राजनांदगांव
पीएमश्री शालाओं का जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुआ संपन्न
राजनांदगांव। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश तथा कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक संजय अग्रवाल के निर्देशन व जिला परियोजना संचालक व जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूची सिंह के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया व राजनांदगांव विकासखंड में स्थित पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय बौद्धिक स्पर्धा डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर, राजनांदगांव में आयोजित की गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पूर्व पीएमश्री प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित किया गया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएमश्री शाला के सहायक नोडल अधिकारी आदर्श वासनिक के द्वारा किया गया।
पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी व जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे ने प्रतियागिताओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 4 प्रकार की विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्या वैभव (ओलंपियाड) के अंतर्गत क्वीज वाद-विवाद, रचनात्मक कला और खेल जैसी विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाग लिये, जिसका उद्देश्य समग्र विकास को बढ़ावा देना, प्रतिभा को पोषित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा रचनात्मकता व नवाचार को बढ़वा देना है। इसी तरह मंथन मंडल (डिबेट क्लब) अंतर्गत-विकसित राष्ट्र और एक राष्ट्र और एक चुनाव पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का चुनाव कराया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है। डिजिटल म्ेस्ट के माध्यम से छात्र पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों की पहचान करेंगे तथा शिक्षकों से सहायता लेकर (मोबाईल, कम्प्यूटर, टेबलेट, लैपटॉप) से अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। स्थानीय स्थलों की खोज अंतर्गत-प्रतियोगिता का उद्देश्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक, जागरूकता की भावना को विकसित करेंगे।
विद्या वैभव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-रितेश यादव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कंडरापारा, विखं-डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान पर पूर्वी साहू पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, विखं-राजनांदगांव, तृतीय स्थान नागेन्द्र कुमार साहू, पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी, विख-राजनांदगांव, मंथन मंडल में प्रथम स्थान विवेक कुमार, पीएमश्री प्राथमिक शाला डुंडेरा, विखं-डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान कु. कोमल वर्मा पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, विखं-राजनांदगांव, कु. गीतांजलि निषाद पीएमश्री प्राथमिक शाला बोधीटोला, विखं-डोंगरगांव, डिजिटल म्ेस्ट में प्रथम स्थान कु. शताक्षी साहू पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी, विखं-राजनांदगांव, द्वितीय स्थान देवेन्द्र पटेल पीएमश्री प्राथमिक शाला अमलीडीह विखं- डोंगरगांव, तृतीय स्थान वारूणी सोरी पीएमश्री प्राथमिक शाला मोरकुटुम्ब, विखं-छुरिया व स्थान स्थलों की खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक कुमार पीएमश्री प्राथमिक शाला डुंडेरा, विखं-डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान नागेन्द्र साहू पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी, विखं-राजनांदगांव, तृतीय स्थान वेदांत यादव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कंडरापारा विखं-डोंगरगढ़ ने प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप से जिले के बच्चों के समग्र विकास हेतु लाभदायक होगा। बच्चों में रचनात्मक एवं नवाचार की प्रवृत्ति में वृद्धि होगीञ वाद-विवाद प्रतियोगिता, कबाड़ से जुगाड़, डिजिटल म्ेस्ट के गतिविधियों से उनमें टीम वर्क एवं नेतृत्व एवं क्षमता की विकास होगा।
कार्यक्रम में पीएमश्री विद्यालयों की जिला नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहरे ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों से अह्वान किया कि प्रयास से ही सफलता प्राप्त होगी, निरंतर प्रयास करते रहें।
निर्णायक मंडल में राजेन्द्र देवांगन व्याख्याता, मुकेश कुमार माहेश्वरी व्याख्याता, गजेन्द्र बघेल व्याख्याता, एलएन सिंह व्याख्याता एवं खिलेन्द्र गौतम व्याख्याता थे। प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रफीक अंसारी एपीसी, पीआर झाड़े सहायक जिला परियोजना अधिकारी, आदर्श वासनिक सहायक नोडल अधिकारी पीएमश्री, जिले के समस्त पीएमश्री स्कूलों के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
