Connect with us

राजनांदगांव

निगम टीएल की बैठक में आयुक्त ने दीपावली के पूर्व साफ-सफाई विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने साप्ताहिक टाईम लिमिट (समय-सीमा) की बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा कर दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर शहर में मूलभूत सुविधा साफ सफाई व्यवस्था तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने निदान 1100 की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में कहा कि योजना के कार्य जैसे एजुकेशन हब के अलावा अन्य कार्य में गति लावे, तथा उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें, ताकि शेष राशि प्राप्त हो सके। इसी प्रकार मोहारा मेला स्थल विकास कार्य में तेजी लावे और ठेकेदारों को चेतावनी देकर कार्य करावे एवं मोहारा मेला के पूर्व मंच के काम पूर्ण करावे। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग, सांसद व विधायक निधि तथा महापौर व पार्षद निधि के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करावे, सभी तकनीकी अधिकारी प्रतिदिन कार्य की मानिटरिंग करें, कार्य में ढिलाई पर ठेकेदार को नोटिस जारी करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य के संबंध में आयुक्त ने कहा कि बीएलसी के तहत चल रहे आवास निर्माण जल्द पूर्ण करावे, जिससे हितग्राही अपने स्वयं के आवास में रह सके। इसके अलावा एएचपी के आवास जिनका दावा आपत्ति बुलाया गया है, उन्हें दावा आपत्ति उपरांत आबंटित करे तथा अपात्र आवेदकों का भी दावा आपत्ति कर आवेदन की जांच कर लेवे। उन्होंने मोटर प्रतिपालन विभाग की समीक्षा में सभी वाहन दुरूस्त करने कहा तथा कचरा वाहन व अन्य आवश्यक वाहन सुबह समय में वार्डो में निकले इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने सभी वाहन दुरूस्त करने के निर्देश दिये। विद्युत के संबंध में आयुक्त ने कहा कि सभी वार्डो में लाईट मरम्मत करें, जिससे दीपावली में अंधेरा न हो।
आयुक्त श्री गुप्ता ने जल विभाग की समीक्षा में कहा कि कई क्षेत्रों में कम पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है, इसका निराकरण करे, और जहां अमृत मिशन के तहत पानी सप्लाई हो रही है, वहां पुराना कनेक्शन बंद करें, जिससे सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी सप्लाई हो सके। उन्होंने गांधी नगर, दुर्गा चौक, सदर बाजार के अलावा अन्य क्षेत्र जहां इंटर कनेक्शन की आवश्यकता है, उसे जल्द पूर्ण करने कहा तथा लेबर कालोनी, ममता नगर में पाईप लाईन विस्तार के लिये खोदे गये गली में मरम्मत नहीं होने की शिकायत प्राप्त हो रही है, उसे तत्काल मरम्मत कराने निर्देशित किये।
सफाई की समीक्षा में आयुक्त ने कहा कि दीपावाली पर्व को ध्यान में रखकर शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे, तथा स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी सुबह सभी कर्मचारियों की हाजरी लेने के अलावा काम समाप्ति के समय दोपहर 1 बजे हाजरी लेवे, हाजरी उपरांत जल्दी जाने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। अनुपस्थित कर्मचारी की जानकारी लेकर कार्यवाही करें। उन्होंने घरों से निकलने वाले कचरा का एसएलआरएम सेंटर में ही निमटान करने के निर्देश दिये तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने समझाईश देने व कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
राजस्व वसूली की जानकारी लेकर आयुक्त श्री गुप्ता ने सत्यापन अनुसार डिमांड दुरूस्त कर वसूली करने निर्देशित किये। बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करें, करो का भुगतान नहीं करने पर नल विच्छेदन करें। उन्होंने दुकान किराया वसूली करने एवं शेष दुकानों की नीलामी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निदान 1100 के अंतर्गत जो शिकायतें प्राप्त होती है, उसका प्राथमिकता से निराकरण करें, और संबंधित को अवगत करावे। बैठक में उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, संजय वर्मा व इमरान खान, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित सभी विभागीय प्रमुख व अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending