Connect with us

राजनांदगांव

संतों के सानिध्य में महापौर ने किया आचार्य विद्यासागर चौक का लोकार्पण

Published

on

राजनांदगांव। आज दिनांक 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार को गंज चौक का नामकरण पश्चात चौक में पट्टिका लगाकर चौक में जैन आचार्य विद्यासागर चौक का लोकार्पण समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जैन समाज के सूर्यकांत जैन ने बताया कि, आज का यह दिन पूरे जैन समाज के लिए गौरव का दिन है, क्योंकि आज शरद पूर्णिमा के दिन ही समाधि सम्राट आचार्य विद्यासागर जी महाराज का एवं नव आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज का अवतरण दिवस है और आज ही के दिन उनके नाम से चौक का नामकरण कर लोकार्पण कार्य संपन्न हुआ।
उक्त गरिमामय कार्यक्रम आचार्य श्री के श्रेष्ठ शिष्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज, मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज, ऐलक श्री धैर्य सागर जी महाराज के सानिध्य में शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के मुख्य आतिथ्य एवं समाज के वरिष्ठ पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खूबचंद पारख, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किशुन यदु, नगर निगम चेयरमैन अमीन हुड्डा, शिव वर्मा, वार्ड पार्षद राजेश जैन रानू, पार्षद मधु बेद, जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष पीसी जैन, सकल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज वेद, वरिष्ठ डीसी जैन, चंद्रकांत जैन, मामराज अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सूर्यकांत जैन ने बताया कि उक्त अवसर पर मुनि श्री आगम सागर महाराज ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का व्यक्तित्व करुणा इतनी विशाल थी कि वह सिर्फ जैन समुदाय के संत नहीं पूरे मानव समाज के संत हुए, उनकी करुणा प्रेम इतना विशाल था कि किसी भी संप्रदाय का व्यक्ति चाहे सिख, मुस्लिम या हिंदू सभी लोग उनके दर्शन के लिए आते थे और आचार्य श्री सभी को आशीर्वाद देते थे, उनका प्रभाव इतना था कि जो भी उनके दर्शन करता उनके कष्ट दूर होते थे, ऐसे अतिशयकारी आचार्य भगवन ने अपने जीवन में इंडिया नहीं भारत बोलो कि अलख जगाई एवं स्वदेशी अपनाने के लिए हथकरघा जैसे रोजगार के अवसर के मार्ग को प्रशस्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को अपनाते हुए प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की स्थापना की, वहीं उनके आशीर्वाद से पूरे भारतवर्ष में लगभग 100 गौशालाएं संचालित की जा रही है, जिसमें लगभग 100000 से अधिक गोवंश का संवर्धन एवं रक्षा की जाती है। मुनि श्री ने कहा कि जो अहिंसा द्वारा बनने वाला है उसमें आचार्य श्री की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए, जिससे कि इस द्वार से निकलने वाले सभी को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उक्त पुनीत कार्य मुझे अपने कार्यकाल में करने का अवसर मिला और मैं अपनी महापौर निधि का सदुपयोग इस पुण्य कार्य में लगा सकी। उन्होंने उपस्थित जैन समुदाय सहित शहरवासियों को आचार्य विद्यासागर चौक की बधाई दी।
तत्पश्चात सभी अतिथियों को सचिव रविकांत जैन, अनिल बड़कुल, अखिलेश जैन, सुभाष जैन एवं समाज के पदाधिकारी द्वारा लोकार्पण स्थल ले जाकर विधिवत रूप से लोकार्पण पट्टीका का अनावरण कराया गया।
सूर्यकांत जैन ने बताया कि इसके पश्चात जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की अवतरण दिवस पर जैन समाज द्वारा 21000 लड्डुओं का वितरण शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर एवं विद्यासागर चौक में किया गया एवं पोहा वितरण किया गया। इस तरह जैन समाज ने अपने आचार्य भगवान के जन्मदिन की खुशियां मनाई। इसके पश्चात दिगंबर जैन धर्मशाला में आचार्य श्री के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें फानेंद्र जैन, नमन कमलेश जैन, यश जैन, बृजेश जैन, शिरीष जैन, अभिषेक जैन, अमित जैन विशेष रूप से सक्रिय रहे।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से समाज के अनिल जैन, नरेश जैन, पूनम जैन, ललित जैन, अखिलेश जैन, अनीश जैन, संजय जैन, अतुल जैन, शरद खंडेलवाल, महेश अग्रवाल, बंटी गुप्ता, संजू गएघने, प्रफुल्ल जैन, राजेश खन्ना, मनोज जैन, शरद जैन, नरेंद्र जैन, मीनू जैन, विजय जैन, ज्ञानु, बलराज रचित जैन, मनीष जैन, ओम कांकरिया, प्रकाश बाफना, अशोक सुराना, शरद खंडेलवाल, सौरभ खंडेलवाल, राहुल जैन, पंकज जैन, निक्की जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष एवं गंज लाइन के व्यापारी साथी, बजरंग हमाल संघ के सभी साथी, बजरंग व्यायाम शाला के सभी साथी, उक्त गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी की गरिमामय उपस्थित के लिए आभार प्रदर्शन समाज के पूर्व अध्यक्ष पीसी जैन ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending