Connect with us

राजनांदगांव

आम जनता से जुड़े लोकहित के कार्य प्राथमिकता से करने की जरूरत : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में बजट में सम्मिलित करने हेतु प्रस्तावित कार्यों की गहन समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता से जुड़े लोकहित के कार्य प्राथमिकता से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण है, जिनसे आम जनता की समस्याओं का निराकरण हो सके। जिले में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्युतीकरण, दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर बैंडमिन्टन एवं बास्केटबॉल कोर्ट में विद्युतीकरण, संधारण एवं संचालन तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाईट लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग हेतु बाईपास मार्ग का निर्माण तथा पुल-पुलिया निर्माण, सोमनी से भेड़ीकला मार्ग, ठाकुरटोला से सीआरसी सेंटर भवन पहुंच मार्ग, ग्राम सिंघोला में माता भानेश्वरी मंदिर हेतु बायपास मार्ग सहित जिले के अन्य स्थानों में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की। ऐसे निर्माण कार्य जो लंबित है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नवीन बजट में शामिल करने हेतु प्रस्ताव की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, समाजसेवी रमेश पटेल, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पेयजल से जुड़े एनीकट एवं बांध का सर्वे करने की आवश्यकता है, ताकि शहर के लिए पानी का उपयोग किया जा सके। उन्होंने जल संसाधन विभाग को सिंचाई का रकबा बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सीएसईबी के अधिकारियों को छुरिया विकासखंड एवं अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए लालूटोला में बन रहे विद्युत सब स्टेशन एवं विचारपुर में बने रहे विद्युत सब स्टेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आरडीएसएस योजना (रिवैम्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के लिए कहा तथा ठेकेदार के कार्यों की सतत मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। किसी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो बताने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज का भवन प्रदेश के भव्य भवनों में से एक है। इसका जनहित के लिए अच्छा उपयोग करें। उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण एवं अधोसंरचना निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शासकीय मेडिकल कालेज एवं अन्य शासकीय चिकित्सा संस्थानों में संधारण, एमआरआई, सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अमृत मिशन नल-घर मोहारा, 27 एमएलडी प्लांट, पाईप लाईन विस्तार, शहर के सौंदर्यीकरण और नगर निगम क्षेत्र में थोक बाजार निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने फ्लाई ओव्हर के नीचे स्पोर्ट कॉम्पलेक्स विकसित करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर के लिए आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के तहत जर्जर प्राथमिक शाला भवन तथा नवीन शाला भवन का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ग्राम जहां आबादी अधिक हो 50-50 लाख रूपए की लागत से स्टेडियम का प्रस्ताव भेजने कहा। जिला पंचायत के जर्जर पंचायत भवन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट के वाईफाई कनेक्शन, एजुकेशन हब, डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए सड़क में रौशनी की व्यवस्था, ऊर्जा पार्क की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल करते हुए बजट के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि शिवनाथ नदी में ग्राम बाकल से ग्राम भर्रेगांव तक नदी के दोनों ओर बाढ़ नियंत्रण या बैंक प्रोटेक्शन का कार्य किया जा सकता है। रायपुर के महादेव घाट की तर्ज पर घाट का निर्माण किया जा सकता है, जिसके लिए बजट की आवश्यकता होगी। इस दौरान जिले के 15 एनीकट के मरम्मत एवं संधारण के लिए बजट के संबंध में चर्चा की गई। मोहारा के पास फिल्टर प्लांट है, जहां नदी का डायवर्सन बनाकर पानी ले सकते है। पहले से ही वहां नहरे बनी हुई है, जिसका जीर्णोद्धार कर सकते है। जिससे किसानों के सिंचाई के रकबे में बढ़¸ोत्तरी होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पीएमजीएसवाय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर किशुन यदु, भावेश बैद्य, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending