राजनांदगांव
डॉ. रमन सीएम साय को हटाकर खुद सीएम बनने की कोशिश में जनता को दे रहे मुसीबत : कुलबीर
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा की गुटबाजी को उजागर करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। स्वयं ही प्रदेश में अराजकता का वातावरण तैयार कर रहे है। श्री छाबड़ा ने यह भी कहा कि राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होना उस पर भी रहे सहे डॉक्टरों द्वारा इस्तीफा दिया जाना यह साबित करता है कि डॉक्टर साहब अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति कितने लापरवाह है।
श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के 20 डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफा दिया गया है, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव के विधायक डा. रमन सिंह की लापरवाही और राजनांदगांव के साथ हो रही उपेक्षा के जिम्मेदार डॉ. रमन सिंह है। जब कई माह से डॉक्टरों की मांग चले आ रही है जिसको भाजपा सरकार के संज्ञान में न लेना तथा डॉ. रमन सिंह खुद डॉक्टर होकर अपने क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में होने वाले घटनाक्रम में लापरवाही दिखाना, इस बात का प्रमाण है कि जो डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे हुए हैं। इसके पूर्व भी राजनांदगांव में तथा अन्य मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर इस्तीफे दे चुके है। राजनांदगांव मेडिकल में रेडियोलॉजिस्ट में वर्तमान में एक ही डॉक्टर है, जबकि 7-8 डॉक्टर होने चाहिए, सर्जरी में 2 डॉक्टर है, जबकि 8-9 डॉक्टर होने चाहिए। हड्डी विभाग में 2-3 डॉक्टर है, जिसमें 7-8 डॉक्टर होने चाहिए। गाइनिक में 3 डॉक्टर है जिसमें एक एचओडी है, जबकि 7 से 8 डॉक्टर होनी चाहिए। मेडिसीन में 5 डॉक्टर है, जबकि 10 डॉक्टर होने चाहिए। पैथोलॉजी में 3 डॉक्टर है, जबकि 7 से 8 डॉक्टर होना चाहिए। टीबी विभाग में 1 डॉक्टर है, जबकि 3 डॉक्टर होने चाहिए। मनोरोग विभाग में 1 डॉक्टर है, जबकि 3 होने चाहिए। न्यूरोलॉजिस्ट, किडनी का डॉक्टर, हार्ट का डॉक्टर नहीं है, वह भी नियुक्ति होनी चाहिए। इसी तरह अन्य विभाग में भी डॉक्टरों की बहुत कमी है। मेडिकल कॉलेज का आनन-फानन में तत्काल चुनावी लाभ लेने के लिए बिना सुविधा दिए डॉ. रमन ने मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिया, जबकि बुनियादी ढांचा एवं मरीजों की सुविधा के संबंध में किसी भी प्रकार का काम पूर्ण नहीं हुआ हुआ था। सिटी स्कैन मशीन की राशि कांग्रेस सरकार आने पर दी गई, किन्तु विलंबता के कारण मशीनों की मूल्य में वृद्धि हो जाने से आज तक मशीन खरीदी नहीं गई। जिस कारण मरीज सरकारी सुविधाओं से वंचित है तथा प्राइवेट जाकर सिटी स्कैन कराने से मरीजों को जेब से पैसा लगता है और यह प्राइवेट सिटी स्कैन वालों के साथ भाजपा के लोग व्यापार कर रहे हैं। इसी तरह एमआरआई मशीन तथा एक्स-रे मशीन भी मेडिकल कॉलेज में नहीं है। हमारा यह आरोप है कि डा. रमन सिंह अपने निवास क्षेत्र कवर्धा में राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज को कवर्धा ले जाने के लिए जान-बुझकर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज को कोई सुविधा नहीं दिला रहे हैं, ताकि राजनांदगांव का मेडिकल कॉलेज समस्याओं के कारण बंद हो और इस कॉलेज को कवर्धा स्थानांतरित कर दिया जाए। हमारा आरोप यह भी है कि प्रदेश में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने हैं और डा. रमन सिंह मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता और समस्याएं फैलाकर विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद से हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने में लगे हैं। इस तरह भाजपा की आपसी गुट राजनीति और लड़ाई-झगड़े के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को हर विषय पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्या 15 साल रहे मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह इतने कमजोर हो चुके हैं कि उनकी नहीं चल रही है या फिर मुख्यमंत्री बनने की लालसा में यह षड्यंत्र हो रहा है। 500 करोड़ से बने मेडिकल हॉस्पिटल की सुविधाएं 2014 में पूर्ण हो जानी थी जो कि नहीं हुई, जिसके जिम्मेदार उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह है। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में लगभग 30 प्रतिशत के आसपास ही डॉक्टर है। अब इस्तीफा देने के बाद में वह भी स्थिति नहीं है कि मेडिकल कॉलेज का संचालन हो। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की मान्यता भी खतरे में है। वर्तमान में डा. रमन सिंह को आपातकाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में बैठकर कर मरीजों की जान बचाने व इलाज कराने की चिंता कराने की चिंता करनी चाहिए। जिस पर लापरवाह डॉ. रमन सिंह कमेटी बनाकर जिला प्रशासन डॉक्टरों से चर्चा कर आगे की कार्यवाही करेंगे, बोलकर राजनांदगांव छोड़कर रायपुर चले गए। अपने मीडिया व्यक्तव में डॉक्टरों की मांगों को छोटा-मोटा प्राब्लम है बताया है, जब छोटे-मोटे प्राब्लम सालों से हल नहीं कर सकते, तो अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को हल नहीं कर सकते, जबकि अपने क्षेत्र में किस स्थिति में उसी पल बैठकर डॉक्टरों के साथ उनके द्वारा की जा रही मांगों को आपस में समन्वय बनाकर निदान करना चाहिए तथा मेडिकल कालेज में जो सुविधाएं नहीं है, उसे पूर्ण करना चाहिए, जबकि डॉक्टरों द्वारा बहुत समय से अपनी बातों को शासन के सामने रखा गया है, किन्तु स्वयं डा. रमन सिंह डॉक्टरों के सामने बैठकर बात करने में शायद अपने आप को छोटा महसूस कर रहे हैं। इस तरह वर्तमान में भर्ती हुए मरीज की स्थिति और उनके इलाज के बाबत् आगे की कोई व्यवस्था कुछ नहीं की गई है, यह वही डॉ. रमन सिंह है जो पूरी भाजपा पार्टी के साथ अपने पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज में पंडाल लगाकर कांग्रेस शासनकाल में लोगों की समस्याएं जानकर उसको निदान की बात कर रहे थे और भाजपा सरकार आते ही मेडिकल कॉलेज की स्थिति बद से बदत्तर हो गई। इसके जिम्मेदार यहां के विधायक डॉ. रमन सिंह और उनकी भाजपा पार्टी है। संविदा एवं जूनियर डॉक्टरों के भरोसे मेडिकल कॉलेज नहीं चलाया जा सकता। इन समस्याओं के लिए शहर कांग्रेस जनहित आंदोलन चलाएगी। 48 घंटे के भीतर यहां पर डॉक्टरों के साथ सामजस्य स्थापित कर होकर मरीजों को सुविधा नहीं मिलती, उस स्थिति में राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह को जगाने के लिए इनके पुतले हर दो से तीन दिन में हर वार्ड में जलाएं जाएंगे। सिटी स्कैन मशीन के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई राशि के अतिरिक्त होने वाले अतिरिक्त राशि की व्यवस्था डा. रमन सिंह अपने स्वेच्छानुदान राशि अथवा सरकार से करवा सकते है। ऐसा नहीं करने पर सिटी स्कैन मशीन की अतिरिक्त राशि के लिए राजनांदगांव में शहर कांग्रेस आम जनता एवं सामाजिक संस्थाओं से निवेदन कर सहायता राशि एकत्र करेगी और प्रशासन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को भेंट करेगी, ताकि सिटी स्कैन का लाभ मेडिकल कॉलेज के मरीजों को मिल सकेगी।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्षद्वय सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, पार्षद मनीष साहू आदि उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
