Uncategorized
किसानों की सुविधा के लिए जिले में माइक्रो एटीएम की नई सुविधा की शुरूआत
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में नई सुविधा की शुरूआत की गई हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए हैं। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित है। जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी एवं उत्साह है। किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तथा धान उपार्जन केन्द्रों में अच्छी सुविधाएं मिलने पर शासन को धन्यवाद दिया। सभी समितियों में माइक्रो एटीएम का अच्छी तरह का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। राजनांदगांव जिले में अब तक 450 किसानों द्वारा 22 लाख रूपए का लेन-देन किया जा चुका है। माइक्रो एटीएम में किसानों द्वारा नगद आहरण, जमा, खातों के बैलेंस की जानकारी, नया एटीएम पिन बनाना तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है। माइक्रो एटीएम नार्मल एटीएम की तरह कार्य करता है। सोसायटी का माइक्रो एटीएम में आईडी एवं पासवर्ड एंटर करने के बाद यह कार्य करता है, इसके माध्यम से किसानों को राशि आहरण की सुविधा मिल रही है।
धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में किसानों में धान उत्सव को लेकर हर्ष व्याप्त है। ग्राम धौराभांठा से किसान सिमरन जीत 120 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि तुमड़ीबोड़ में इलेक्ट्रानिक कांटा बाट के माध्यम से धान की तौलाई की जा रही है। वे अपने पिता जतिन्द्र सिंह के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने से किसानों को एक संबल मिला है। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। यहां साफ-सफाई पेयजल की बहुत अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में गेहूं एवं चना की फसल लेंगे। ग्राम बांकल से आए किसान दिलीप पाल ने कहा कि वे 46 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए हैं। धान की बिक्री करने के बाद प्राप्त राशि से उनकी आजीविका के साथ ही खेती-किसानों के अन्य कार्य में यह राशि मददगार बनेगी। किसान लेखन राम सिन्हा 62 क्विंटल धान लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटाने से उन्हें लंबी लाईन लगाने से मुक्ति मिली और यह सुविधाजनक रहा। ग्राम खैरी से आए किसान प्यारे लाल वर्मा एवं धौराभांठा से आए किसान मोहन ने वहां उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ अंतर्गत ग्राम आरगांव, आलीखूटा, कोपेडीह, खैरी, गिधवा, तिलईवार, तुमड़ीबोड़, धनगांव, धौराभांठा, पेटेश्री, बम्हनी, बरहापुर, बांकल, बोदेला, मचानपार, सिवनीखुर्द ग्राम शामिल है। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 2181, कुल रकबा 2445.149 हेक्टेयर, धान का रकबा 2337.019 हेक्टेयर है। किसानों को यह जानकारी दी जा रही है कि किसान अपनी टोकन पर्ची, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक का पासबुक की प्रति लेकर आए। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, सरना एवं पतला धान की खरीदी की जा रही है। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत कृषकों से बायोमैट्रिक आधार एथेन्टीकिकेशन के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
Uncategorized
जिले में टीईटी परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 45 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में कुल 8071 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7022 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 13179 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक, उड़नदस्ता दल एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Uncategorized
रायपुर साहित्य महोत्सव में गूंजता रहा राजनांदगांव जिले का नाम, राजनांदगांव के रचनाकारों ने की रेखांकनीय भागीदारी
राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में जनसंपर्क विभाग एवं साहित्य अकादमी-रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव के बहुरंगी विमर्शमयी वातावरण में राजनांदगांव जिले ने भी रेखांकनीय भागीदारी निभाकर यहां कि सृजनधर्मी परम्पराओं का सफल निर्वाहन किया। 23 से 25 जनवरी 2026 तक अटल नगर नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित इस साहित्योत्सव में एक ओर विशाल पंडालों में अलग अलग विषयों पर ख्यातिनाम लेखकों, साहित्यकारों, कवियों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा विमर्श होते रहे, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ लोकसंस्कृति, पुस्तक प्रदर्शनी, ओपन माइक, पारम्परिक व्यंजन के स्टॉल जनमानस के आकर्षण का केन्द्र रहे। संस्कारधानी राजनांदगांव के रचनाकारों ने इसमें शिरकत कर उत्सव का न केवल आनंद उठाया बल्कि संस्कारधानी का प्रतिनिधित्व भी किया।
राजनांदगांव की साहित्यिक विरासत के प्रकाश स्तंभ त्रिवेणी परिसर स्थित मुक्तिबोध स्मारक व संग्रहालय पर केंद्रित विशाल झांकी पूरे उत्सव में आकर्षण का केंद्र रही। जनसम्पर्क विभाग द्वारा बनाई गई यह कृति प्रवेश द्वार पर राजनांदगांव के साहित्य वैभव के साथ स्वागत-बिंदु थी। एक विशाल किताब के आकार में बनी इस झांकी के एक भाग में चित्रित मुक्तिबोध संग्रहालय और उसके दूसरे भाग में लिखे विवरण ने हजारों आने वाले को प्रेरित किया।
साहित्य उत्सव के प्रथम दिन राजनांदगांव के प्रख्यात इतिहासकार व साहित्यकार डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा को छत्तीसगढ़ के साहित्यिक अवदान पर केन्दि्रत एक महत्वपूर्ण सत्र में अभिभाषण हेतु आमंत्रित किया गया था। डॉ. शर्मा ने हिंदी साहित्य के व्योम में छत्तीसगढ़ के नक्षत्र विषय पर श्याम लाल चतुर्वेदी पंडाल में अपना वक्तव्य दिया। इस सत्र में उन्होंने सूत्रधार की महती भूमिका भी निभाई। सत्र में कहानीकार डॉ. सरला शर्मा, कवि माणिक विश्वकर्मा, आलोचक डॉ. मनिकेतन प्रधान व छंद विशेषज्ञ अरूण कुमार निगम ने सहभागिता की। संस्कारधानी के डॉ. चंद्र शेखर शर्मा ने अपने वक्तव्य में राजनांदगांव के साहित्यिक योगदान के अलावा यहां के साहित्य सेवियों पर चर्चा कर पूरे पंडाल के समक्ष राजनांदगांव की मजबूत नींव का रहस्य बताया। अपने प्रवर्तन विषय हिंदी साहित्य के व्योम में छत्तीसगढ़ के नक्षत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी भाषाओं के प्रति उदार रही है। छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ हिंदी भाषा और साहित्य में छतीसगढ़ और उसमें भी राजनांदगांव का योगदान उल्लेखनीय है। राजनांदगांव साहित्य की तीन अलग-अलग धाराओं के संगम के कारण हिंदी साहित्य की त्रिवेणी है। यह डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध एवं डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की प्रिय कर्मस्थली रही। गजानन माधव मुक्तिबोध ने अपने जीवन का स्वर्णिम सृजन राजनांदगांव में ही कर पाए, क्योंकि यहां उनको उनके अनुकूल परिस्थितियां मिलीं। इसी प्रकार बिलासपुर में लोचन प्रसाद पाण्डेय ने छायावाद का प्रवर्तन किया। वे छायावाद के प्रवर्तक हैं। इसी श्रृंखला में हिंदी की पहली कहानी लिखने की प्रेरणा भी इसी धरती से माधवराव सप्रे को मिली। छतीसगढ़ का योगदान हिंदी साहित्य में विशेष उल्लेखनीय है।
दूसरे दिन राजनांदगांव जिले के आमंत्रित कवियों ने सुरजीत नवदीप मंडप के मंच पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कवियों हेतु सरस काव्य पाठ कर प्रशंसा बटोरी। इस कवि सम्मेलन का संयोजन डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा ने किया था। संस्कारधानी राजनांदगांव के साहित्यकारों की सक्रिय भागीदारी रही। डॉ. चंद्रशेखर शर्मा के मंच संचालन में राजनांदगांव के दर्जनभर कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मुग्ध किया। काव्य पाठ करने वालो में डॉ. शंकर मुनि राय, अब्दुस्सलाम कौसर, प्रभात तिवारी, शत्रुघ्न सिंह राजपूत, नीलम तिवारी, डा. चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. नीलम तिवारी, वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू, अनुराग सक्सेना, ओमप्रकाश साहू अंकुर, महेन्द्र कुमार बघेल मधु, राज कुमार चौधरी रौना, डॉ. इकबाल खान, डी.आर.सिन्हा, फक¸ीर साहू शामिल थे। इस महती आयोजन में राजनांदगांव से अखिलेश तिवारी, डॉ. प्रवीण साव, सचिन निषाद, जितेंद्र कुमार पटेल, फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, हेमलाल सहारे, लखन लाल कलामे, जसवंत मंडावी, चंचल साहू, लीलाधर सिन्हा सम्मिलित हुए।
सम्मेलन के तीसरे दिन भी नगर के रचनाकारों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दिन आत्माराम कोसा, अखिलेश मिश्रा, मैन सिंह मौलिक, प्रभास गुप्ता आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। राजनांदगांव जिले की भागीदारी पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त कर आयोजन को सफल करने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Uncategorized
शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी गोपी श्रीवास (27 वर्ष), पिता परशुराम श्रीवास, निवासी हनुमान मंदिर के पास, तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव है।
दिनांक 23 जनवरी 2026 को महिला ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जून 2025 में उसकी तबियत खराब थी, तब उसने गोपी श्रीवास के बारे में सुना था। गोपी एक झाड़-फूंक बैगा और सेलून नाई का काम करता था। महिला ने बताया कि गोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे यह पता चला कि गोपी शादीशुदा है, जिसके बाद वह उसे नजरअंदाज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी गोपी श्रीवास को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया और आज उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्र0आर0 शम्भूनाथ द्विवेदी, आरक्षक प्रयंश सिंह, और लिलेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
