Connect with us

राजनांदगांव

अग्नि वीर थल सेना पंजीयन हेतु 28 फरवरी से महा अभियान

Published

on

राजनांदगांव। भारत शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना अग्निपथ स्कीम के तहत भारत सरकार के द्वारा वर्तमान में अग्नि वीर थल सेना में भर्ती के लिए युवा अग्नि वीरों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह के द्वारा जिले के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, क्रीड़ा अधिकारी, आईटीआई, ई-डिस्टिक मैनेजर तथा जिला मिशन समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा विस्तार से इन योजनाओं की जानकारी उपस्थित सभी अधिकारियों को तथा वीसी के माध्यम से भी उपस्थित अधिकारियों को दी गई, जिसमें क्रमशः उनसे कहा गया कि पूर्व की बैठक में एक गूगल फार्म बनाया गया था, जिस गूगल फॉर्म में जो बच्चे अग्निवीर थल सेना में पंजीयन के लिए इच्छुक हैं, वह पहले गूगल फॉर्म में अपनी जानकारी सबमिट करें, जिसके परिणामस्वरूप उन बच्चों की लिस्ट आज जिले में प्राप्त हुई जिसमें वर्तमान में 1418 बच्चों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। अग्नि वीर बनने के लिए इन सभी 1418 बच्चों को जो अलग-अलग विकासखंडों के अलग-अलग गांव के हैं, इनको चिन्हांकन करके कल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की अध्यक्षता में टीम बैठक लेगी, जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव, संकुल समन्वयक, प्राचार्य महाविद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों आदि सभी की टीम इन पात्र बच्चों को अग्नि वीर के पंजीयन करने में अपना योगदान देगी। सर्वप्रथम इन बच्चों को पंजीयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा एक अपील भी जारी की गई है कि यदि किसी बच्चे को राशि के अभाव में अगर पंजीयन करने में असमर्थ पाता है तो वह अपने पंचायत के माध्यम से भी संपर्क करके अपना पंजीयन कार्य संपादित करवा सकता है, जिससे उनको सहयोग मिल पाएगा तथा सेना में जाने की इच्छुक ऐसे जो भी बच्चे हैं जिनको इस प्रकार की दिक्कत आएगी, वह बच्चे स्कूल में अथवा पंचायत में संपर्क करके अपना आवेदन थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कर सकता है। पंजीयन के लिए चार जगह तय किया गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय जहां परीक्षा के दरमियान बच्चे फार्म भर सकेंगे। ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा, नजदीकी लोकसेवा केन्द्रों में इन चार स्थानों पर भर्ती के लिए पंजीयन करने इच्छुक आवेदकों का पंजीयन का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
पंजीयन में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से शुभी जग्गी से संपर्क करके तकनीकी समस्या का हल किया जा सकता है। स्कूलों से अपेक्षा की गई है कि वह अपने एक शिक्षक को स्कूल में स्कूल अवधि में उपलब्ध रहकर पंजीयन के इच्छुक आवेदकों का तकनीकी सहयोग प्रदान करने में योगदान देने हेतु कहा गया है। इस कार्य के लिए सचिवों की जिम्मेदारी होगी कि ऐसे बच्चे जो विभिन्न ग्राम पंचायत को अलग-अलग गांव के हैं, उनका चिन्हांकन करके उनसे संपर्क करके स्कूलों तक उनको लाया जाएगा जिससे कि वह पंजीयन कर सकेंगे। कुछ बच्चे जो महाविद्यालय के परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य से अपेक्षा की गई है कि वह ऐसे बच्चों को महाविद्यालय में ही परीक्षा के उपरांत इनका पंजीयन कराने में अपना योगदान देंगे तथा इसके पश्चात भी जो बच्चे और पंजीयन करना चाहते हैं ऐसे इच्छुक बच्चे अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में न्यूनतम फीस 30 रूपये देकर अपना पंजीयन करा सकेंगे।
बैठक को जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे ने भी संबोधित किया और सभी से यह अपेक्षा की की हर स्तर पर हम सब अपने जिले में ज्यादा से ज्यादा पात्र आवेदकों को आवेदन करवाने पंजीयन कराने में अपना योगदान देवे।
बैठक को सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज मरकाम के द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी से यह अपेक्षा की गई कि वह इन बच्चों को पंजीयन निर्धारित समय अवधि में कराने के पश्चात जिले को प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देंवे तथा बच्चों को इस संदर्भ में तैयारी किस प्रकार से करनी है, किस प्रक्रिया से इसका परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इस पर विस्तार से जानकारी सबको प्रदान की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending