राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
राज्योत्सव के अवसर पर जनससंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नए आयाम, उदित छत्तीसगढ़, रोजगार नियोजन, किताब एवं पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया। शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान को प्रदर्शित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पौष्टिक आहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन लड्डू, गुलगुला भजिया, रेडी टू ईट हलुआ, सेव, खुरमी, ठेठरी, सलाद, फल, पौष्टिक अन्न, भाजियों की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी दी गई। पोट्ठ लईका पहल, बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के संबंध में बताया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में कृषक पाठशाला अंतर्गत किसानों को रागी, कोदो, कुटकी जैसे लघु धान्य फसलों के संबंध में जानकारी दी गई तथा आर्गेनिक फुड प्लाजा में रागी से बने इडली, कोदो से बने इडली और खीर, अम्बाड़ी शरबत, सीताफल आइस्क्रीम तथा अन्य व्यंजन भी जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहे। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में फूलों की खेती अंतर्गत जरबेरा, आर्किड के फूल, हरे, लाल एवं पीले रंग की शिमला मिर्च के साथ ही हल्दी, भटा, फूलगोभी, टमाटर की विभिन्न वेरायटी व लौकी, कद्दू, तुमा सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के स्टॉल में पीएमश्री योजना अंतर्गत ग्राम मोर कुटुम्ब स्कूल में बनाएं गए पीएमश्री योजना के तहत बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे वातावरण, कला एवं आईसीटी सुविधा समग्र विकास हेतु अन्य सुविधाओं को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न खाद्य पदार्थ एवं सामग्री उपलब्ध रहे। बिहान द्वारा गढ़कलेवा में बड़ा, दाल का बड़ा, मुंगोड़ी, फरा, चिला एवं अन्य छत्तीसगढ़ व्यंजन एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रही। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की योजनओं की जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई योजना, मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जल संसाधन विभाग अंतर्गत दो मध्यम योजनाएं ढारा जलाशय एवं शिवनाथ व्यपवर्तन परियोजना तथा योजनावार सिंचाई की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के स्टॉल में पंचकर्म, हृदय रोग से बचाव के घरेलू उपाय, स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में बताया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वस्थ दांत, मलेरिया से रोकथाम एवं बचाव, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बधिरता एवं रोकथाम, क्षय उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही स्टॉल में लोगों ने ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराई। पुलिस विभाग के स्टॉल में नवा बिहान सायबर जन-जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। नगर निगम के स्टॉल में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मोर मकान मोर आस, मोर संगवारी योजना अंतर्गत शासकीय सेवाओं की घर पहुंच सेवा, सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ, डायरिया से बचाव, गीला कचरा-सूखा कचरा एवं उसे रिसायकिल करने के संबंध में जानकारी दी गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में शासन की लोकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी आभूषण पटिया, खिनवा, सुता, पुतरी, पहुंची, कलगी, कंठी की जानकारी दी गई तथा आदिवासी संस्कृति के प्रतीक के तौर पर वाईसन हार्न भी प्रदर्शित किया गया। लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के स्टॉल में जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल कनेक्शन को प्रदर्शित किया गया। पशुपालन विभाग अंतर्गत अनुदान पर डेयरी उद्यमिता विकास योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना सहित दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वन विभाग के स्टॉल में महुआ के लड्डू, जंगली शहद सहित अन्य वनोपज की प्रदर्शनी सह विक्रय किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रूचि स्वसहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प एवं विभिन्न प्रकार की घरेलू वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, विनोद खाण्डेकर, भरत वर्मा, किशुन यदु, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
