीठ थपथपाते हुए अपने विशेष आशीर्वाद में उन्होंने कहा कि ” जाओ सनातन की सेवा में जुटे रहो,
दुश्मनों का समूल नाश हो !”

मुँबई, जिसे अपने प्राँत महाराष्ट्र की राजधानी के साथ ही देश की आर्थिक राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है वह अद्भुत सँगम का साक्षी बनते रहा है. इस बार धर्म सत्ता और कर्म सत्ता के मिलन के साक्षी सनातन प्रेमी बने.

0 विस अध्यक्ष के छोटे सुपुत्र भी थे सँग

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ थे. इन्हीं तोमर बँधुओं ने बागेश्वर धाम सरकार, सँतश्री श्रीयुत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी के समक्ष शीश नवाया.

अपना परिचय देते हुए जैसे ही वीरेन्द्र सिंह तोमर के मुँह से शब्द निकला “छत्तीसगढ़” वैसे ही पूज्य महाराज जी ने गर्व के साथ कहा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया!” इस दौरान उन्होंने वीरेन्द्र सिंह तोमर के सिर पर हाथ रखने के साथ ही उनकी पीठ भी थपथपाई.

बागेश्वर धाम सरकार श्रीयुत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी ने विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि “जो आपके विरोधी और अहित चाहने वाले हैं, उनके नकारात्मक प्रयास शीघ्र समाप्त होंगे. सत्य की विजय होगी. यह केवल एक आशीर्वचन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, स्वाभिमान और सँघर्षशील जनता के सम्मान की उद्घोषणा है.”

रोजाना दर्जनों लोगों से मुलाक़ात करने वाले वीरेन्द्र सिंह तोमर स्वयँ इस भेंट से अत्यँत प्रसन्न हैं, गदगद हैं. खुशी से नम हुईं अपनी आँखों को साफ करते हुए वह कहते हैं कि ” भेंट के दौरान मुझ जैसे प्राणी को उनसे जो विशेष आशीर्वाद मिला, मुखारबिंद से निकले दिव्य शब्दों को सुनकर सनातन व सनातनियों की सेवा करने अँतस को जो शक्ति मिली है, मेरा मानना है कि वह सँतश्री की बडी़ महती कृपा है.”

तोमर के शब्दों में ” आज जब छत्तीसगढ़ का किसान अपने अधिकारों के लिए, युवा अपने भविष्य के लिए, आम नागरिक न्याय व सम्मान के लिए सँघर्ष कर रहा है, तब सँतश्री का यह आशीर्वाद हमें जनसेवा और जनसँघर्ष के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.”

क्षत्रिय करणी सेना के सँकल्प को स्पष्ट करते हुए तोमर बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सनातन सँस्कृति, सामाजिक न्याय और जनता के हक की आवाज़ को हर मँच पर वह मजबूती से उठाते रहेंगे. पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद अब जनहित के इस अभियान को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा.

सेना की राज्य इकाई के अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर कहते हैं कि उनके लिए छत्तीसगढ़ का मान – सम्मान ही सर्वोपरि है.
जनता की आवाज़ ही उनके सँगठन की ताकत है. जय बागेश्वरधाम सरकार, जय क्षत्रिय धर्म, जय सीता राम, जय छत्तीसगढ़ महतारी के अपने उद्घोष को दोहराते हुए वे कहते हैं कि रात में अँधेरा कितना ही घना क्यूँ न हो, सुबह जरूर होती ही है.

Continue Reading

Trending