रायपुर
पुरंदर मिश्रा ही बदल सकते हैं उत्तर की तस्वीर, इसलिए वही हमारे नेता, महिलाओं ने कहा
रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कैंडिडेट पुरंदर मिश्रा को लोग आखिर क्यों जिताएं, इस सवाल का बेहद वजनदार जवाब आया है। लोगों का कहना है, पुरंदर मिश्रा को हम क्यों न जताएं। वे पुरंदर मिश्रा ही तो हैं जो दिखावे के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिल से जोड़ना जानते हैं। सुख-दुख की घड़ी में जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने का स्वभाव ही पुरंदर मिश्रा को सबसे अलग साबित करता है। बहरहाल, शराबखोरी इन दिनों रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है और पूरा विश्वास है कि इसका भी निदान सिर्फ पुरंदर मिश्रा ही कर सकते हैं। नशामुक्ति की दिशा में वे लगभग 30 साल से लगातार काम भी कर रहे हैं।
राजधानी रायपुर में विधानसभा चुनाव का रंग तेजी से चढ़ने लगा है। खासकर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बीजेपी के अऊ नहीं सहिबो-बदल के रहिबो का नारा गली-गली में बुलंद हो रहा है। इसी क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई। क्षेत्र में जब शराबखोरी का जिक्र हुआ तो परेशान महिलाओं की आंखें भर आईं। मालती निषाद ने बताया, शराब की गंध और प्रभाव ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र की छवि बिगाड़ रखी है। गली-गली में शराब का अवैध धंधा होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में अबतक कोई काम नहीं किया। सबने बस राजनीतिक रोटियां ही सेकीं, इसीलिए अब पुरंदर मिश्रा पर ही भरोसा है कि वे शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ भी बड़ा कदम उठाएंगे और इस समस्या का समाधान निकालेंगे। सरोज साहू ने कहा, इस बार के चुनाव में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होकर रहेगा। इसके लिए महिलाओं ने संकल्प कर लिया है। इसका मुख्य कारण है कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा खुद भी बदलाव का इंतजार कर रही है। जगह-जगह गड्ढे हैं, सड़कें नदारद हैं। अपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।
बताते चलें कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौदहापारा, कुंदरापारा, शक्तिनगर, नेहरा कॉलोनी, त्रिमूर्ति नगर, शीतला कॉलोनी, प्रेम नगर, इंदिरा नगर, स्कूल पारा, जागृति नगर व फोकटपारा में सघन जनसंपर्क किया। वहीं जहां पर भी वे पहुंचे, वहां उनका आतमीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, जनता से मिल रहे स्नेह से मैं अभिभूत हूं। इस स्नेह के लिए मैं हमेशा जनता का ऋणि रहूंगा।
रायपुर
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज से प्रारँभ हुए पवित्र श्रावण (सावन) मास की बधाई सभी सनातनियों को दी है. उन्होंने भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्हें भोले भँडा़री के रूप में पूजे जाने की महिमा बताई है.
उल्लेखनीय है कि आज दिन गुरुवार से सावन (श्रावण) माह शुरू हो गया है. इसका समापन दिन शुक्रवार, दिनाँक 28 अगस्त को होगा. इस अवधि में एक माह तक शिव – पार्वती यानिकि साधना और शक्ति की आराधना की जा रही है.
सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर के शब्दों में सावन का यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. शिव मँदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.
उनके अनुसार इसमें गँगा, नर्मदा, महानदी, खारून, शिवनाथ जैसी पवित्र नदियों के जल का उपयोग हो रहा है. भक्त, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा जैसी साधारण सामाग्रियों को अर्पित कर असाधारण पुण्य अर्जित करने लगे हुए हैं.
0 क्यूँ पवित्र माना जाता है सावन . . ?
श्रावण को सनातनियों के मध्य बेहद पवित्र माना जाता है. आखिर क्यूँ..? दरअसल, यह सनातनियों के पँचांग अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, | आषाढ़ के बाद आने वाला पाँचवा माह है. एक, तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह जैसे आँकडे़ सनातनी हिंदुओं में पवित्र माने जाते हैं.
इस माह के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा अर्चना होती है. इस श्रावण में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. श्रावण सोमवार में काँवडिए भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं.
रायपुर
वीएसके एप की तकनीकी दिक्कत दूर किए बिना वेतन रोकना उचित नहीं : विषय बाध्यता मंच
रायपुर। छत्तीसगढ़ विषय बाध्यता मंच ने वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं के समाधान से पहले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि शिक्षक पूरे माह गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कर रहे हैं और मस्टर रोल में नियमित हस्ताक्षर भी कर रहे हैंए ऐसे में वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि राजपूत ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी खामियां हैं और कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में शिक्षकों से केवल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों का वेतन रोकना अनुचित है।
ऋषि राजपूत ने यह भी कहा कि निजी मोबाइल फोन पर उपस्थिति दर्ज कराने से निजता का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है। यदि शासन डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू करना चाहता है तो शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विषय बाध्यता मंच ने राज्य शासन से मांग की है कि वीएसके एप की तकनीकी खामियों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक डिवाइस उपलब्ध कराए की मांग की है।
खेल
पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी
रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी.
राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से हो ही गया.
0 पिता को दी बधाई, कहा : सम्मान बढा़या
सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर की बातचीत मँगलवार प्रातः पौने 11 बजे के करीब हुई. उन्होंने सेना, प्रदेश व अपनी तरफ से सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता की बधाई दी. उन्होंने सुश्री ज्ञानेश्वरी के घर लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उनके सम्मान की बात पिता श्री यादव से कही.
0 पुलिस में पदस्थ हैं ज्ञानेश्वरी
उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव व उनके परिवार ने काफी सँघर्ष किया है. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनाँदगाँव में पदस्थ हैं.
उनके पिता विनोद यादव बताते हैं कि 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. ज्ञानेश्वरी के भाई, अपने सुपुत्र रितेश यादव की बात करते हुए वह कहते हैं कि दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में वह भर्ती है.
लड़के की देखरेख में वह लड़की (ज्ञानेश्वरी) को न तो समय दे पाएँ और न ही उसकी सफलता पर जश्न मना पाएँ. अब जब वह लौटेगी तभी उसकी सफलता की खुशियाँ बाँटी जाएँगी. ग्राम भोड़िया जहाँ का यादव परिवार मूलनिवासी है वहाँ पर भी एक दूसरे को बधाई दी जा रही है.
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
