राजनांदगांव
लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान : संगीता सिन्हा
राजनांदगांव। संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारे राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है। यह यात्रा हमारे संविधान के संस्थापकों की दूरदृष्टि को श्रद्धांजलि है और प्रस्तावना में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 दिसंबर रविवार को संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारत में असमानता और इसे दूर करने में भाजपा की विफलता, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, गैर-अधिसूचित जनजातीयों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के साथ ही हाशिए पर रहने वाले समुदायों की स्थिति खराब करने वाली सरकार की नीतियों को आम जनता के बीच उजागर किया जाना है, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी बालोद की विधायिका श्रीमती संगीता सिन्हा, शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में रविवार 08 संविधान रक्षा यात्रा निकली गई, जो शहर के जयस्तंभ चौक से निकली, जो मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए कमल टॉकीज पर कांग्रेसजनों द्वारा अशोक स्तंभ पर संविधान पट्टी पर फुलमाला अर्पित कर आगे बौद्ध विहार पहंुची, जहां पर संविधान निर्माता महामानव डा. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाई। इसके बाद जिला प्रभारी व विधायिका द्वारा संविधान का वाचन का संकल्प दिलाया।
पीसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी बालोद की विधायिका श्रीमती संगीता सिन्हा ने उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संविधान प्रस्तावना संकल्प दिलाते हुए कहा कि संविधान रक्षक अभियान यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ, जिसके लिए पूरे कांग्रेसजनों को बधाई देती हूं। हमारा संविधान बहुत बड़ा संविधान है, जिसे डा. बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा दो साल 11 महीने 18 दिन में पूरा किया, जिसमें देश की आर्थिकए भोगोलिक स्थिति सहित विभिन्न प्रांतों का चिंतन कर लिखा गया है। इस संविधान के कारण लोकतंत्र की आधारशिला रखी गई। किन्तु बड़े ही सोचनीय विषय है कि आज हमारे संविधान पर खतरा नजर आ रहा है। संविधान को बदलने की नाकामी कोशिश कर रही है। केन्द्र में बैठी मोदी सरकार 400 पार के नारा लगाकर संविधान में बदलने का प्रयास किया, जो पूरी तरह से धर्राशाही हो गया। अभी वर्तमान में नारायणपुर में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एकलव्य महाविद्यालय में पढ़ रही बच्चियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और तो और उनके नहाने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है, क्या ये उचित है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सायं सरकार आते ही पूरे प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार का अपराध बढ़ रहा है। हमारा संविधान को बचाना है, इसके लिए हमें जन-जागरूकता बहुत ही जरूरी है।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि 26 नवंबर से 26 जनवरी तक पूरे देश में संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है, जिसके प्रथम चरण में आज शहर में निकाली गई। संविधान निर्माता डा. बाबा साहेब अम्बेडकर का जीवन पूरा संघर्ष मय रहा। बाबा साहेब अर्थशास्त्री, आधुनिकता के ज्ञाता थे, उन्होंने अपने जीवन में जो कठिनाईयों के साथ छूआछूत देखी थी, उनको मिटाने और समाज को संगठित कर समानता का अधिकार दिलाने संविधान की रचना की, जिसमें सभी वर्गों को समाहित किया, जिसके कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहा है, उनका पूरा श्रेय बाबा साहेब को जाता है। आज जो माताएं-बहनें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है, वह हमारे संविधान के कारण है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि एआईसीसी के आव्हान पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। आज राष्ट्रविरोधी ताकते जिस प्रकार से षड्यंत्र रचकर संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे वह गलत है। आज हम संकल्पित है कि जो संविधान बचाने के लिए। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। संविधान हमारे राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है, यह यात्रा हमारे संविधान के संस्थापकों की दूरदृष्टि को श्रद्धांजलि है और प्रस्तावना में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है।
इस दौरान प्रमुख रूप से शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, मन्ना यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, अशोक फडनवीस, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील रिजवी, रौशनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, मोहिनी सिन्हा, शरद खंडेलवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद मधुकर वंजारी, सिद्धार्थ डोंगरे, चंद्रकला देवांगन, मनीष साहू, सुनील रामटेके, मनीष गौतम, रीना पटेल, मामराज अग्रवाल, शेख अनीस, अनिल ठाकुर, भोला यादव, जितेन्द्र शर्मा, राजेश चौहान, विष्णु सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, राजा यादव, ललिता साहू, सतीश सोनपिपरे, सुरेन्द्र गजभिये, सविता सिन्हा, संगीता साहू, संजय साहू, मुस्तफा जोया, राजेन्द्र सोनी, पंकज गुप्ता, विद्या त्रिपुणे, भावना पटेल, दुलेश्वरी यादव, रूपेश साहू, सुनील पिल्ले, जागेश्वर साहू, जगतप्रसाद चिन्टू, आशीष सोनी, मोहसिन कुरैशी, शौर्य वैष्णव, प्रियेश मेश्राम, राजेश सेवता, सुलेमना खां, कृष्णा मेश्राम, संदीप सोनी, गोलू नायक, नीलेश ठावरे, सोनम रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
