Connect with us

राजनांदगांव

वंशाचार्य उदितमुनी नाम साहेब पर हमला का प्रयास निंदनीय : कांग्रेस

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के चलते स्थिति बद से बदत्तर हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार की लचर प्रशासन से कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। राज्य में लगातार अपराध गढ़ बन रहा है। बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में पुलिस प्रताड़ना से एक युवक की मौत गुरूचरण की मौत हुई है, इसी तरह पुलिस की अक्षमता और सरकार के अनिर्णय के कारण बलौदाबाजार कार्यालय जला दिया गया। कवर्धा में पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी जनता ने एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया, ऐसी और भी कई घटनाएं हो चुकी है। वर्तमान दीपावली पर्व में दामाखेड़ा में कबीर पंथ के आचार्य प्रकाशमुनी नाम साहेब के आश्रम में उपद्रवियों द्वारा हमले व दुर्व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में आज 5 नवंबर को शहर के महावीर चौक फ्लाई ओवर के नीचे धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा।
धरना-प्रदर्शन का संचालन कर रहे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में विगत 10 माह में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में पुलिस प्रताड़ना से एक युवक की मौत तथा हाल में ही कबीर पंथ के वंशाचार्य उदितमुनी नाम साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में उपद्रवियों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार किया गया। इसी तरह प्रदेश में रोजाना कई आपराधिक घटनायें हो रही है, जिसे प्रदेश की भाजपा सरकार रोकने में पूरी तरह असफल हो चुकी है। आज के धरना-प्रदर्शन में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति, हत्या, बलात्कार, डकैटी, चोरी के विरोध में कांग्रेसजनों ने राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और अवैध कारोबार का गढ़ बन गया है। भाजपा की सरकार आते ही नशा का कारोबार बढ़ा, जिसके कारण अपराधिक प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी और अपराध का ग्राफ बढ़ता गया। सरकार इन लोगों को रोकने के बजाय शह देने का काम कर रही है, जो भाजपा नेता पहले शराब की नदियां बह रही है बोलते थे, वे आज कहां है, कितनी शराब दुकान बंद हुई बताएं। आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। विष्णुदेव साय सरकार में ही अपराध लगातार सायं-सायं बढ़ रही है, इनको रोकने व प्रदेश की माताएं-बहनें की सुरक्षा का हम कांग्रेसजन संकल्पित होकर कार्य करेंगे।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि भाजपा की राज व विष्णुदेव साय के 10 माह की सरकार से छग के चहूंओर असंतोष व अराजकता डर का माहौल बन गया है। घुमका जो गौरव ग्राम कहलाता था वह आज नशा ग्राम बन गया। भाजपा सरकार आते ही। कबीर पंथ गुरू ग्राम दामाखेड़ा में जिस प्रकार का माहौल बना है, वह सोचनीय विषय है, प्रदेश में हो रही घटनाओं से साफ नजर आ रही है कि भाजपा के राज में भय, आतंक, लूट, हत्या जैसी वारदात लगातार बढ़ रही है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे है। भाजपा सरकार हर मोर्चा पर फेल हो चुकी है। इस नाते प्रदेश के मुखिया व गृहमंत्री को नैतिकता के नाते अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सभा को संबोधित हुए कहा कि बलरामपुर में जिस प्रकार की घटना वह बड़े ही दुख की बात है। पहले बालौदा बाजार में आक्रोशित भीड़ व असामाजिक तत्वों ने जिला कार्यालय को फूंका डाला था, इसके बाद कवर्धा में लोहारीडीह कांड में पुलिस अभिरक्षा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब दीपावली पर्व पर कबीर आश्रम दामाखेड़ा में उपद्रवियों द्वारा कबीर पंथ के आचार्य प्रकाशमुनि नाम साहेब के निवास पर हमला कर दुर्व्यवहार की घटना से साबित हो गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है तथा आपराधिक घटनायें रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है। आज पूरे प्रदेश में भय, आतंक का माहौल बना हुआ है। लूट, डकैती लगातार बढ़ रही है, जिससे पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदहाल हो गई है। एक भाजपा नेता प्रेसवार्ता लेकर अपराधिक प्रवृत्ति बढ़ी है करके बयानबाजी करते है, किन्तु यह नहीं बोलते कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। कांग्रेस मांग करती है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा नैतिकता के नाते इस्तीफा दें और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो।
धरना प्रदर्शन को संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, अब्दुल कलाम, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, जिपं सदस्य क्रांति भंडारी, मोहनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, पंकज बांधव, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, मेहुल मारू, रौशनी सिन्हा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, रमेश राठौर, विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, सुरेश सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, हीरा सोनी, राजू सिन्हा, जयनारायण सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सुरेन्द्र देवंागन, मामराज अग्रवाल, संदीप सोनी ने संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, अब्दुल कलाम, अभिमन्यु मिश्रा, मोहिनी सिन्हा, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, मधुकर वंजारी, विनय झा, सतीश मसीह, शरद पटेल, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अरविंद वर्मा, सचिन टूरहाटे, अवधेश प्रजापति, प्रज्ञा गुप्ता, भोला यादव, एजाज अंसारी, आरबी मिश्रा, शाबिर जिंदरान, दीनू साहू, मदन साहू, डा. राकेश कुमार, तुलदास साहू, ज्ञानेन्द्र चौधरी, अब्दुल खान, भरत सोनी, खिलेश्वर पाल, शकील रिजवी, खिलेश बंजारे, शैलेन्द्र जोशी, शैलेष ठावरे, सुनिता सिन्हा, अब्बास खान, मो. इशांक खान, संगीता साहू, मुस्तफा जोया, राजेश चौहान, देवेन्द्र साहू, जितेश सिमनकर, सुरेन्द्र गजभिये, निलेश ठावरे, विष्णु सिन्हा, रूपेश साहू, शौर्य वैष्णव, आशीष सोनकर, ऋषभ केमे, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, तेनसिंह साहू, कुलेश्वर साहू, रमेश मंडावी, नासिर खां, अनिल साहू, कन्हैयालाल हिरवानी, पलक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending