Connect with us

राजनांदगांव

राजनांदगांव पुलिस ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स

Published

on

राजनांदगांव। पूरे प्रदेश में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक नवा बिहान के तहत् साइबर एवं नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान पखवाड़ा चला रही है।
दिनांक 18.10.2024 को दोपहर 12 बजे एक साथ नवा बिहान के तहत् पूरे जिले के विभिन्न 165 स्कूल, कॉलेजों-औद्योगिक संस्थानों एवं अन्य स्थानों में 27143 लोगों को साइबर अपराध एवं नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस के अधिकारियों एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिसमें पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमुार झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर खेम लाल वर्मा, एएसपी ऑप्स मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा, एडीएम श्रीमती इंदिरा, एडीएम श्री मारकण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी आशीष कुंजाम, एसडीओपी दिलीप कुमार सिसोदिया, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, डीसएसपी अजीत ओगरे एवं जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी व थाना स्टाफ द्वारा जागरूकता अभियान में सम्मिलित होकर स्कूल, कॉलेजों, औद्योगिक संस्थानों के लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें इन अधिकारियों द्वारा बताया गया सायबर अपराध के मामले तेजी से बढ़े है। आज हर व्यक्ति, बच्चे, बूढ़े सभी मोबाईल फोन व इंटरनेट का उपयोग कर रहे है। आज-कल सायबर क्रिमिनल सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से झूठी फेक प्रोफाईल बनाकर नये-नये तरीके से लोगों से ठगी अथवा अन्य अपराध कर रहें है।
सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रमुख अपराध जैसे सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, सायबर ग्रुमिंग, चाईल्ड र्पोनो ग्राफी के संबंध में बताया गया, इसके अलावा वर्तमान में चल रहे शेयर मार्केट फ्राड, फेक ट्रेडिंग एप्प, सेक्सटार्शन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से फेक प्रोफाईल जैसे पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी या अन्य कानूनी एजेंसी के नाम से लोगों अथवा उनके बच्चों को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होना बताकर भयभीत कर केश समाप्त करने हेतु पैसों की मांग करना, इसी बहाने विडियों कॉल के जरिये डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ठगी करने के संबंध में बताया गया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों या अन्य को सायबर फ्राड से बचने हेतु किसी प्रकार के लालच में न आने, अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया में न जुड़ने हेतु बताया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया एकांउट को सुरक्षित तरीके से प्रयोग करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। साइबर ठगी होने पर अपराध की सूचना सायबर पोर्टल या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने के संबंध में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नवा बिहान के तहत् नशा के विरूद्ध नशा मुक्ति के संबंध में नारकोटिक्स, ड्रग्स, अवैध नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में उपस्थित सभी शिक्षकगण, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं लोगों को विस्तृत रूप से समझाते हुये बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान करता है, बल्कि उसके परिवार को भी पतन की ओर धकेल देता है। समाज में अपराध की मुख्य वजह नशा ही माना गया है। इसी लिये नशे से दूर रहने हेतु समझाईश दी गई और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु कहा गया।
इस प्रकार सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के दौरान नवा बिहान के तहत जिले में सायबर जागरूकता एवं नशे के विरूद्ध 26318 छात्रा-छात्राओं एवं 825 कर्मचारीगण, शिक्षकगण इस प्रकार कुल 27143 लोगों को राजनांदगांव पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को 25000 हजार पाम्पलेट वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में एक साथ एक समय पर एक जिले में इतने लोगों को जागरूक करने पर यह रिकार्ड के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है, जिसका प्रशस्ति पत्र की प्रदेश प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा द्वारा दिया गया। प्रदेश प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का विजिट कर अभियान के सफलता पूर्वक समाप्ति पश्चात श्रीमती सोनल राजेश शर्मा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को नवा बिहान के एक साथ एक समय पर एक जिले में सायबर अपराध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जन-जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न करने के फलस्वरूप गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स सार्टिफिकेट एवं मेडल प्रदाय किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending