राजनांदगांव
लायंस इंटरनेशनल डिस्टि्रक्ट 3233 सी की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग राजधानी रायपुर में हुई संपन्न
रायपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्टि्रक्ट 3233 सी की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग राजधानी रायपुर के स्थानीय होटल बेबीलॉन इन में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्लबों एवं मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों एवं लायन मेंबर इस कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। इस द्वितीय कैबिनेट मीटिंग में डिस्टि्रक्ट में किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर जया लालवानी द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग दी गई। सीपीआर एक आपातकालीन स्थिति में प्रयोग की जाने वाली प्रक्रिया है, जो किसी व्यक्ति की धड़कन या सांस रूक जाने पर प्रयोग की जाती है। सीपीआर में बेहोश व्यक्ति को सांसें दी जाती हैं, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है और सांस वापस आने तक या दिल की धड़कन सामान्य होने तक छाती को दबाया जाता है, जिससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होता रहता है। सीपीआर ट्रेनिंग के साथ-साथ आये सभी प्रतिनिधियों का निःशुल्क मधुमेह जांच की गई। साथ ही पूर्व रीजन चेयरपर्सनों का सम्मान शॉल, श्रीफल, सर्टिफिकेट देकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोबल एक्शन टीम एरिया लीडर मल्टीप्ल डिस्टि्रक्ट 3233-3234 एमजेएफ लायन विनोद वर्मा थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा की मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मिशन 1.5 मिलियन जो कि 2027 लायन वर्ष के समापन तक दुनियाभर में 15 लाख सदस्यों तक पहुंचने का हमारा अभियान है, लेकिन यह मुझे आश्चर्यचकित करता है कि कैसे, शेर और सिंह के रूप में, हम अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करते हैं। मैं आपके साथ इस रोमांचक मिशन पर काम करने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि हम अपनी सदस्यता और सेवा करने की क्षमता बढ़ा रहे हैं। मुझे आशा है कि इस अंक की कहानियां न केवल आपको अपने क्लबों को बढ़ाने और अपनी सेवा का विस्तार करने के लिए प्रेरित करेंगी, बल्कि अपनी कहानियां साझा करने के लिए भी प्रेरित करेंगी। जब आप अपनी सेवा और सदस्यता की कहानियां साझा करते हैं, तो आप दुनिया को बताते हैं कि शेर होने का क्या मतलब है। आइए साहसी बनें और बेहतर भविष्य और परिवर्तन की दुनिया की ओर अग्रसर हों। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि चीफ कैबिनेट एडवाइजर तिलोकचंद बरड़िया, प्रथम वाइस डिस्टि्रक्ट गवर्नर एमजेएफ सुधीर जैन, द्वितीय वाइस डिस्टि्रक्ट गवर्नर एमजेएफ विजय अग्रवाल, आसननमान डिस्टि्रक्ट गवर्नर एमजेएफ दिलीप भंडारी उपस्थित थे।
पीडीजी काउंसिल मीटिंग और द्वितीय कैबिनेट मीटिंग मे विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यो एवं सेवा कार्यो को लेकर चर्चा हुई। डिस्टि्रक्ट गवर्नर पीएमजेएफ शैलेश अग्रवाल ने कहा जरूरतमंदों की सेवा करना ही लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। यह सेवा के लिए ही पूरे विश्व में विख्यात है। इस बार सेवा गतिविधियां एवं प्रशासनिक गतिविधियां दोनों ही बहुत अच्छी चल रही है। डिस्टि्रक्ट कोऑर्डिनेटर ग्लोबल सर्विस टीम एमजेएफ विभा भूटानी ने कहा डिस्टि्रक्ट 3233 सी के विभिन्न प्रोजेक्ट एवं सेवा गतिविधियों जिसमें मुख्य रूप से हंगर एवं अन्य गतिविधिया न सिर्फ केवल डिस्टि्रक्ट में ही नहीं, संपूर्ण मल्टीप्ल मे भी आगे चल रहे है।
कार्यक्रम के शुरुआत मे ग्लोबल एक्शन टीम और रीजन चेयर पर्सन की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डिस्टि्रक्ट कोषाध्यक्ष लायन आनंद बेरिवाल ने फाइनेंशियल रिपोर्ट एवं डिस्टि्रक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी सर्विस एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल द्वारा संपूर्ण डिस्टि्रक्ट मे चल रही सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विभिन्न डिस्टि्रक्ट एवं माइक्रो चेयरपर्सन द्वारा विभिन्न विषयों पर परिपत्र जारी कर चर्चा की गई।
दो सौ लायन सदस्यों जिनमें क्लबों के पीएसटी एडिस्टि्रक्ट की टीम डिस्टि्रक्ट चेयरपर्सन, माइक्रो कैबिनेट सदस्य, रीजन चेयर पर्सन, जोन चेयर पर्सन सहित पूर्व प्रांतपालों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम संजोयक एवं ग्लोबल लीडरशिप टीम कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के अंत मे डिस्टि्रक्ट 3233 सी द्वारा आयोजित इस द्वितीय कैबिनेट मीटिंग में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्लबों एवं मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों के विभिन्न क्लबों लगभग एक सौ पच्चीस क्लबों से आये प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
