Connect with us

रायपुर

पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में एक समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता की, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता डट जाएं : संजय  श्रीवास्तव

Published

on

रायपुर। शहर की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को चुनाव में जिताने के लिए प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा मंडल शंकर नगर में बैठक लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में समाजसेवी के साथ ही एक लोकप्रिय जननेता की है। जनसेवा और समाजसेवा का उन्हें बेहतर अनुभव है, इसलिए पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसकर मेहनत करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ माने जाते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए इस चुनाव में भी पूरी ताकत से लड़कर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को विजयी बनाना है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग सिर्फ लफ्फाजी करना जानते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सदस्य जी-तोड़ मेहनत के साथ विकास कार्य करने पर विश्वास रखता है और  भाजपा की यही सबसे बड़ी विशेषता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 सालों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। इन उपलब्धियों को आईना बनाकर कार्यकर्ता उत्तर विधानसभा की जनता के घर-घर भाजपा की नीति और रीति को पहुंचाने की दिशा में काम करें। इसी तरह उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के सहज, सरल और विश्वसनीय व्यक्तित्व से यहां की जनता काफी प्रभावित है। अब बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य और दायित्व है कि उत्तर विधान विधानसभा की जनता से सीधा संपर्क बढ़ाएं और पुरंदर मिश्रा को इस चुनाव में जिताने की अपील करें।
संजय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, कार्यकर्ता भी यह याद रखें कि खुद को छत्तीसगढ़ का बेटा बताने और छत्तीसगढिया स्वाभिमान की बात कहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ महतारी का चरण सेवक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने  हाथों में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्णंत: शराबबंदी करने का भरोसा दिलाकर माताओं – बहनों से वोट तो बटोर लिए थे लेकिन शराबबंदी आखिर तक नहीं पाए। कांग्रेस के लोग चारों तरफ लोगों को सिर्फ गुमराह करने में लगे हैं। यही कारण है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का बेहद बुरा हाल है और लोगों को अपना ही अधिकार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। कांग्रेस की कार्यशैली से हलाकान रायपुर उत्तर विधानसभा की जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त, कर्मठ, सेवाभावी और ईमानदार जनप्रतिनिधि का इंतजार कर रही है। यकीन मानिए, लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म होने के साथ ही अब जल्द ही लोगों को पुरंदर मिश्रा के रूप में विश्वसनीय जनप्रतिनिधि मिलने जा रहा है, जिन्हें लोगों की समस्याओं और उसके समाधान करने का बेहतर अनुभव है। वहीं घोषणा पत्र में झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस के ताबूत पर अंतिम कील छत्तीसगढ़ की जनता- 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदान कर ठोंकने वाली है।
शंकर नगर मंडल में बैठक में सुनील सोनी, पूनम चंद्राकर, किशोर महानंद, महमूद खान, जयंती पटेल, नलिनेश ठोकने, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, संजय कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा, विपिन पटेल, प्रीतम महानंद, सुनील सुधीर चौबे, सुमन राम प्रजापति, राम प्रजापति, राधेश्याम बाग,दिलीप धनगर, हरिवंश वर्मा,रामदास मानिकपुरी, रितेश रक्सेल, उमा रात्रे, सुमित्रा रजक, डूमेंद्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, आकाश बलानी, मीना सेन,उमेश्वरी चंद्राकर,,सीमा पिल्ले,गायत्री चंद्राकर, शहनाज नजमा, दीपाली चौधरी व विद्या समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज से प्रारँभ हुए पवित्र श्रावण (सावन) मास की बधाई सभी सनातनियों को दी है. उन्होंने भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्हें भोले भँडा़री के रूप में पूजे जाने की महिमा बताई है.

उल्लेखनीय है कि आज दिन गुरुवार से सावन (श्रावण) माह शुरू हो गया है. इसका समापन दिन शुक्रवार, दिनाँक 28 अगस्त को होगा. इस अवधि में एक माह तक शिव – पार्वती यानिकि साधना और शक्ति की आराधना की जा रही है.

सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर के शब्दों में सावन का यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. शिव मँदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

उनके अनुसार इसमें गँगा, नर्मदा, महानदी, खारून, शिवनाथ जैसी पवित्र नदियों के जल का उपयोग हो रहा है. भक्त, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा जैसी साधारण सामाग्रियों को अर्पित कर असाधारण पुण्य अर्जित करने लगे हुए हैं.

0 क्यूँ पवित्र माना जाता है सावन . . ?

श्रावण को सनातनियों के मध्य बेहद पवित्र माना जाता है. आखिर क्यूँ..? दरअसल, यह सनातनियों के पँचांग अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, | आषाढ़ के बाद आने वाला पाँचवा माह है. एक, तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह जैसे आँकडे़ सनातनी हिंदुओं में पवित्र माने जाते हैं.

इस माह के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा अर्चना होती है. इस श्रावण में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. श्रावण सोमवार में काँवडिए भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं.

Continue Reading

रायपुर

वीएसके एप की तकनीकी दिक्कत दूर किए बिना वेतन रोकना उचित नहीं : विषय बाध्यता मंच

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ विषय बाध्यता मंच ने वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं के समाधान से पहले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि शिक्षक पूरे माह गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कर रहे हैं और मस्टर रोल में नियमित हस्ताक्षर भी कर रहे हैंए ऐसे में वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि राजपूत ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी खामियां हैं और कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में शिक्षकों से केवल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों का वेतन रोकना अनुचित है।
ऋषि राजपूत ने यह भी कहा कि निजी मोबाइल फोन पर उपस्थिति दर्ज कराने से निजता का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है। यदि शासन डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू करना चाहता है तो शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विषय बाध्यता मंच ने राज्य शासन से मांग की है कि वीएसके एप की तकनीकी खामियों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक डिवाइस उपलब्ध कराए की मांग की है।

Continue Reading

खेल

पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

Published

on

रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी.

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से हो ही गया.

0 पिता को दी बधाई, कहा : सम्मान बढा़या

सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर की बातचीत मँगलवार प्रातः पौने 11 बजे के करीब हुई. उन्होंने सेना, प्रदेश व अपनी तरफ से सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता की बधाई दी. उन्होंने सुश्री ज्ञानेश्वरी के घर लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उनके सम्मान की बात पिता श्री यादव से कही.

0 पुलिस में पदस्थ हैं ज्ञानेश्वरी

उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव व उनके परिवार ने काफी सँघर्ष किया है. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनाँदगाँव में पदस्थ हैं.

उनके पिता विनोद यादव बताते हैं कि 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. ज्ञानेश्‍वरी के भाई, अपने सुपुत्र रितेश यादव की बात करते हुए वह कहते हैं कि दुर्घटना में घायल होकर अस्‍पताल में वह भर्ती है.

लड़के की देखरेख में वह लड़की (ज्ञानेश्वरी) को न तो समय दे पाएँ और न ही उसकी सफलता पर जश्न मना पाएँ. अब जब वह लौटेगी तभी उसकी सफलता की खुशियाँ बाँटी जाएँगी. ग्राम भोड़िया जहाँ का यादव परिवार मूलनिवासी है वहाँ पर भी एक दूसरे को बधाई दी जा रही है.

Continue Reading

Trending