Connect with us

रायपुर

जगन्नाथनगर में युवक पर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, युवाओं का फूटा गुस्सा

Published

on

रायपुर। राजधानी में सरेराह चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महीनेभर में ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चाकूबाजी की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ नगर में चाकूबाजी की ही एक नई घटना हो गई। इन घटनाओं को लेकर उत्तर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी चिंता जताई है। वहीं जगन्नाथ नगर के रहवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि, अपराधी तत्वों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर बाकायदा उसे वायरल करने से भी नहीं डर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी करती है। ताजा घटना में भी जगन्नाथ नगर निवासी युवक राजू सोना को चाकू मारकर उसका विडियो वायरल किया गया है, लेकिन सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिसे लेकर जगन्नाथ नगर के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस की कार्यशैली पर भड़के लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया है। कहा है कि, चाकूबाजी के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव किया जाएगा।
बुधवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने घायल युवक राजू सोना से अस्पताल जाकर मुलाकात की। राजू सोना का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना प्रकट की। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, लगभग पांच साल से राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था चौपट है। आए दिन यहां हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, चेन स्नैचिंग, सट्टेबाजी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो रही हैं। गली-गली में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों का अवैध धंधा चल रहा है। महिलाओं का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है, इसके बावजूद पुलिस अपराधी तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन शहर की जनता अब ये सब और बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का मन बना लिया है। जनता का मूड स्पष्ट है कि-अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।
प्रकाश सोना को चाकू घोपकर उसके हाथ-पैर तोड़ने के बाद भी पुलिस ने मामूली धारा लगाकर हमलावरों को छोड़ दिया। इसके विरोध में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महामंद और धर्म सेना प्रमुख विक्रम केवलानी समेत जगन्नाथ नगर के समस्त युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि बदमाशों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर न्यायसंगत कार्यवाही नहीं की गई तो जगन्नाथ नगर क्षेत्र के लोग थाने का घेराव करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज से प्रारँभ हुए पवित्र श्रावण (सावन) मास की बधाई सभी सनातनियों को दी है. उन्होंने भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्हें भोले भँडा़री के रूप में पूजे जाने की महिमा बताई है.

उल्लेखनीय है कि आज दिन गुरुवार से सावन (श्रावण) माह शुरू हो गया है. इसका समापन दिन शुक्रवार, दिनाँक 28 अगस्त को होगा. इस अवधि में एक माह तक शिव – पार्वती यानिकि साधना और शक्ति की आराधना की जा रही है.

सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर के शब्दों में सावन का यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. शिव मँदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

उनके अनुसार इसमें गँगा, नर्मदा, महानदी, खारून, शिवनाथ जैसी पवित्र नदियों के जल का उपयोग हो रहा है. भक्त, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा जैसी साधारण सामाग्रियों को अर्पित कर असाधारण पुण्य अर्जित करने लगे हुए हैं.

0 क्यूँ पवित्र माना जाता है सावन . . ?

श्रावण को सनातनियों के मध्य बेहद पवित्र माना जाता है. आखिर क्यूँ..? दरअसल, यह सनातनियों के पँचांग अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, | आषाढ़ के बाद आने वाला पाँचवा माह है. एक, तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह जैसे आँकडे़ सनातनी हिंदुओं में पवित्र माने जाते हैं.

इस माह के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा अर्चना होती है. इस श्रावण में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. श्रावण सोमवार में काँवडिए भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं.

Continue Reading

रायपुर

वीएसके एप की तकनीकी दिक्कत दूर किए बिना वेतन रोकना उचित नहीं : विषय बाध्यता मंच

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ विषय बाध्यता मंच ने वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं के समाधान से पहले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि शिक्षक पूरे माह गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कर रहे हैं और मस्टर रोल में नियमित हस्ताक्षर भी कर रहे हैंए ऐसे में वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि राजपूत ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी खामियां हैं और कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में शिक्षकों से केवल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों का वेतन रोकना अनुचित है।
ऋषि राजपूत ने यह भी कहा कि निजी मोबाइल फोन पर उपस्थिति दर्ज कराने से निजता का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है। यदि शासन डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू करना चाहता है तो शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विषय बाध्यता मंच ने राज्य शासन से मांग की है कि वीएसके एप की तकनीकी खामियों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक डिवाइस उपलब्ध कराए की मांग की है।

Continue Reading

खेल

पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

Published

on

रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी.

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से हो ही गया.

0 पिता को दी बधाई, कहा : सम्मान बढा़या

सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर की बातचीत मँगलवार प्रातः पौने 11 बजे के करीब हुई. उन्होंने सेना, प्रदेश व अपनी तरफ से सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता की बधाई दी. उन्होंने सुश्री ज्ञानेश्वरी के घर लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उनके सम्मान की बात पिता श्री यादव से कही.

0 पुलिस में पदस्थ हैं ज्ञानेश्वरी

उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव व उनके परिवार ने काफी सँघर्ष किया है. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनाँदगाँव में पदस्थ हैं.

उनके पिता विनोद यादव बताते हैं कि 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. ज्ञानेश्‍वरी के भाई, अपने सुपुत्र रितेश यादव की बात करते हुए वह कहते हैं कि दुर्घटना में घायल होकर अस्‍पताल में वह भर्ती है.

लड़के की देखरेख में वह लड़की (ज्ञानेश्वरी) को न तो समय दे पाएँ और न ही उसकी सफलता पर जश्न मना पाएँ. अब जब वह लौटेगी तभी उसकी सफलता की खुशियाँ बाँटी जाएँगी. ग्राम भोड़िया जहाँ का यादव परिवार मूलनिवासी है वहाँ पर भी एक दूसरे को बधाई दी जा रही है.

Continue Reading

Trending