Connect with us

रायपुर

15 वर्षों तक कमीशन खोरी करने वाले रमन सिंह क्या जाने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस क्या होती है : आर.पी. सिंह

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने डॉ रमन सिंह के कलेक्टर कान्फ्रेंस के ऊपर दिए गए बयान पर मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा है कि 15 वर्षों तक खुद रमन सिंह, पूरी भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार में शामिल लोग कमीशन खोरी के समुद्र में डूब – डूब कर नहाते रहे हैं। और अब वही पुराना अनुभव मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे हैं। रमन सिंह यह क्यों भूल जाते हैं कि उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में वह मात्र कठपुतली थे। उनकी ही सरकार में उनकी कोई हैसियत नहीं थी। एक संविदा अधिकारी जिसे पूरा प्रदेश सुपर सीएम के नाम से पुकारता था वही अधिकारी सरकार चलाता था और रमन सिंह उस अधिकारी की जी हजूरी किया करते थे। कलेक्टर एसपी की कॉन्फ्रेंस में तथाकथित सुपर सीएम की मौजूदगी में रमन सिंह कठपुतली की तरह बैठा करते थे। इसलिए उन्हें पता ही नहीं है कि अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस क्या होती है? मुख्यमंत्री निवास में मंडी सजाकर अधिकारियों की बोली लगा करती थी और वहां रेट के साथ-साथ कमीशन और जिले तय होते थे। प्रदेश की जनता ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा है। वही पुराना अनुभव अब रमन सिंह सार्वजनिक कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का वह आलम छत्तीसगढ़ की जनता अभी तक भूल नहीं पाई है। खुद रमन सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अपने ही नेताओं को सलाह दी थी कि सिर्फ एक साल के लिए कमीशन खोरी बंद कर दो, आने वाले 20 वर्षों तक सत्ता में बने रहेंगे। अपनी ही सरकार को भ्रष्ट सरकार बता कर सच्चाई स्वीकारने वाले रमन सिंह इस देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह देश के इतिहास में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी सरकार प्रमाणिक रूप से भ्रष्ट थी और यह प्रमाण पत्र रमन सिंह ने खुद अपनी ही सरकार को दिया था।
अंग्रेज कलेक्टरों को कलेक्शन करने के लिए बिठाते थे यह जानकारी और किसी को हो या ना हो रमन सिंह को जरूर होनी चाहिए। क्योंकि अंग्रेजों के मुखबिरों के वंशज अगर अंग्रेजों के भ्रष्टाचार के बारे में नहीं जानेंगे तो फिर भला और कौन जानेगा?
रमन सिंह शायद भूल गए हैं कि उनके ही कार्यकाल में उनके पुत्र का विदेशी बैंकों में खाते का मामला सामने आया था। उस समय तो नहीं कम से कम रमन सिंह जी आज ही बता दीजिए कि पनामा के बैंक खातों में छत्तीसगढ़ के कमीशन और भ्रष्टाचार से कमाए हुए कितने हजार करोड़ रुपए जमा है?
छत्तीसगढ़ की राजनीति और अपनी ही पार्टी में मार्गदर्शक मंडल में भेज दिए गए रमन सिंह उटपटांग बयान देकर राजनीतिक रूप से जीवित रहने का असफल प्रयास कर रहे हैं। जिस राज्य में वह 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे अब वहां के सभी शासकीय कर्मचारियों को भ्रष्ट बता कर वह उनका अपमान कर रहे हैं। तत्काल रमन सिंह को प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज से प्रारँभ हुए पवित्र श्रावण (सावन) मास की बधाई सभी सनातनियों को दी है. उन्होंने भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्हें भोले भँडा़री के रूप में पूजे जाने की महिमा बताई है.

उल्लेखनीय है कि आज दिन गुरुवार से सावन (श्रावण) माह शुरू हो गया है. इसका समापन दिन शुक्रवार, दिनाँक 28 अगस्त को होगा. इस अवधि में एक माह तक शिव – पार्वती यानिकि साधना और शक्ति की आराधना की जा रही है.

सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर के शब्दों में सावन का यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. शिव मँदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

उनके अनुसार इसमें गँगा, नर्मदा, महानदी, खारून, शिवनाथ जैसी पवित्र नदियों के जल का उपयोग हो रहा है. भक्त, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा जैसी साधारण सामाग्रियों को अर्पित कर असाधारण पुण्य अर्जित करने लगे हुए हैं.

0 क्यूँ पवित्र माना जाता है सावन . . ?

श्रावण को सनातनियों के मध्य बेहद पवित्र माना जाता है. आखिर क्यूँ..? दरअसल, यह सनातनियों के पँचांग अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, | आषाढ़ के बाद आने वाला पाँचवा माह है. एक, तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह जैसे आँकडे़ सनातनी हिंदुओं में पवित्र माने जाते हैं.

इस माह के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा अर्चना होती है. इस श्रावण में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. श्रावण सोमवार में काँवडिए भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं.

Continue Reading

रायपुर

वीएसके एप की तकनीकी दिक्कत दूर किए बिना वेतन रोकना उचित नहीं : विषय बाध्यता मंच

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ विषय बाध्यता मंच ने वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं के समाधान से पहले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि शिक्षक पूरे माह गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कर रहे हैं और मस्टर रोल में नियमित हस्ताक्षर भी कर रहे हैंए ऐसे में वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि राजपूत ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी खामियां हैं और कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में शिक्षकों से केवल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों का वेतन रोकना अनुचित है।
ऋषि राजपूत ने यह भी कहा कि निजी मोबाइल फोन पर उपस्थिति दर्ज कराने से निजता का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है। यदि शासन डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू करना चाहता है तो शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विषय बाध्यता मंच ने राज्य शासन से मांग की है कि वीएसके एप की तकनीकी खामियों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक डिवाइस उपलब्ध कराए की मांग की है।

Continue Reading

खेल

पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

Published

on

रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी.

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से हो ही गया.

0 पिता को दी बधाई, कहा : सम्मान बढा़या

सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर की बातचीत मँगलवार प्रातः पौने 11 बजे के करीब हुई. उन्होंने सेना, प्रदेश व अपनी तरफ से सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता की बधाई दी. उन्होंने सुश्री ज्ञानेश्वरी के घर लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उनके सम्मान की बात पिता श्री यादव से कही.

0 पुलिस में पदस्थ हैं ज्ञानेश्वरी

उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव व उनके परिवार ने काफी सँघर्ष किया है. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनाँदगाँव में पदस्थ हैं.

उनके पिता विनोद यादव बताते हैं कि 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. ज्ञानेश्‍वरी के भाई, अपने सुपुत्र रितेश यादव की बात करते हुए वह कहते हैं कि दुर्घटना में घायल होकर अस्‍पताल में वह भर्ती है.

लड़के की देखरेख में वह लड़की (ज्ञानेश्वरी) को न तो समय दे पाएँ और न ही उसकी सफलता पर जश्न मना पाएँ. अब जब वह लौटेगी तभी उसकी सफलता की खुशियाँ बाँटी जाएँगी. ग्राम भोड़िया जहाँ का यादव परिवार मूलनिवासी है वहाँ पर भी एक दूसरे को बधाई दी जा रही है.

Continue Reading

Trending