Connect with us

राजनांदगांव

कांग्रेस के आंदोलन के दहशत के कारण सरकार इसी माह दे सकती है किसानों की बची हुई राशि : कुलबीर

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश की भाजपा सरकार धान की खरीदी के नाम पर किसानों को धोखा व ठगने का काम रही है। केन्द्रों में न तो कोई व्यवस्था है न ही कोई सुविधा है। किसान कुटिया को गोदाम बनाकर रख दिया है, जिससे किसान अपने आप को ठग महसूस कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार अपने चुनावी वादे भुलकर किसानों को गुमराह कर रहा है, जिसको लेकर विगत 3 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर गये, जहां उन्होंने किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा और समझा, जिसको लेकर 10 दिसंबर मंगलवार को धान खरीदी केन्द्र के सामने ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द निराकरण किसान की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन का संचालन करते हुए दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन खरीदी केन्द्र ढाबा मोहारा रोड में किया गया।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है। 3100 रूपए में धान खरीदने का वादा कर 2300 रूपए किसानों को दिया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। आज पूरे धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की कमी है करके सरकार 50 प्रतिशत नये, 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग करने की बात कह रही है। 50 प्रतिशत बारदानों की व्यवस्था किसानों से करने व उसका भुगतान किया जायेगा, लेकिन किसानों के बारदाने का पैसा नहीं दिया जा रहा है। धान तौलाई में 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में किसानों को जो सुविधा मिल रहा था वह पूरा बंद कर दिया है। किसानों को टोकन के लिए परेशान किया जा रहा है और जो किसान को टोकन मिल गया है उन्हें भाजपा सरकार धान तौलाई में लूट रही है। आज किसान आज सोसायटी और अफसरों के चक्कर काटने मजबूर हो रहा है। वहीं किसानों को 2300 रूपए प्रति मि्ंटल देकर लॉलीपाप धराने का प्रयास कर रही है और बाकी पैसा का कोई अता-पता नहीं है। भाजपा सरकार दोगलेपन की राजनीति कर रह किसानों को धोखा दे रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धान खरीदी में भेदभाव, धान के नापतौल में भेदभाव, पैसा देने में भेदभाव, 50 प्रतिशत बारदाने किसानों को लाने कह रही हैं और उनका पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह किसानों की धान तौलाई में 600 से 700 ग्राम अधिक लेकर किसानों के पेट का निवाला छिन रही है, जबकि भाजपा सरकार चुनावी वादे में 3100 रूपए प्रति मि्ंटल धान खरीदने का वादा की थी, जबकि इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 117 रूपए एमएसपी दे रही है, तो कुल मिलाकर किसानों को प्रति मि्ंटल 3217 रूपए होता है, उसे दिया जाए। प्रति एकड़ 117 रूपए किसानों के हक मारने का काम कर रही है भाजपा सरकार। जल्द ही किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो कांग्रेस किसानों के हित में सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार खड़ी है।
उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार ने यह घोषणा किया था कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग धान बेच चुके हैं, उनके खाते के रकम हफ्तो तक नहीं आया है, जो रकम आ रहा है एक मुश्त 3100 रूपए नहीं है सिर्फ 2300 रूपए प्रति मि्ंटल ही आ रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी नीति अपना रही है किसानों को उनके सोना (धान) के बदले धोखा व छलाव दिया जा रहा है।
दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में भारी लापरवाही की जा रही है। सीधे-साधे किसानों को छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार ठग रही है और उनके धान के उपज का सही दाम न देकर उनको छल रही है। भाजपा सरकार को जगाने व अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से किए गए वादे को पूरा करने एवं धान की एकमुश्त राशि 3100 रूपए व केन्द्र सरकार द्वारा बढ़े 117 रूपए कुल मिलाकर 3217 रूपए प्रति मि्ंटल देने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया। महापौर हेमा देशमुख ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और भाजपा सरकार के वादा खिलाफी को जमकर कोसा।
धरना-प्रदर्शन को पंकज बांधव, कमलजीत सिंह पिन्टू, अमित चंद्रवंशी, किसान नेता मदन साहू, रौशनी सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, अवधेश प्रजापति आदि ने संबोधित किया। तत्पश्चात राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा व कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी महामंत्री थानेश्वर पाटिला, शहर कांग्रेस मोहम्मद यहया, शरद खंडेलवाल, मोहिनी सिन्हा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, पार्षद मनीष साहू, महेश साहू, मामराज अग्रवाल, मानव देशमुख, मुस्तफा जोया, विशु अजमानी, मयंक सोनी, आशीष सोनकर, जागेश्वर साहू, संजय साहू, सुरेन्द्र गजभिए, अनिला सिन्हा, भोला यादव, डा. राकेश कुमार, सरोज प्रधान, राजेश सेवता, टकेश्वर बंजारे, गणेश हिरवानी, शौर्य वैष्णव, भगवान दास सोनकर, मो. सकुर, रूपेश साहू, शैलेश ठावरे, शेख अनीश, राहुल गजभिये, किसान भाई, मोहारा वार्डवासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending