Connect with us

राजनांदगांव

नई सोच कड़ी मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करें : संपत

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के प्रभारी नियुक्त होने के बाद अपने प्रभार क्षेत्रों में निकले राजनांदगांव पहुंचे और आगामी चुनाव के मद्देनजर 23 अक्टूबर बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छग सह-प्रभारी एसए संपत कुमार शहर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज से नई सोच नया कांग्रेस के संकल्प, कड़ी मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि राजनीति में हार और जीत तो लगी रहती है इसमें हताश होने वाली कोई बात नहीं है, अपने पूरे मनोबल और पूरी उर्जा के साथ लड़ेंगे। हम जनता के हक और अधिकार के लिए सदैव आवाज बुलंद करेंगे।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा अंहिसा के पुजारी पुज्य महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण का विधिवत बैठक की शुरूआत की। इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा अतिथि को फुलमालाओं से स्वागत किया। बैठक में सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सबसे पहले तो संगठन की ओर से उपस्थित अतिथि को स्वागत व अभिनंदन करता हूंए विगत दोनों चुनाव में कांग्रेसजन ने कड़ी मेहनत की फिर भी परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया। राजनांदगांव के कांग्रेसजन सदैव जनता के हितों के लिए संघर्ष करते आये है। हमारे द्वारा विगत दिनों बिजली की समस्या को लेकर धरना5प्रदर्शन किया जिसका काफी हद तक हमको सफलता भी मिली। हम कांग्रेसजन जनता के हितों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनहित के मुद्दें को लेकर कांग्रेस सदैव सड़क की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।
शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां 15 साल से पूर्व मुख्मयंत्री डा. रमन सिंह का क्षेत्र है यहां के हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता 15 साल से लंबी लड़ाई लड़ रहे है और यहां के कार्यकर्ताओं बिना किसी लोभ, लालच के झंडा उठाया हुए है, यह इस बात का प्रमाण है कि यहां के कांग्रेसी कितने संघर्षशील है। यहां के कार्यकर्ता की मेहनत को कम नहीं आंका जा सकता। कांग्रेसजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिल रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छग सह-प्रभारी एसए संपत कुमार कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेसजन पिछले चुनाव में भरपूर मेहनत की फिर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिले। इनकी हमें समीक्षा कर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि राजनीति में हार और जीत तो लगी रहती है इसमें हताश होने वाली कोई बात नहीं है हम फिर से उठेंगे और पूरी ऊर्जा के साथ लड़ेंगे। आज 23 अक्टूबर से पहले की बातों को भूलकर आज से सिर्फ यह याद रखे कि हम कांग्रेसी है, कांग्रेस के लिए काम करना है। नया अध्याय और नई सोच के साथ पूरी ऊर्जा के साथ काम करे, संगठन की मजबूती के लिए आम जनमानस को कांग्रेस की रीति व नीति को अवगत कराते हुए नौजवानों को जोड़े। आगामी चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर तैयारी शुरू करें परिणाम सुखद मिलेगा।
बैठक को पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, मेहुल मारू, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन ने संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से डा. आऊताब आलम, रमेश राठौर, राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, शरद खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, प्रकाश बाफना, रूपेश दुबे, मन्ना यादव, कुसुम दुबे, अशोक फडनवीस, युकां अध्यक्ष गुरभेज माखीजा, अभिमन्यु मिश्रा, रौशनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, सिद्धार्थ डोंगरे, विरेन्द्र चंद्राकर, जयनारायण सिंह, मनीष गौतम, शकील रिजवी, हेमु सोनी, सुरेन्द्र देवांगन, शेषनाथ, चेतन भानुशाली, अनिस खान, सुरेन्द्र गजभिये, हर्ष खोब्रागढ़े, महेन्द्र बहादुर, मदन साहू, मो. करीम मेमन, प्रतिमा बंजारे, खिलेश बंजारेए आरबी मिश्रा, अवधेश प्रजापति, राकेश चंद्राकर, नारायण सोनी, राजा यादव, मयंक सोनी, पार्षद मधुकर वंजारी, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष गौतम, अतुल शर्मा, भोला यादव, भरत सोनी, संजय साहू, डा. कुमार, विशु अजमानी, तौसिफ गोरी, तामेश्वर बंजारे, आशीष सोनकर, संदीप जायसवाल, शैलेष ठावरे, राहुल देवांगन, प्रियेश मेश्राम, कोलू कलिहारी, दुर्गेश ढीवर, अमित कुशवाहा, फरमान अली, राहुल गजभिये, शौर्य वैष्णव, रूपेश साहू, आशीष रामटेके, नासिर खां, जितेन्द्र सिन्हा, दीनू साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का झम्मन देवांगन ने आभार जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending