Connect with us

छत्तीसगढ़

*जिले में विकास कार्यों का दिखना चाहिए परिणाम – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह*

Published

on

*जिले में विकास कार्यों का दिखना चाहिए परिणाम – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह*

 

*- जिला प्रशासन सक्रियतापूर्वक करे कार्य*

 

*- शहर में शराब, जुआ, अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश*

 

*- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के निराकरण के लिए कार्य करने की जरूरत*

 

*- राजनांदगांव शहर में रायपुर की तर्ज पर नालंदा परिसर बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश*

 

*- विधानसभा अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक*

 

राजनांदगांव 10 जनवरी 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शुरूआती दौर में सभी विभागों से राजनांदगांव जिला एवं शहर के विकास एवं जनहित कार्यों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें, जिसका परिणाम दिखाई देना चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के निराकरण के लिए कलेक्टर को बैठक लेने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल की समस्या के समाधान तथा बजट में आवश्यकता अनुरूप प्रावधान करने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6 माह की कार्ययोजना बना लें। धीरी परियोजना में संशय की स्थिति नहीं होना चाहिए। इसके लिए निर्णय लेते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कोंं के संबंध में प्राथमिकता तय करने के लिए कहा। जो सड़के पहले से बनी हैं, उनके मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने शहर में शराब, जुआ एवं अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतत एवं सजग रहते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सक्रियतापूर्वक कार्य करे। उन्होंने जिले के विकास के लिए बजट में जो प्रावधान हो सकते हंै, उसके संबंध में निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में रायपुर की तर्ज पर नालंदा परिसर बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेड़ेसरा में 33/ 11 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने राजनांदगांव पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा मेडिकल कालेज के आवश्यकता अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में एलईडी लगाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा।

पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या के समाधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सड़क निर्माण, सेतु निर्माण एवं शहर में व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की। पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अच्छी तरह होना चाहिए। लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर ध्यान देते हुए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजनांदगांव से रायपुर तक एसी सिटी बस की शुरूआत करेंगे (एयरपोर्ट से राजनांदगांव तक), युवतियों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला प्रशिक्षण केन्द्र की शुरूआत की जाएगी। जिसमें उनके कौशल के अनुरूप व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उनके उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जाएगा। राजनांदगांव पेण्ड्री मेडीकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी पात्र परिवारों को तत्काल प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी जाएगी। विद्युत कटौती समाप्त की जाएगी तथा लंबित विद्युत कनेक्शन तत्काल किए जाएंगे। जल संवर्धन हेतु तालाबों व अन्य पारंपरिक जल स्त्रोतों की सफाई कर पुनजीर्विवित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। राजनांदगांव जिला अस्पताल को सभी जीवन रक्षक उपकरणों एवं विशेषज्ञ की टीम सहित सर्व-सुविधा युक्त बनाया जाएगा। कन्हारपुरी वार्ड में शामिल चारागाह की जमीन का किया गया आबंटन निरस्त किया जाएगा तथा आगे किसी को आबंटित नहीं किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए आवश्यकतानुसार मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। राजनांदगांव में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण करने, खैरागढ़ रोड में रेल्वे ओवर ब्रिज पर बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखकर आवश्यकतानुसार नवनिर्माण कराने प्रस्ताव बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के रखरखाव के लिए कोई स्थायी व्यवस्था बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा रखरखाव के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु बजट की बात कही। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करते हुए मॉडल कंट्रोल रूम बनाया जा सकता है। जिससे शहर में हो रही गतिविधियों की अच्छी तरह मानिटरिंग की जा सकती है।

इस दौरान प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। सड़कों को लावारिस मवेशियों से मुक्त करने हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी, गौशाला एवं ओपन कांजी हाऊस का निर्माण किया जाएगा। मोतीपुर-तुलसीपुर रेल्वे अंडरब्रिज बनाया जाएगा। अतिरिक्त आरटीओ ऑफिस को पूर्ण आरटीओ ऑफिस का दर्जा दिया जाएगा। राजनांदगांव के आसपास नए सर्वसुविधायुक्त इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे नए उद्योगों एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। गांव व शहर में आंतरिक सड़कों तथा नालियों का निर्माण एवं खराब सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। धीरी तथा सिंघोला समूह नल-जल परियोजना में आवश्यकतानुसार विस्तार किया जाएगा। बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, बसंतपुर जिला अस्पताल से पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाईट लगाई जाएगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दिग्विजय स्टेडियम में खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सके ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नवागांव सिंचाई परियोजना एवं भोथीपार बांध की राशि उसे पुन: आबंटित किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक, सामुदायिक एवं महिला भवन निर्माण हेतु राशि का आबंटन किया जाएगा। हल्दी वार्ड को सुरगी थाने से हटाकर बसंतपुर थाने में जोड़ा जाएगा। शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। संस्कारधानी में अपराध, जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राजनांदगांव में पूर्व की तरह विभिन्न शासकीय कार्यालयों की पुनस्र्थापना की जाएगी। शासकीय शैक्षणिक संस्थओं के जर्जर भवनों का पुर्ननिर्माण एवं सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर कर शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया जाएगा। कैलाश नगर सोसाइटी में जमीन रजिस्ट्री की समस्या का निराकरण किया जाएगा। सभी अटल आवास व विहार, प्रधानमंत्री आवास, आईएचएसडीपी आदि में सड़क, नाली, मकानों की मरम्मत कार्य एवं पानी, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्था करायी जाएगी। स्कूल एवं कॉलेज के रास्ते से मदिरा दुकान बंद कराई जाएगी एवं गली-गली बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाई लाएगी। भंवरमरा जाने हेतु नए सड़क मार्ग पर निर्माण किया जाएगा। ग्राम पार्रीनाला से नेहरू नगर तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। हरदी, सुरगी, कुम्हालोरी और अन्य सभी जर्जर सड़कों का तत्काल सुधार किया जाएगा। राजनांदगांव को संभाग बनाया जाएगा। रायपुर से मेट्रो रेल बनने पर उसे राजनांदगांव तक लाने हेतु पहल करेंगे।

इस अवसर पर श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सचिन बघेल, श्री रमेश पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर व अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक 53-उषा किरण ——————-

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

Published

on

खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में छुईखदान विकासखंड नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बघेल एवं बीपीएम बृजेश ताम्रकार के नेतृत्व में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) बैगा समुदाय के लिए संचालित आदि अमितान पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
विकासखंड छुईखदान के 38 ग्रामों में निवासरत 4,819 बैगा जनजाति के प्रत्येक परिवार तक आदि अमितान एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। अभियान का उद्देश्य बैगा समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति की समय पर स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है।
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही का व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सिकल सेल रोग, एनीमिया, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, मोतियाबिंद, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आवश्यकता अनुसार मरीजों को तत्काल उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए रेफर किया जा रहा है।
आदि अमितान द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी 0 से 2 वर्ष का बच्चा अथवा गर्भवती महिला स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण से वंचित न रहे। एवं प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं की जांच भी की जा रही है।
गंभीर स्वास्थ्य समस्या वाले हितग्राहियों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क आदि आरोग्य रथ के माध्यम से उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अब तक अभियान के अंतर्गत 1,109 बैगा हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच कर उनका व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जा चुका है। इनमें से 27 मरीजों को उच्च उपचार हेतु रेफर किया गया, जिनमें 18 उच्च रक्तचाप के मरीज, 1 पीएफ मलेरिया का मरीज तथा 8 एनीमिक गर्भवती महिलाएं शामिल हैंए जिन्हें समय पर भर्ती कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।
आदि अमितान पहल के माध्यम से दूरस्थ बैगा बस्तियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ रही है तथा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को उनके घर के निकट ही समयबद्ध जांच, परामर्श, उपचार एवं रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही सियासी कवायद के बीच अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में आया है। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह निषाद को संगठन के मुखिया पद के लिए एक मजबूत, अनुभवी और जमीनी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि ओबीसी (OBC) वर्ग में मजबूत पकड़ और निर्विवाद छवि के कारण निषाद के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है।

जिम्मेदारी मिली तो बूथ स्तर तक करेंगे काम: निषाद
नई जिम्मेदारी की चर्चाओं के बीच विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस हाईकमान और शीर्ष नेतृत्व उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उनका मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत करना होगा। निषाद ने जोर देकर कहा कि वे कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान व अवसर देंगे और कांग्रेस की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

तीन दशक का सफर: युवा कांग्रेस से की थी शुरुआत
कुंवर सिंह निषाद का राजनीतिक सफर काफी लंबा और जमीनी रहा है। वे वर्ष 1995 से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शुरुआती सफर: उन्होंने जिला युवा कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

संगठनात्मक अनुभव: वे प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, आधिकारिक प्रवक्ता और विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाल चुके हैं।

सामाजिक नेतृत्व: निषाद वर्तमान में विधायक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, जिससे उनकी सामाजिक स्वीकार्यता काफी व्यापक है।

क्यों मजबूत माना जा रहा है दावा?
राजनैतिक विश्लेषकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि कुंवर सिंह निषाद की सबसे बड़ी खूबी उनकी सादगी, सहजता और सबको साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली है। संगठन और समाज, दोनों ही मोर्चों पर उनका बेहतरीन समन्वय है। ऐसे समय में जब कांग्रेस को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो गुटबाजी से दूर रहकर कार्यकर्ताओं में जोश भर सके, निषाद का नाम एक मजबूत और उपयुक्त विकल्प के रूप में उभरा है। अब अंतिम फैसला आलाकमान के पाले में है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तोमर ने सिंधी समाज को चालीहा महोत्सव की दी बधाई

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सिंधी भाई – बहनों को चालीहा महोत्सव की बधाई दी है. उन्होंने अपने बधाई सँदेश में कहा है कि चालीसा दिनों तक तप – तपस्या – भक्तिभाव सँग की जाने वाली आराधना शाँति और सुकून प्रदान करेगी.

ज्ञात हो कि चालीहा महोत्सव का शुभारँभ 16 जुलाई, दिन गुरुवार को हुआ है. महोत्सव के प्रारँभ होते ही रायपुर सहित देश विदेश में सिंधी समाज से जुडे़ सभी भाई बहन विशेष पूजापाठ में जुट गए हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राज्य के मुखिया तोमर ने चालीहा महोत्सव के दौरान किए जाने वाले व्रत की बात करते हुए कहा है कि तमाम तरह के व्यसनों से मुक्ति का मार्ग यह पर्व दिखाता है. छोटी बडी़ सभी नदियों के सँरक्षण सहित उन्हें पूजे जाने का भी सँदेश यह त्यौहार देता है.

0 क्या है महोत्सव?

उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव के दौरान इसे मानने वाले न तो अपने बालों में कँघी करते हैं और न ही दाढ़ी – बाल कटवाते हैं. जूते चप्पल त्यागने के साथ ही जमीन पर सोते हैं.

चालीहा महोत्सव के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है. इस अवधि में शुरुआत के पहले नौ दिन अथवा महोत्सव के अँतिम नौ दिन व्रत रखने की भी परँपरा है. व्रती दिन में केवल एक समय सात्विक भोजन का प्रसाद ग्रहण करते हैं.

0 क्यों मनाते हैं महोत्सव?

चालीहा महोत्सव से जुडी़ हुई
पौराणिक कथा पर प्रकाश डालते हुए जानकार बताते हैं कि सिंधु प्राँत में आज से करीब एक हजार साल पहले मिरख बादशाह का शासन हुआ करता था. वह बेहद अत्याचारी था.

उसके अत्याचार से पीडित प्रभावित श्रद्धालुओं ने सिंधु नदी के किनारे 40 दिनों तक भगवान वरुण की प्रार्थना की थी. इसके ही फलस्वरूप तब नदी से ही एक विशिष्ट बालक के अवतरित होने की आकाशवाणी हुई थी.

मान्यता है कि वरूण देवता स्वयँ मछली पर सवार होकर अवतरित हुए थे. उन्होंने व्रतियों से कहा था कि ” चिंता न करो मैं बहुत जल्द रतन राय के घर जन्म लूँगा और तुम्हारे दुखों का अंत करूँगा. ”

भविष्यवाणी मुताबिक वर्ष 991 में सिंध प्राँत के नसरपुर नगर में रतन राय के घर चैत्र शुक्ल तृतीया को एक बालक का जन्म हुआ. इसका नामकरण उदय चँद के रूप में हुआ.

आगे चलकर इसी ने
मिरख बादशाह का अँत सिंधी समाज के भाई बहनों की पीडा़ हर ली थी. तब से ही यह पर्व मनाया जाता है.

Continue Reading

Trending