Connect with us

राजनांदगांव

कमला कॉलेज के गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के गणित विभाग में दिनांक 15 जनवरी 2024 को प्रातः 9.45 से 11 बजे तक मैथेमैटिकल क्विज का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में 11 बजे से इमर्जिंग ट्रेंड्स इन मैथेमैटिक्स राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन छग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सहयोग से किया गया। राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. आरपी शर्मा निदेशक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अरुणाचल प्रदेश ने मैथेमैटिकल क्विज में भागीदारी करने वाले महाविद्यालयीन तथा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी तथा महाविद्यालय को ऐसे आयोजन के लिए सराहा। विशेष अतिथि प्रो. जीपी सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय, नई दिल्ली ने डॉ. रामानुजन का जीवन परिचय तथा मैजिक स्कॉयर तथा पैट्रिनेट पर विस्तार से जानकारी दी। विशेष अतिथि डॉ. केएल टांडेकर, प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव ने गणित के व्यापक उपयोग को रेखांकित किया। विशेष अतिथि डॉ. सुमन सिंह बघेल, प्राचार्य शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव ने दैनिक जीवन में गणित के उपयोग के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ. आलोक मिश्रा ने गणित के रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र आदि विषयों में बढ़ती उपयोग के बारे में बताया और पुरूस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रो. एके ठाकुर, गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर ने आधुनिक गणित में, कम्प्युटर विज्ञान में श्रीनिवास रामानुजन की खोजो के आधार पर हो रहे परिवर्तन के बारे में बताया। डॉ. आशारानी दास, मिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर ने दैनिक जीवन में गणित के उपयोग पर जानकारी दी। डॉ. राकेश तिवारी, शासकीय वीवायटीपीजी कॉलेज, दुर्ग ने रामानुजन-हॉडर्डी नंबर, गणित के मैजिक्स स्कॉयर पर प्रायोगिक जानकारी दिया। डॉ. शबनम खान, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव ने गणित के विकास और एप्पलीकेशन ऑफ मैथेमैटिक्स पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओमकार लाल श्रीवास्तव ने महाविद्यालय में पहली बार हो रहे स्कूली विद्यार्थियों के लिए मैथेमैटिकल क्विज प्रतियोगिता के बारे में बताया कि शहर के बारह विद्यालयों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें चार विद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थी महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय कार्यशाला में 189 प्राध्यापक तथा विद्यार्थी पंजीकृत हुए है।
स्कूल स्तरीय मैथेमैटिकल क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रॉयल किड्स कॉन्वेट स्कूल के लक्ष्य जंघेल, द्वितीय घटा पाण्डे श्री गुरूनानक स्कूल तथा तृतीय स्थान खिलेश्वर कंवर श्री गुरुनानक स्कूल ने प्राप्त किया। महाविद्यालय स्तरीय मैथेमैटिकल क्विज प्रतियोगिता में भिलाई महिला महाविद्यालय की कंचन साहू ने प्रथम स्थान, कमला कॉलेज राजनांदगांव की दामेश्वरी निषाद ने द्वितीय तथा दिग्विजय कॉलेज की छात्रा प्रगति साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र तथा क्रमशः 1100, 500 एवं 300 रूपये देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कु. भुनेश्वरी साहू बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम, कु. तुलेश्वरी धुर्वे बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय तथा कु. संध्या नेताम बीएससी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कु. तुलेश्वरी धुर्वे बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम, कु्. लेखा वर्मा बीएससी प्रथम वर्ष ने द्वितीय तथा कु. वागेश्वरी निर्मल बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 500, 300 एवं 200 रूपये देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन पोषण साहू तथा आभार डॉ. बसंत सोनबेर ने किया तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ डॉ. ओपी गुप्ता डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. आलोक जोशी आदि ने क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया तथा महाविद्यालय के छात्राओं ने अत्यंत रुचिपूर्वक सहभागिता दी। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग रेवती रमन साहू तथा धनेश कुमार पटेल दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending