Connect with us

राजनांदगांव

षड्यंत्र पूर्वक हत्या कर व्यापारी को ब्लैकमेल करने की थी योजना, मामले का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। 22 नवंबर 2023 को सूचना मिला की पार्रीनाला इंडियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 50-55 वर्ष का शव पड़ा है। सूचना पर मौका पहुंचकर प्रार्थी रंजन दास साहू पिता इतवारी दास साहू, उम्र 48 साल, सकिन पार्रीकला, थाना कोतवाली की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजन श्रीमती दीपा गुरू पति दीपंकर गुरू द्वारा मृतक के शव को देखकर अपने बड़े भाई सुरेश कुमार जोशी पिता स्व. मदन लाल जोशी, उम्र 52 साल, साकिन अरिहंत टावर, मानव मंदिर चौक के पास, राजनांदगांव के रूप में पहचान किया गया। नंबरी मर्ग क्रमांक 83/23 धारा 174 जाफौ कायम कर शव का पीएम कराया गया।
मर्ग जांच के दौरान दिनांक 24.11.2023 को ज्ञानचंद बाफना, अरिहंत टॉवर राजनांदगांव द्वारा मर्ग से संबंधित शिकायत किया कि आटो चालक अफजल खान के माध्यम से एक टाइपशुदा और एक हाथ में लिखा पन्ना मिला है, जिसमें टाइपशुदा पन्ने को पढ़ने पर जेल भेजने का डर दिखाकर उद्दापन करने की नियत से लिखा प्रतीत हुआ। ऑटो चालक अफजल खान से पुछने पर बताया कि मुझे नितेश और उसके साथी ने लिफाफा देकर ज्ञानचंद बाफना के पास छोड़ने बोला था, नितेश ने पूछताछ में बताया कि उसे प्रेमेन्द्र निर्मलकर गुरूनानक चौक में मिला और बोला की एक बड़ा पार्टी हाथ लगा थोड़ा रिस्क वाला काम है, साथ देगा तो तुझे भी हिस्सा मिलेगा। जिस पर मै उतावला होकर पुरी बात पुछा तो प्रेमेन्द्र ने बताया की प्रकाश गोलछा प्लान बनाया है कि ज्ञानचंद बाफना को फंसाना है। इसी प्लान के तहत दिनांक 21 नवंबर 2023 के दोपहर को ज्ञानचंद बाफना के नौकर सुरेश कुमार जोशी को मैं एवं मनीष खुटेल, दयाराम साहू, एवं प्रकाश गोलछा मिलकर थम्सअप में जहर मिलाकर पिलाकर मार दिये है। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी हेतू तत्काल थाना स्टॉफ एवं सायबर सेल राजनांदगांव के सयंुक्त रूप से टीम गठित कर आरोपी दयाराम साहू पिता खेदू साहू, उम्र 36 साल, साकिन छछानपहरी, थाना अंबागढ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी, मनीष खुटेल पिता रूपनाथ खुटेल, उम्र 21 साल, साकिन महरूम, थाना डोगरगांव, जिला राजनांदगांव, नितेश सेन पिता मदन सेन, उम्र 27 साल, साकिन बैलापसरा, गणेश मंदिर के पीछे, वार्ड नंबर 15, राजनांदगांव, प्रेमेन्द्र निर्मलकर पिता तिलक राम निर्मलकर, उम्र 37 साल, साकिन रानीतराई रोड, थाना देवरी, जिला बालोद को घेराबंदी कर पकड़े। पूछताछ पर उपरोक्त आरोपियो द्वारा प्रकाश गोलछा के कहने पर पैसे के लालच में आकर प्रकाश गोलछा के साथ मिलकर सुरेश कुमार जोशी पिता स्व. मदन लाल जोशी, उम्र 52 साल, साकिन अरिहंत टावर, मानव मंदिर चौक के पास, राजनांदगांव को प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में थम्सअप में जहर मिलाकर उसे पिलाकर मारकर उसके शव को कार से पार्रीनाला के पास इंडियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास ले जाकर फेंकना एवं उसके गमछा और जूता को रानी सागर तालाब में फेंक देना बताये। आरोपीगणों के कब्जे से पेश करने पर थम्सअप का बोतल, पायजन का शीशी, डिस्पोजल गिलास, रस्सी, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 879/23 धारा 302, 201, 120 बी भादंवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। चारों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से 25 नवंबर 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी नितेश सेन पिता मदन सेन आदतन आरोपी है, जिसके विरूद्व पूर्व में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 231/17 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 466/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि कायम कर चालान किया गया है, तथा धारा 151/107, 116 (3) जाफौ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा के विरूद्व पूर्व में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 171/2010 धारा 120 बी, 406, 467, 468, 471, भादंवि एवं अपराध क्रमांक 155/2022 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 दर्ज कर चालान किया गया है, जो घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से पतासाजी कर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, सउनि दरबारी तारम, प्रधान आरक्षक जी. सरिल, संदीप चौहान, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, अनिवाश झा, प्रख्यात, जैन प्रदीप जायसवाल, रूपेन्द्र वर्मा, रंजीत चौरसिया, चतुर दास, भुवनेश्वर जायसी, बेनूराम नेताम तथा जिला सायबर सेल राजनांदगांव टीम के सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, सुमन कर्ष, प्रधान आरक्षक बसंत राव, अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, दीपक जाटवर, हरिश ठाकुर, परिवेश वर्मा, आदित्य ठाकुर, हेमंत साहू, मनोज खुंटे, अमित सोनी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending