राजनांदगांव
जैन दिगंबर आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
राजनांदगांव। 25 फरवरी, दिन-रविवार को युग दृष्टा, राष्ट्र संत जैन दिगंबर आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज को उनकी आगम संगत महावीर पथ पर चलते हुए समाधि संलेखना उपरांत सकल जैन श्री संघ द्वारा दिगंबर जैन मंदिर के सामने गंज लाइन में सकल जैन समाज एवं संस्कारधानी राजनांदगांव के सभी समाज के एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भावभीनी विनियांजलि दी गई। जैन समाज के सूर्यकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिगंबर जैन समाज के भावी आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के निर्देशानुसार 25 फरवरी को एक साथ पूरे भारत में आचार्य भगवान को विंनियांजलि दी गई। इसी श्रृंखला में राजनांदगांव में भी सकल जैन श्री संघ द्वारा राजनांदगांव की सभी समाज के अनुयायियों ने वर्तमान के वर्धमान की मोक्ष यात्रा उपरांत अपनी भावांजली प्रेषित की, जिसमें सबसे पहले आचार्य श्री जी के तैल चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। श्री जैन ने बताया कि दिगंबर जैन समाज के प्रत्येक घर से महिला मंडल द्वारा एक दीपक आचार्य भगवान के लिए जलाया गया। वहीं राजपूत महासभा द्वारा 108 दीपकों की दिव्यांजलि की गई एवं उपस्थित गुरुभक्तों ने दीप जलाकर अपने भावांजलि व्यक्त की। वहीं विंनियांजलि सभा में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के बचपन से लेकर दीक्षा तक एवं दीक्षा से लेकर समाधि तक के संस्मरण का वीडियो क्लिप एलईडी के माध्यम से उनकी उत्कृष्ट चर्या, उनके विचार, मानव समाज को लेकर उनका चिंतन, जीव दया के प्रति उनकी करुणा, देश के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर उन्होंने जो कार्य अपने जीवन में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से किया, उसका चित्रण देखकर उपस्थित शहरवासियों के आंसू छलक पड़े। विनयाजलि सभा का संचालन चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र के मंत्री चंद्रकांत जैन ने किया। विनयांजलि सभा को मुख्य रूप से सर्वप्रथम दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी ने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य भगवान का आशीर्वाद राजनांदगांव की जैन समाज को बहुत मिला, उनके दर्शन में बिताया गया हर क्षण अविस्मरणी है। आचार्य भगवन ने राजनांदगांव दिगंबर समाज को नए मंदिर निर्माण का जो आशीर्वाद दिया है, वह कई जन्मों तक हमारे आने वाली पीढियां के लिए भी यादगार रहने वाला है। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदेशानुसार जल्द से जल्द भगवान नेमिनाथ का जिनालय उनकी मंशा के अनुरूप निर्मित करें।
इसी क्रम में राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि मेरे दोनों कार्यकाल में मुझे गुरुदेव का आशीर्वाद और दर्शन का सौभाग्य मिला है, इस बीच चंद्रकांत जैन ने संचालन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आचार्य विद्यासागर जी के नाम से पुरस्कार और विद्यापीठ की स्थापना और रायपुर में गौशाला संचालित करने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जैन समाज और सभी समाज के गणमान्यजनों ने ताली बजाकर स्वागत किया। विनियांजली सभा को मुख्य रूप से महापौर हेमा देशमुख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, खूबचंद पारख, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सकल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बैद, सूर्यकांत जैन, प्रसिद्ध कवि चंद्रसेन भोपाल, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, दिगंबर जैन समाज के सचिव रविकांत जैन आदि ने अपनी भावांजलि व्यक्त की भावांजलि के उपरांत आचार्य श्री जी की भक्ति भजन गायक टीना जैन, चंद्रेश जैन, सजल वैद ने सुमधुर भजनों के माध्यम से आचार्य भगवान के संस्मरणों की याद ताजा की। तत्पश्चात आचार्य श्री जी की आरती कर सभा का समापन किया गया।
उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के सदस्य महिलाएं, तेरापंथ स्थानकवासी जैन समाज, माहेश्वरी समाज, राजपूत महासभा, अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज, पूज्य सिंधी समाज, बाल समाज गंज लाइन, बागेश्वर धाम समिति, गुप्ता समाज सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से एसडीएम अरुण वर्मा, पूर्व महापौर अजीत जैन, अनिल बड़कुल, राजेंद्र सुराणा, ओम कांकरिया, दिनेश लोढ़ा, पुरुषोत्तम गांधी, नंदलाल राठी, नरेश जैन, राजू डागा, महेश अग्रवाल, डॉक्टर नरेंद्र गांधी, राहुल जैन, सागर जैन, सुभाष जैन, शरद तिवारी, जय नारायण सिंह, मनीष गौतम, कोमल सिंह राजपूत, प्रज्ञा पंकज गुप्ता, रानू जैन, मधु वैद, अनीश जैन, पूनम जैन, निखिल जैन, रिंकू झांझरी, चंद्रेश जैन, सुधेश जैन, ललित जैन, राकेश जैन, रमेश जैन छुरिया जितेंद्र सिंह पत्रकार, शरद जैन, कमलेश जैन, प्रकाश जैन, पप्पू भैया, अनिल जैन, निक्की जैन, बलराज जैन, जीनेश जैन, जितेंद्र जैन, प्रभात जैन, चीमन जैन, अरुण गंगवाल, सुभाष हुंका, ताराचंद नाहटा, राजा मखीजा, अमर लालवानी, सीरीश जैन, प्रिंशु जैन, यश जैन सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन दिगंबर जैन समाज के सचिव रविकांत जैन ने किया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
