Connect with us

राजनांदगांव

विविधताओं के बावजूद हमारे देश में एकता, शांति और सौहार्द्र : धन्यकुमार जिनप्पा गुंडे

Published

on

राजनांदगांव। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के सदस्य धन्यकुमार जिनप्पा गुंडे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासन की योजनाओं के अंतर्गत अल्पसंख्यक योजनाओं की समीक्षा की। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य धन्यकुमार जिनप्पा गुंडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों का अवलोकन करने का अवसर मिला। यहां के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल का भ्रमण करने से यहां की संस्कृति को जानने का अवसर मिला। आप सभी शासकीय सेवा में रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा एवं योगदान दे रहे हैं। यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले का डोंगरगढ़ अद्वितीय स्थान है और यहां हिन्दू, जैन, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम एवं अन्य समुदाय के लोग आपस में एक साथ सौहार्द्र एवं सद्भाव के साथ मिलकर रहते हैं। हम मौलिक अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन मौलिक कर्तव्यों की बात नहीं करते हैं। यहां आने पर मौलिक कर्तव्यों पर केन्दि्रत पाया गया। यहां लोगों में एक-दूसरे के लिए सम्मान है। यह स्थान जहां सभी धर्मों एवं समुदाय के लोग आपसी सौहार्द्र के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार को डोंगरगढ़ को पर्यटन केन्द्र रिलीजियस कोलाबरेटेड सेंटर के रूप में विकसित करने की अनुसंशा करेंगे। जहां इस केन्द्र में सभी धर्म के लोग अपनी गतिविधियां कर सकेंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के सदस्य धन्यकुमार जिनप्पा गुंडे ने अल्पसंख्यक आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक आयोग का गठन संवैधानिक प्रावधानों के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि जैन, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, मुस्लिम, पारसी 6 समुदाय को अल्पसंख्यक अंतर्गत शामिल किया गया। समुदाय हमारे देश में लगभग 35 करोड़ जनसंख्या अल्पसंख्यक समुदाय की है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप सभी धर्मों, जाति, समुदाय के नागरिक आपस में सद्भावना एवं समानता के साथ मिलकर रहें तथा सभी नागरिक समान हैं इस भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनेकता में एकता है। खान-पान, रहन-सहन और विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय, भाषा में विविधताओं के बावजूद हमारे देश में एकता है। शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम जाति, धर्म, लिंग एवं अन्य भेदभाव को भुलाकर आपस में सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि अपने कर्तव्यों को हरसंभव पूरा करने का प्रयास करें। अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय जिसके अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, पारसी, सिक्ख, जैन, बौद्ध से संबंधित मुद्दों के संबंध में तथा इस समुदाय के लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोग का गठन किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ़ में सभी धर्म, समुदाय एवं जैन, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, मुस्लिम समाज के लोग आपस में सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मिलजुलकर रहते हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से आग्रह किया कि डोंगरगढ़ को विकसित करने के लिए भारत सरकार की ओर से पहल की जा सकती है। कलेक्टर ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कोविड-19 के दौरान अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सामाजिक सद्भावना की मिसाल पेश की और एक-दूसरे की हरसंभव सहायता की। कोविड-19 के दौरान महाराष्ट्र बार्डर में एक दिन में हजारों की संख्या में श्रमिक पहुंचते थे। जैन समुदाय तथा अन्य समुदायों के लोगों ने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिल से न केवल श्रमिकों की मदद की बल्कि अन्य नागरिकों की भी मदद की। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि राजनांदगांव जिले में अल्पसंख्यक समुदायक इतना घुल मिलकर रहते हैं कि वे पृथक व्यवस्था का हिस्सा महसूस नहीं होते। यहां जैन समुदाय अन्य समुदाय की मदद के लिए तत्परता से आगे आते हैं। यहां के अल्पसंख्यक, लोगों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में अल्पसंख्यक घुले-मिले हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोग शांति प्रिय एवं सबके साथ मिलकर रहने वाले लोग हैं। यहां भेदभाव की स्थिति नहीं है।
सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग में अल्पसंख्यक से संबंधित शासन की योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी दी। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने राजस्व तथा अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह ने शिकायत एवं निराकरण के संबंध में जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि लगभग 800 अल्पसंख्यक हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे है। पेंशन योजना से कमजोर वर्ग के हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि समान भाव से सभी को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि सभी वर्गों के किसान विशेष कर लघु एवं सीमांत कृषक शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे है तथा सब्सिडी भी प्राप्त कर रहे हैं। श्रमपदाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन कराया जा रहा है तथा सभी वर्गों के महिला श्रमिकों को विशेषकर लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में 360 महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन दी गई है। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समीर शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कलेक्शन दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने बताया कि सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश दिया जा रहा है। जिला पंचायत, राजस्व, वन, नगर निगम, स्वास्थ्य, आदिम जाति कल्याण, सहित अन्य विभागों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending