राजनांदगांव
अवतरण व महाप्रयाण दिवस पर याद किए गए भाई राजीव दीक्षित जी
राजनांदगांव। हम सबको अपनी दैनंदिनी में अपना स्वराष्ट्र के गौरवशाली कार्य-व्यवहार को अपने आचरण में लाने को अपनी प्राथमिकी बनानी होगी। इससे जहां एक ओर हम अपने स्वास्थ्य की समुचित देखभाल कर पावेंगे, वहीं दूसरी ओर हम अपने राष्ट्र को भी स्वावलंबी बनाने की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे।
राजीव दीक्षित मंच छत्तीसगढ़ जिला इकाई राजनांदगांव के द्वारा तुलसीपुर मार्ग स्थित लेबर कालोनी के सामुदायिक भवन में स्वदेशी के प्रखर व मुखर वक्ता भाई राजीव दीक्षित जी के अवतरण दिवस व महाप्रयाण दिवस 30 नवंबर, स्वदेशी दिवस के अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि की आसंदी से सभागृह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्र की ख्यातिलब्ध व्यक्तित्व डा. सूसन राज ने पाप और पुण्य शब्द की व्याख्या करते हुए आगे कहा कि हमारे पूर्वज ऋषि वैज्ञानिक, गुरू, शिक्षक एवं मुनिगण स्वास्थ्य से समृद्धि प्राप्त करके आनंदित होकर जीवन जीने का मंत्र पहले ही लिखकर, याद रखने के लिए संक्षिप्तीकरण करके इन्हें रीति-रिवाज एवं त्योहारों द्वारा विस्तृत करके कृति में लाने की पूरी व्यवस्था कर दिए थे।
संक्षिप्त इस प्रकार किया और सभी भारतीय इनसे परिचित भी है यह है भगवान की पूजा से पुण्य होगा अपूजा से पाप, विस्तृत जानकारी यह है-भ-भूमि, ग-गगन, व-वायु, अ-अग्नि, न-नीर की पू-पूर्ण, ज-जिम्मेदारी, पू-पूर्ण, न्-न्याय, नि-निष्पक्ष, य-योजना से होगी, जहां पूर्ण न्याय निष्पक्ष योजना से होती है, वहां शुभ और लाभ होता है। जहां शुभ है वहां स्वस्थ है और जहां लाभ है वहां समृद्धि है। बिना स्वास्थ्य के समृद्धि प्राप्त करने से स्वास्थ्य को प्राप्त करने के लिए समृद्धि को खोना पड़ता है। कोशिकाओं के सभी छः विष्मुक्तिकरण को उन्मुक्त बनाए रखने के लिए किसानी ही एक कार्य है जिसे केंद्र बनाने से ही आर्थिक विकास हो सकता हैं। परन्तु, अपूजा अर्थात अपूर्ण जिम्मेदारी से आधा सच आधा सही या आधा अच्छा होता है, जिससे पाप होता हैए पाप का विस्तृतिकरण है। प-पाखंड, अ-अन्याय, प-पक्षपात, जहां पाखंड है वहां अन्याय और पक्षपात होता ही है, जिससे, इस्तेमाल कर और फैंक स्वभाव बनता है।
व्यक्ति को इस्तेमाल कर फेंकने से गरीबी, अनाथों, वेश्यावृत्ति और अपराधी दुनिया बन जाती है, जो मनमुटाव पैदा करती है और लड़ाई से युद्ध और विश्वयुद्ध करवाती है। वस्तु को इस्तेमाल कर फेंकने से भूमि, जल और वायु प्रदूषित हो जाती है और भोजन, हवा पानी से विष के अणु कोशिकाओं मे प्रवेश करती है, और बीमारी पैदा करती है। इस तरह बीमारी और लड़ाई से लोग मरने लगते है।
इस बीमारी और लड़ाई के चक्रव्यूह से निकलने के लिए सुदर्शन चक्र को सही तरह चलाना आना चाहिए।
पाप अर्थात पाखंड से आए अन्याय और पक्षपात ने कुदर्शन चक्र के द्वारा मानव जगत को बीमारी और लड़ाई के चक्रव्यूह में फंसा कर रखा है। इससे बाहर निकलने का एक ही मार्ग है, वह है। भगवान की पूजा सही अर्थ में हो, इसे ही श्री राजीव दीक्षित जी अपने ही स्टाइल में कह कर गए है।
विशिष्ट वक्ता पूर्व लोकपाल अमलेन्दु हाजरा ने अपने उद्बोधन में बेहद ही सरल, सहज व सुबोध व्याख्यान में बताया कि हमारे महान राष्ट्र भारतवर्ष में स्वदेशी बगैर सिला हुआ सादा सा अधोवस्त्र धोती को कम से कम अट्ठारह प्रकार से पहना जाता है। इसी प्रकार से हमारी भारतीय माता-बहिनों के द्वारा पहनी जाने वाली साड़ी को भी समूचे राष्ट्र भर में पंद्रह से भी अधिक प्रकार से पहनी जाती है, और यह हमारे समृद्ध भारतीय पहनावा को गौरवान्वित करता है, जबकि एक सिले हुए वस्त्र को हम केवल एक ही तरह से पहनते हैं।
साहित्यिक तपोभूमि नगरी राजनांदगांव के पत्रकार रवि मुदिराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास की अंधी होड़ के इस वर्तमान दौर में देश के बालक बालिकाओं, छात्र-छात्राओं, ऊर्जा से भरपूर युवा-धन सहित समस्त महिलाओं और पुरुषों को मोबाईल और टेलीविजन के विलासितापूर्ण उपभोग की प्रवृत्ति से दूर रहना होगा, जिससे कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहा जा सके।
हमारे राष्ट्र की अपनी स्वदेशी जीवन व्यवस्था में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू युवा सेना के जिला अध्यक्ष व योग-गुरू किशोर माहेश्वरी व योग प्रशिक्षक धीरज द्विवेदी ने कहा कि समाज हित में जितनी भी बातें कही जा सकती थीं, वह सब पूर्व में कही जा चुकी हैं तथापि अब यह वह समय है, जबकि हम सभी को वह बातें अपने अपने आचरण में ढालनी होंगी, क्रियान्वयन में लाना अपेक्षित होगा। योग क्रिया हमारे शरीर का शोधन करके हमें स्वस्थ्य रखती है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मंच के संस्थापक अध्यक्ष आनंदकुमार श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अतिथिगणों का परिचय कराया गया तथा भाई राजीव दीक्षित जी का जीवन परिचय, उनके कार्यों, राष्ट्र जागरण की गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया। सभा में उपस्थित जनसमूह के मध्य से आए सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी वक्ताओं के द्वारा किया गया।
स्वदेशी विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का प्रारंभ राजीव दीक्षित मंच छत्तीसगढ़ जिला इकाई राजनांदगांव के संस्थापक अध्यक्ष आनंदकुमार श्रीवास्तव के द्वारा मंच की ओर से अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उपरांत में भाई राजीव दीक्षित जी के तैलचित्र पर तिलकाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया व दीप व धूप प्रज्वलित किया गया। अंत में स्वल्पाहार, जलपान के रूप में आगंतुकों को अंकुरित चना, मूंग, मंूगफल्ली व गाजर, खीरा आदि परोसा गया था तथा सनातन के संतश्री पुज्य आसाराम बापूजी के आश्रम वाले स्वास्थ्य के लिए लाभकारी जड़ी-बूटीयुक्त आरोग्यवर्धक पेय भी परोसा गया था। राजीव दीक्षित मंच के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव व राकेश सोनी के द्वारा सभी अतिथियों आगंतुकजनों तथा सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाने हेतु समिति के वरिष्ठ व्यवस्थापक सदस्यों समाजसेवी प्रकाश हरिहारनो, अधिवक्ता संतोष सिंह सहित समस्त उपस्थित सम्माननीय जनों का कृतज्ञतापूर्वक आभार प्रदर्शन किया गया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
