रायपुर
उत्तर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अब फुल फार्म में, बूथ स्तर पर संभाला मोर्चा, मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे
रायपुर। तैयारी पूरी है, पुरंदर मिश्रा जरूरी है… चुनाव जीतने के लिए इस टैगलाइन के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज अब फुलफार्म में आ गई है। एक-एक बूथ के लिए 2-2 कार्यकर्ताओं को महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता का सर्वे कर रहे हैं।
बताते चलें कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 201 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ के मतदाताओं का सर्वे करने के लिए 402 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को विजयी बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मंडल, वार्ड, बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरु होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा सपरिवार तथा मंडल अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर मुहल्लों में मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों के बीच भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का भी मिलान कर रहे हैं। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से मुलाकात कर रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को चुनाव में विजयी बनाने की अपील के साथ पर्चे बांटे जा रहे हैं।
चारों मंडल में किया जा रहा है सर्वेः
इस बारे में फाफाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक ने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल में मतदाताओं का सर्वे कराया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ताओं को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। इस सर्वे में मतदाता सूची से मिलान कर नए मतदाता, मृत मतदाता या नई जगह शिफ्ट हो चुके मतादाता की जानकारी का मिलान किया जा रहा है।
फाफाडीह मंडल में 58 पोलिंग बूथः
फाफाडीह मंडल में 58 पोलिंग बूथ हैं। महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-12 के अंतर्गत आने वाले मुहल्लों में नारायणा हास्पिटल, मण्डी का क्षेत्र, सम्बलेश्वरी नगर, चंद्रशेखर नगर, लोधीपारा, जिला हास्पिटल (कुष्ठ बस्ती), देवेन्द्र नगर सेक्टर-5, गंगा नगर, दुर्गा नगर में पहुंच कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम मतदाताओं की पहचान कर सर्वे कर रही है।
रायपुर उत्तर विधानसभा सीट में हैं 22 वार्ड:
भाजपा शहर जिले के अंतर्गत उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल तेलीबांधा मंडल, जवाहर नगर मंडल, फाफाडीह मंडल, शंकर मंडल के 22 वार्डों सहित 201 पोलिंग बूथ शामिल हैं। इनमें अवंतिबाई वार्ड, रमन मंदिर वार्ड, हेमू कालाणी वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, कालीमाता वार्ड, शंकर नगर वार्ड, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, महर्षि वाल्मिकी वार्ड, नेताजी सुभाषचंद्र वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, मौदहापारा वार्ड, जवाहर नगर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, रविशंकर शुक्ल वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में कार्यकर्ता प्रचार अभियान में सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
रायपुर
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज से प्रारँभ हुए पवित्र श्रावण (सावन) मास की बधाई सभी सनातनियों को दी है. उन्होंने भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्हें भोले भँडा़री के रूप में पूजे जाने की महिमा बताई है.
उल्लेखनीय है कि आज दिन गुरुवार से सावन (श्रावण) माह शुरू हो गया है. इसका समापन दिन शुक्रवार, दिनाँक 28 अगस्त को होगा. इस अवधि में एक माह तक शिव – पार्वती यानिकि साधना और शक्ति की आराधना की जा रही है.
सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर के शब्दों में सावन का यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. शिव मँदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.
उनके अनुसार इसमें गँगा, नर्मदा, महानदी, खारून, शिवनाथ जैसी पवित्र नदियों के जल का उपयोग हो रहा है. भक्त, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा जैसी साधारण सामाग्रियों को अर्पित कर असाधारण पुण्य अर्जित करने लगे हुए हैं.
0 क्यूँ पवित्र माना जाता है सावन . . ?
श्रावण को सनातनियों के मध्य बेहद पवित्र माना जाता है. आखिर क्यूँ..? दरअसल, यह सनातनियों के पँचांग अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, | आषाढ़ के बाद आने वाला पाँचवा माह है. एक, तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह जैसे आँकडे़ सनातनी हिंदुओं में पवित्र माने जाते हैं.
इस माह के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा अर्चना होती है. इस श्रावण में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. श्रावण सोमवार में काँवडिए भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं.
रायपुर
वीएसके एप की तकनीकी दिक्कत दूर किए बिना वेतन रोकना उचित नहीं : विषय बाध्यता मंच
रायपुर। छत्तीसगढ़ विषय बाध्यता मंच ने वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं के समाधान से पहले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि शिक्षक पूरे माह गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कर रहे हैं और मस्टर रोल में नियमित हस्ताक्षर भी कर रहे हैंए ऐसे में वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि राजपूत ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी खामियां हैं और कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में शिक्षकों से केवल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों का वेतन रोकना अनुचित है।
ऋषि राजपूत ने यह भी कहा कि निजी मोबाइल फोन पर उपस्थिति दर्ज कराने से निजता का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है। यदि शासन डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू करना चाहता है तो शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विषय बाध्यता मंच ने राज्य शासन से मांग की है कि वीएसके एप की तकनीकी खामियों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक डिवाइस उपलब्ध कराए की मांग की है।
खेल
पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी
रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी.
राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से हो ही गया.
0 पिता को दी बधाई, कहा : सम्मान बढा़या
सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर की बातचीत मँगलवार प्रातः पौने 11 बजे के करीब हुई. उन्होंने सेना, प्रदेश व अपनी तरफ से सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता की बधाई दी. उन्होंने सुश्री ज्ञानेश्वरी के घर लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उनके सम्मान की बात पिता श्री यादव से कही.
0 पुलिस में पदस्थ हैं ज्ञानेश्वरी
उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव व उनके परिवार ने काफी सँघर्ष किया है. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनाँदगाँव में पदस्थ हैं.
उनके पिता विनोद यादव बताते हैं कि 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. ज्ञानेश्वरी के भाई, अपने सुपुत्र रितेश यादव की बात करते हुए वह कहते हैं कि दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में वह भर्ती है.
लड़के की देखरेख में वह लड़की (ज्ञानेश्वरी) को न तो समय दे पाएँ और न ही उसकी सफलता पर जश्न मना पाएँ. अब जब वह लौटेगी तभी उसकी सफलता की खुशियाँ बाँटी जाएँगी. ग्राम भोड़िया जहाँ का यादव परिवार मूलनिवासी है वहाँ पर भी एक दूसरे को बधाई दी जा रही है.
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
