राजनांदगांव
स्टेट स्कूल मैदान में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस समारोह
राजनांदगांव। राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75वां एनसीसी दिवस समारोह दिनांक 26 नवंबर को स्थानीय स्टेट हाई स्कूल परेड ग्राउंड राजनांदगांव में उल्लासपूर्वक मनाया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अभिषेक शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) राजनांदगांव रहे। एनसीसी दिवस समारोह का प्रारंभ प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान से हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के उपरांत मार्च पास्ट कैडेटों द्वारा किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित कैडेटों को एनसीसी की शपथ दिलाई गई। पश्चात एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर चंद्रकांत चंद्राकर द्वारा एनसीसी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
विशिष्ट अतिथि अभिषेक शर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर सभी को बधाई दी और संविधान के महत्व को बताया तथा कविता के माध्यम से आज के दौर में संविधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और एनसीसी कैडेट को एकता एवं अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में अपने विद्यार्थी जीवन से प्राप्त एनसीसी के अनुभव को साझा करते हुए कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना की और एनसीसी के इतिहास के बारे में जानकारी दी और कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। एनसीसी के ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन की आम दैनिक जीवन में महत्व को बताया और सभी को 75वें एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी।
मार्च पास्ट- परेड कमांडर एसयूओ थामेश्वर साहू दिग्विजय महाविद्यालय, परेड-2 आईसी एसयूओ चांदनी राजपूत दिग्विजय महाविद्यालय, प्लाटून कमांडर एसयूओ अमित कुमार किशोरीलाल शुक्ल उद्यानिकी महाविद्यालय, प्लाटून कमांडर एसयूओ तृप्ति साहू दिग्विजय महाविद्यालय, प्लाटून कमांडर एसयूओ कविता सिंह कमला देवी महिला महाविद्यालय, प्लाटून कमांडर सार्जेंट योगेश कोसरिया स्टेट स्कूल, प्लाटून कमांडर सार्जेंट जीशान अहमद अंसारी सर्वेश्वर दास स्कूल, प्लाटून कमांडर सार्जेंट सुमन वर्मा स्टेट स्कूल, प्लाटून कमांडर कैडेट विकास कुमार साहू नेवल एनसीसी बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल, पायलट-कैडेट पायल वर्मा कमला देवी महाविद्यालय, कैडेट गंगा पाटिला दिग्विजय महाविद्यालय, कैडेट वीणा दिग्विजय महाविद्यालय, कैडेट कामिनी वर्मा दिग्विजय महाविद्यालय।
इस अवसर पर कैडेट क्लब द्वारा एनसीसी कैडेटों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें स्पून रेस कंपटीशन सीनियर विंग प्रथम उर्वशी साहू दिग्विजय महाविद्याल, द्वितीय ईशा दिग्विजय महाविद्यालय, स्पून रेस कंपटीशन जूनियर विंग में प्रथम विशाखा सोनकर सर्वेश्वर दास स्कूल, द्वितीय निगार परवीन स्टेट हाई स्कूल, स्लो साइकिल रेस सीनियर विंग बॉयज में प्रथम वासुदेव साहू किशोरी लाल शुक्ल उद्यानिकी महाविद्यालय, द्वितीय राकेश कुमार साहू दिग्विजय महाविद्यालय, सीनियर विंग गर्ल्स में प्रथम आयुषी सिंह दिग्विजय महाविद्यालय, द्वितीय मुस्कान दिग्विजय महाविद्याल, जूनियर डिवीजन स्लो साइकिल रेस में प्रथम प्रकाश सोनकर बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल, द्वितीय लव कुमार बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल, जूनियर डिवीजन ड्रेस वियरिंग प्रतियोगिता में प्रथम-द्वितीय प्रेम पाठक स्टेट हाई स्कूल, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम गिरजा शंकर किशोरी लाल शुक्ल उद्यानिकी महाविद्याल, द्वितीय कैडेट दूज कमला देवी महिला महाविद्यालय, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कामिनी वर्मा दिग्विजय महाविद्यालय, द्वितीय कन्हैया लाल दिग्विजय महाविद्यालय शामिल है।
उपरोक्त प्रतियोगिता उपरांत समस्त विजेताओं को कैडेट क्लब द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेष उपलब्धि के लिए कैडेट कैप्टन रुपेश जयसवाल दिग्विजय महाविद्यालय को आरडीसी 2023 पीएम रैली एवं गार्ड ऑफ ऑनर हेतु सम्मानित किया गया।
दिग्विजय महाविद्यालय की कैडेट विद्या साहू को टीएससी नई दिल्ली 2023 में भाग लेने के लिए सम्मान किया गया तथा स्टेट हाई स्कूल के सेवानृवित्त एनसीसी अधिकारी सुनील भागवत को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। जिला पुलिस के उपस्थित बैंड प्रभारी हवलदार महावीर कुंजाम एवं साथीगण को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, जिसमें समस्त आयोजन समिति कैडेट क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थितजन का आभार प्रदर्शन पूर्व एनसीसी अधिकारी सुनील भागवत द्वारा किया गया।
एनसीसी गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा समस्त प्लाटून के साथ मुख्य अतिथि का फोटो सेशन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनसीसी अधिकारी संतोष कुमार साहू, भूपेंद्र जोगी, 38 सीजी बटालियन के प्रशिक्षक सूबेदार आरआर नायर, हवलदार पवन कुमार, हवलदार भरत सिंह, राजेंद्र कुमार, जोगिंदर सिंह, गणमान्य नागरिकों में अजय शुक्ला, राजेंद्र यादव, प्रकाश साठिया, शैलेंद्र तिवारी, रितेश देवांगन, चैतराम वर्मा, पुनाराम यादव उपस्थित थे।
पूर्व एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट क्लब के संरक्षक जीडी वैष्णव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कैडेट क्लब से संरक्षक आदित्य श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, मनीष तिवारी, संदीप जायसवाल, आशीष डोंगरे, तरुण जाटव, जितेंद्र साहू, राहुल देवांगन, उमेश साहू, गोपाल सिंह राजपूत, नवीन शर्मा, चंद्रजीत कौशिक, चंद्रहास साहू, किशोर देशमुख, अर्जुन सिंह कुर्रे, प्रकाश निर्मलकर, हितेश सिंह, शैलबाला वर्मा, भुनेश्वरी साहू, हीर मिर्जा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूर्व कैडेट योगेश्वर पटेल ने किया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
