राजनांदगांव
बढ़ती साहित्यक चोरियों पर अंकुश लगाने उचित प्रबंधन की आवश्यकता : डॉ. आशीष श्रीवास्तव
बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में विधि विभाग द्वारा आभाषी मोड में साप्ताहिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की कार्यशाला आयोजित की गई थी। यह कार्यशाला दिनांक 19 फरवरी से इस कार्यशाला की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन दिनांक 24 फरवरी को हुआ। बीते 19 फरवरी से 24 फरवरी तक लगातार चले इस कार्यशाला के छठवें और अंतिम दिन के मुख्य वक्ता डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक विधि विभाग लखनऊ विश्व विद्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. पीके नायक वाइस चांसलर आईसेक्ट यूनिवर्सिटी हजारीबाग थे।
डा. आशीष कुमार अंशु ने उच्चतर शैक्षिक संस्थानों में बढ़ती साहित्यिक चोरियों को रोकने उचित एवं कुशल प्रबंधन की आवश्यकता विषय पर विस्तृत चर्चा की। प्रो. श्रीवास्तव ने अपनी चर्चा में तथ्यात्मक आंकड़ों को शामिल करते हुए वर्तमान समसामयिक परिदृश्य को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और समस्या तथा इसके निदान दोनों पर चर्चा करते हुए, उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कॉपीराइट एक्ट पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि, साहित्यिक चोरियों का आवरण हटाते हुए, आप किन-किन व्यवहारिक तकनीकों का प्रयोग कर एक प्रभावी लेख तैयार कर सकते हैं, जिससे साहित्यिक चोरियों के लांछन से बचा भी जा सके और एक प्रभावी और आकर्षक कृति भी तैयार की जा सके। उन्होंने भाषा के नवसोपान पर भी चर्चा करते हुए उसे सहज, सरल और सरस बनाने के उपायों पर भी बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि डॉ. नायक ने अपने संक्षिप्त, लेकिन सारगर्भित उद्बोधन में बताया कि, किन-किन स्थितियों में आपके शोध पत्र स्वीकार और अस्वीकार किये जा सकते हैं। शोध पत्र प्रस्तुत करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखा जाना आवश्यक है, उसका प्रारूप कैसा हों और एक व्यापक और आकर्षक शोध पत्र किस प्रकार तैयार किया जा सकता है। आज अंतिम दिन के अतिथि और मुख्य वक्ता क्रमशः डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत महाविद्यालय के ही वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीडी मानिकपुरी और भौतिक विभाग के रामाधीन साहू के द्वारा किया गया।
वहीं डॉ. प्रमोद कुमार नायक का स्वागत डॉ. जेके पटेल ने उनका स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वृहद रूप से परिचय कराया और ऐसे ओजस्वी वक्ता के विशाल वक्तित्व और उनकी उपलब्धियों को गिनाते हुए और कहा कि, ऐसे प्रखर वक्ता को सुनने का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है, हम भाग्यशाली हैं जो हमें ऐसे ओजस्वी वक्ता को सुनने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेश पांडेय ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि, निश्चित तौर पर यह सात दिवसीय फैकेल्टी प्रोग्राम उम्मीद की नई किरण बनकर उभरेगा और सफलता के नये आयाम गढ़ेगा। मैं समझता हूं कि, इस कार्यशाला के माध्यम से कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों और शोधार्थियों की जिज्ञासाओं का उचित समाधान हों गया होगा और इस कार्यक्रम से प्राप्त मूल्यवान जानकारियां उनके बेहतर भविष्य को गढ़ने में उपयोगी साबित होंगी।
संस्था के प्राचार्य डॉ. जेके खलको ने कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. राघवेश पांडे और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन की बधाई देते हुए, कार्यक्रम को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बताया और कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
डॉ. सीडी मानिकपुरी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, हम आशा करते हैं कि, लगातार एक सप्ताह तक चले इस व्याख्यान माला का लाभ निश्चित तौर पर सभी प्रतिभागियों को मिला होगा, और बेहतर मार्गदर्शन की तलाश कर रहे शोधार्थियों के लिए यह कार्यशाला बेहद उपयोगी सिद्ध होंगी।
विधि विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमति स्वाति वैष्णव ने कहा किए कार्यशाला से मिला ज्ञान शोध का नवसोपान साबित होंगी और यह शोधार्थियों के ज्ञान को एक नई ऊंचाईयाँ देगी। इस अवसर पर देशभर से जुड़े प्रतिभागियों ने उक्त कार्यक्रम की मुक्त कंठ से की सराहना करते हुए इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और सभी ने कहा कि, ऐसी कार्यशाला का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए ताकि, संबंधित व्यक्तियों को इसका परोक्ष लाभ मिलता रहे।
अतिथि प्राध्यापक पूनम चंद्र गुप्ता एवं सुब्रत मंडल की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री पूजा ठाकुर ने प्रभावी ढंग से किया।
समापन समारोह के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. राघवेश पांडे ने कार्यशाला के सभी मुख्य वक्ताओं का, प्राचार्य, महाविद्यालय के अन्य विभागों के प्राध्यापकों, अपने विभाग के सभी प्राध्यापकों एसभी प्रतिभागियों का और मिडिया बंधुओं को कार्यक्रम की सफलता का श्रेय देते हुए, सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
