Connect with us

राजनांदगांव

शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत : संतोष पाण्डेय

Published

on

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई है और जिज्ञासा का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करने की जरूरत है। दिशा की दिशा अच्छी है और संस्कारधानी के अनुरूप सभी कार्य करते हुए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस दौरान केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रति दो या तीन माह में दिशा की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाएगी। दिशा समिति के माध्यम से लोकहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन तथा सुझाव से विकास के कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार उपस्थित थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्य स्थायी परिसम्पत्ति के रूप में होना चाहिए। जिससे इन कार्यों को स्थायित्व मिलेगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा वहीं मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। मनरेगा अंतर्गत धरसा रोड के लिए चिन्हांकन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों तथा जनसहभागिता से अभियान की तरह कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को सक्रियतापूर्वक कार्य करना होगा। बच्चों के सुपोषण पर ध्यान देते हुए उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा तथा इसके साथ ही ऐसा प्रयास करना होगा कि बच्चों के कुपोषण की समस्या को समाप्त करने के लिए प्राथमिक स्तर पर कार्य करते हुए एनीमिक किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार देने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाने के लिए शिविर लगाकर तथा कुपोषण के प्रति जागरूकता लाकर इस कार्य को करने की आवश्यकता है। उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चिन्हांकित करने के लिए कहा।
जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ी हैं। अब तक लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया है। कृषि सखी द्वारा गांव में जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत ग्रामीण गरीब युवाओं को चिन्हांकित कर उन्हें न्यूनतम मजदूरी तथा नियमित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को प्लेसमेंट के माध्यम से व्यापक तौर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनके पास आवास के लिए भूमि नहीं है, वे भी इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। ऐसे जनसामान्य जो छूट गए है, उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्र-अपात्र, दावा-आपत्ति, परीक्षण एवं अंतिम निराकरण के लिए प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से समूह की महिलाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान की।
बैठक में माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ में प्रसाद योजना की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय समस्या के समाधान एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि जिले में मक्का, कोदो, कुटकी एवं रागी जैसे मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि अवसंरचना निधि योजनाएं, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर ने एकीकृत बाल विकास योजना, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना के संबंध में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड़ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया।
बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय विकास योजना, गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण, डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए आवास-शहरी), स्वच्छ भारत मिशन शहरी, स्मार्ट सिटी मिशन, कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्यक्रम त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण और पुनरूद्धार, सतही लघु सिंचाई, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण-प्रधानमंत्री पोषण (मध्यान्ह भोजन योजना), समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कार्यान्वयन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, एमसीएम छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान-एक्सेसिबिलिटी इंडिया अभियान, विशिष्ट विकलांगता आईडी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, डिजिटल इंडिया-सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत (सीएससी) में सामान्य सेवा केन्द्र प्रदान करना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, ई-श्रम पोर्टल, खेलो इंडिया, राजमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यक्रम -परिवहन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, भरत वर्मा, अशोक चौधरी, जनपद अध्यक्ष छुरिया श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका डोंगरगढ़ के अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending