Connect with us

रायपुर

एयरटेल ने रायपुर में अपनी रिटेल स्टोर्स का विस्तार किया, शहर में पहले से मौजूद 5 स्टोर्स में 3 और नए स्टोर जोड़े गए

Published

on

रायपुर। भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की कि उसने रायपुर शहर में कंपनी के अपने 3 नए नेक्स्ट जनरेशन स्टोर लॉन्च किए हैं। भानपुरी, भाटागांव और टेलीबंदा में खोले गए नए स्टोर से एयरटेल ने रिटेल उपस्थिति को मजबूत किया है जिससे ग्राहकों को अद्वितीय सेवा का अनुभव होगा । स्टोर अपने पोर्टफोलियो में एयरटेल की अत्याधुनिक तकनीकों का भी प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन और ग्राहकों को आजीवन सेवा देने की थीम पर डिजाइन किए गए ये स्टोर एक्सस्ट्रीम, एक्ससेफ, 5जी प्लस आदि सहित एयरटेल की पेशकशों की पूरी श्रंखला प्रदर्शित करेंगे। अद्वितीय सेवा अनुभव प्रदान करने की दृष्टि से ‘एयरटेल फ्रेंड्स’ के तौर पर देखे जाने वाले स्टोर कर्मचारियों को मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच सहित एयरटेल के सभी पोर्टफोलियो में ग्राहकों के प्रश्नों व उलझनों को संबोधित करने तथा हल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए रितेश अग्रवाल- सी ई ओ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, भारती एयरटेल ने कहा, “ग्राहकों की संतुष्टि का जुनून हमें आगे बढ़ने के प्रेरित करता है, इसलिए हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े पैमाने पर रिटेल का विस्तार कर रहे हैं। ग्राहकों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप के रूप में मोहल्लों में स्थित ये स्टोर मोबाइल, ब्रॉडबैंड, डीटीएच आदि सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करेंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य हमारे लिए एक बड़ा फोकस मार्केट बना हुआ है और हम इस मार्केट में निवेश करना जारी रखेंगे।”
एयरटेल पिछले कुछ वर्षों से देश में अपनी रिटेल उपस्थिती को मजबूत करते हुए अपनी ऑफलाइन उपस्थिति निरंतर बढ़ा रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी के 1500 स्टोर हैं।
भारत में एयरटेल 500 मिलियन से अधिक के साथ एक वैश्विक संचार समाधान प्रदाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज से प्रारँभ हुए पवित्र श्रावण (सावन) मास की बधाई सभी सनातनियों को दी है. उन्होंने भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्हें भोले भँडा़री के रूप में पूजे जाने की महिमा बताई है.

उल्लेखनीय है कि आज दिन गुरुवार से सावन (श्रावण) माह शुरू हो गया है. इसका समापन दिन शुक्रवार, दिनाँक 28 अगस्त को होगा. इस अवधि में एक माह तक शिव – पार्वती यानिकि साधना और शक्ति की आराधना की जा रही है.

सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर के शब्दों में सावन का यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. शिव मँदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

उनके अनुसार इसमें गँगा, नर्मदा, महानदी, खारून, शिवनाथ जैसी पवित्र नदियों के जल का उपयोग हो रहा है. भक्त, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा जैसी साधारण सामाग्रियों को अर्पित कर असाधारण पुण्य अर्जित करने लगे हुए हैं.

0 क्यूँ पवित्र माना जाता है सावन . . ?

श्रावण को सनातनियों के मध्य बेहद पवित्र माना जाता है. आखिर क्यूँ..? दरअसल, यह सनातनियों के पँचांग अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, | आषाढ़ के बाद आने वाला पाँचवा माह है. एक, तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह जैसे आँकडे़ सनातनी हिंदुओं में पवित्र माने जाते हैं.

इस माह के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा अर्चना होती है. इस श्रावण में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. श्रावण सोमवार में काँवडिए भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं.

Continue Reading

रायपुर

वीएसके एप की तकनीकी दिक्कत दूर किए बिना वेतन रोकना उचित नहीं : विषय बाध्यता मंच

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ विषय बाध्यता मंच ने वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं के समाधान से पहले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि शिक्षक पूरे माह गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य कर रहे हैं और मस्टर रोल में नियमित हस्ताक्षर भी कर रहे हैंए ऐसे में वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
मंच के प्रदेश संयोजक ऋषि राजपूत ने कहा कि वर्तमान में वीएसके एप में तकनीकी खामियां हैं और कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में शिक्षकों से केवल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों का वेतन रोकना अनुचित है।
ऋषि राजपूत ने यह भी कहा कि निजी मोबाइल फोन पर उपस्थिति दर्ज कराने से निजता का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है। यदि शासन डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू करना चाहता है तो शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विषय बाध्यता मंच ने राज्य शासन से मांग की है कि वीएसके एप की तकनीकी खामियों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक डिवाइस उपलब्ध कराए की मांग की है।

Continue Reading

खेल

पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

Published

on

रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी.

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से हो ही गया.

0 पिता को दी बधाई, कहा : सम्मान बढा़या

सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद यादव से क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर की बातचीत मँगलवार प्रातः पौने 11 बजे के करीब हुई. उन्होंने सेना, प्रदेश व अपनी तरफ से सुश्री ज्ञानेश्वरी की सफलता की बधाई दी. उन्होंने सुश्री ज्ञानेश्वरी के घर लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उनके सम्मान की बात पिता श्री यादव से कही.

0 पुलिस में पदस्थ हैं ज्ञानेश्वरी

उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव व उनके परिवार ने काफी सँघर्ष किया है. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनाँदगाँव में पदस्थ हैं.

उनके पिता विनोद यादव बताते हैं कि 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. ज्ञानेश्‍वरी के भाई, अपने सुपुत्र रितेश यादव की बात करते हुए वह कहते हैं कि दुर्घटना में घायल होकर अस्‍पताल में वह भर्ती है.

लड़के की देखरेख में वह लड़की (ज्ञानेश्वरी) को न तो समय दे पाएँ और न ही उसकी सफलता पर जश्न मना पाएँ. अब जब वह लौटेगी तभी उसकी सफलता की खुशियाँ बाँटी जाएँगी. ग्राम भोड़िया जहाँ का यादव परिवार मूलनिवासी है वहाँ पर भी एक दूसरे को बधाई दी जा रही है.

Continue Reading

Trending