Connect with us

राजनांदगांव

नगरवासियों के लिए निगम बना प्रताड़ना का केंद : कुलबीर

Published

on

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम द्वारा राजनांदगांव के नागरिकों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। कभी निजी टैक्स वसूली ठेका पर देकर ठेकेदार के आदमियों से नागरिकों के घरों में बिना अनुमति अंदर जाकर नगर निगम की धौस दिखाकर नाप करना और संपत्तिकर को दो से तीन गुना बढ़ाने का काम करना तो कभी स्वनिर्धारण के नाम पर नियम विरूद्ध पटाए गए टैक्स मालिकों के उपर पूर्व वर्ष का अतिरिक्त टैक्स (शुल्क) निकालकर पांच गुना अर्थदंड लगाकर राजनांदगांव शहर के नागरिकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम भाजपा सरकार आते ही नगर निगम प्रशासन कर रहा है। नगर निगम अब शहर की जनता के लिए प्रताड़ना निगम बन गया है। उक्त बातें वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रेसवार्ता में कही।
श्री छाबड़ा ने कहा कि निगम आयुक्त द्वारा शहर के 584 मकान मालिकों को अर्थदंड पटाने हेतु नोटिस भेजा गया है, और नोटिस में तारीख भी नहीं डाला गया है। इसका एक उदाहरण है अशोक बाफना, राजकुमार, उत्तम चंद, केसरीमल बाफना के द्वारा वर्ष 2024 टैक्स जितना नगर निगम द्वारा निर्धारण कर मांगा गया था, उतना ही इनके द्वारा पूरा टैक्स 2023-24 का दिनांक 24 जनवरी 2024 को 15323 रूपए जमा दिया गया है, उसके बाद वर्ष 2024-25 में पिछले वर्ष अंतर राशि 7496 रूपए वर्तमान में गुगल अर्थ एप से निकाली गई है बताकर पिछले वर्ष की अंतर राशि 7496 का पांच गुना अर्थदंड 37480 रूपए अतिरिक्त पटाने हेतु एक सप्ताह पूर्व नोटिस देकर 37480 पटाने हेतु कहा गया है। इसी तरह शहर के 584 मकान मालिकों को पटाएं गए, पटाने वाले टैक्स की अंतर राशि नियम विरूद्ध निकालकर जनता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आर्थिक बोझ दिया जा रहा है और टैक्स पटाने के बाद भी नागरिकों भुगतान नहीं किया गया है बताया जा रहा है। जबकि गुगल अर्थ एप, जीपीएस नगर निगम में मान्य नहीं है। गुगल अर्थ एप और जीपीएस से नापकर टैक्स लेने के संबंध में कोई विषय सामान्य सभा में नहीं आया है।
वरिष्ठ पार्षद श्री छाबड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव के विधायक डा. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में आम जनता परेशान और प्रताड़ित हो रही है। नगर निगम आयुक्त सत्ता सरकार के इशारे पर राजनांदगांव की जनता को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। नियम विरूद्ध अंतर की राशि पिछले वर्ष की इस वर्ष बिना निगम वार्ड के मोर्हरिर से नाप के निकलवाएं बगैर निकालना गलत है और इसके जिम्मेदार नगर निगम के आयुक्त है। यह लापरवाही निगम आयुक्त की है इनके द्वारा वर्तमान वर्ष से यदि कोई संपत्ति का बढ़ा हुआ टैक्स आता है तो उसे नाप कराकर लेना चाहिए। बिना नाप जोख के गुगल अर्थ एप के नाम पर निगम आयुक्त का जनता में अर्थदंड की वसूली स्वनिर्धारण के नाम करना पूर्णतः गलत है। इस तरह शहर के नागरिकों को नियम विरूद्ध भेजे गए अंतर की राशि वसूली के नोटिस के जवाबदार खुद निगम आयुक्त है और नगर निगम आयुक्त पर कार्यवाही जरूर होना चाहिए, ताकि यह नागरिकों को परेशान करने के इरादे छोड़ दें। इस तरह यह आगे जाकर पूरे शहर के घरों के नाप शुरू करके भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जहां वाजिब टैक्स होता है वहां लिये जाने में एतराज नहीं है। किन्तु इस तरीके से नोटिस भेजकर भ्रष्टाचार की दुकानदारी खोलने का काम निगम आयुक्त करवा रहे हैं। निगम को पता है कि नोटिस मिलने पर लोग संपर्क करेंगे, फिर वहीं से निगम में भ्रष्टाचार और जनता को प्रताड़ित करने का काम शुरू हो जाता है।
श्री छाबड़ा ने कमिशनर को पत्र लिखकर कड़े शब्दों में कहा कि 584 मकान मालिकों को भेजे गए नोटिस को निरस्त कर जो नियमानुसार हो उसे वर्तमान वर्ष से लिया जाए, किन्तु हिटलरशाही से पिछले वर्ष का निकालकर पांच गुना अर्थदंड की राशि की नोटिस भेजना के इस नियम विरूद्ध कार्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नोटिस वापस नहीं लेने पर निगम आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन तथा कांग्रेस के वरिष्ठजनों को जानकारी देकर विधानसभा के माध्यम से सत्ता सरकार के इशारे पर हो रहे नियम विरूद्ध कार्य को बंद कर जनता को राहत देने की मांग की जाएगी। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, पार्षद मनीष साहू, मनीष अग्रवाल उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending