छत्तीसगढ़
वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
राजनांदगांव। 09 दिसंबर 2024 को जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव आम सभा का आयोजन किया गया, सम्मेलन का शुभारंभ वीणा वादिनि मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 25 जिलों से यूनियन के पदाधिकारी सदस्य पहुंचे तो वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन यूनियन की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के आतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष राजू शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया था।
सम्मेलन के इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत,जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप,पामगढ़ की विधायक श्रीमती शेष राज हरबंस, चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया,भारत स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त जांजगीर चांपा हितेश यादव, भाजपा नेता इंजीनियर रवि पांडेय, नगर पालिका जांजगीर के पूर्व अध्यक्ष रमेश पैंगवार, नगर पालिका जांजगीर के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल,उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, केदार सिंह राठौर,राजेंद्र राठौर, जिला महासचिव राघवेंद्र पाठक,अमरीश राठौर, सहित अन्य दिग्गज हस्तियां उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला इकाई जांजगीर चांपा की ओर से केदार सिंह राठौर ने विस्तार पूर्वक पत्रकार सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डाला साथ ही आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का स्वागत किया,मंच पर उपस्थित अतिथियों का भी स्वागत यूनियन की ओर से किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश के निर्वाचन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल साखरे के मार्गदर्शन में सहायक चुनाव अधिकारीयों ने विधिवत प्रदेश अध्यक्ष सहित कुल 28 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देते हुए 28 पदों के लिए निर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अमित गौतम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एन आर के पिल्लई,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, श्रीमती कमलेश सारस्वत, अर्जुन झा, मुन्नीलाल अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रदेश सचिव पीके तिवारी, श्रीमती तिलका साहू, विपुल कन्हैया प्रदेश सलाहकार अश्वनी पटनायक, लक्ष्मी नारायण सोनी,राजेश वैष्णव,प्रदेश संगठन सचिव रुपेश श्रीवास,सुशील तिवारी, विजय लाल, रवि कुमार सेन, प्रदेश संयुक्त सचिव विजयलक्ष्मी चौहान, प्रदेश सह सचिव कमल किशोर रोमी सलूजा l,प्रदेश सचिव सुनील ना, प्रदेश सलाहकार संजय लिखितकर,प्रदेश संयुक्त सचिव एचडी महंत, प्रदेश सलाहकार शेख मकबूल, प्रदेश सह सचिव मनीष दयाल प्रदेश सह सचिव राहुल सेन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंद्रशेखर दास वैष्णव निर्वाचित हुए।
इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि आप सभी के सहयोग से एवं समर्पित भावना से इस यूनियन ने अल्प समय में ही आज पूरे प्रदेश में एक मजबूत संगठन तैयार किया है, तथा आने वाले समय में हम सभी मिलजुल कर इस संगठन को और अधिक ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएंगे,वहीं कार्यक्रम के दौरान चांपा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने पत्रकार जगत को चौथा स्तंभ बताते हुए सम्मेलन के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जांजगीर चांपा जिले में आयोजन करने पर प्रदेश संगठन का भी आभार व्यक्त किया, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भी कहा कि आज पत्रकार साथी शासन को एवं समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं तथा सभी निष्पक्ष रूप से अपनी इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने इस पत्रकार सम्मेलन में जो भी निर्णय लिया है आपके सभी निर्णय को मैं पूरी ईमानदारी के साथ राज्य शासन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा एवं मैं सदैव आपके साथ हूं आप इसी तरह से एकजुटता के साथ कार्य करें कार्यक्रम को जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर का कार्यक्रम हो रहा है एवं आप सभी मुझे अपनी समस्याएं बताते रहें, जिससे हम सदन में आपकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयास करें, पामगढ़ की विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने भी कहा कि पत्रकार जगत ने सदैव राष्ट्र की तरक्की के लिए काम किया है, तथा आप सभी हमेशा जागरूक होकर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम को इंजीनियर रवि पांडेय ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि जांजगीर चांपा जिले में यह कार्यक्रम हो रहा है,एवं मैं इस कार्यक्रम में पधारे हमारे प्रदेश के विभिन्न कोनो के सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं,इस दौरान जांजगीर चांपा जिला इकाई के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के दौरान लगभग 700 की संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे तो वहीं 8 दिसंबर को ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी जांजगीर पहुंच गए थे, जिनके संपूर्ण आवास, भोजन की व्यवस्था जांजगीर चांपा जिला इकाई की ओर से की गई एवं 9 दिसंबर को भी पूरे दिन भर ऑडिटोरियम परिसर में स्वल्पाहार तथा भोजन की सुंदर व्यवस्था जांजगीर चांपा जिला इकाई ने की,तो वहीं पत्रकार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ जर्निस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश पदाधिकारीयों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश संगठन,जांजगीर- चांपा जिला इकाई का योगदान रहा।
कार्यक्रम में पिथौरा,बसना, सरायपाली, महासमुंद, राजनांदगांव, तुमड़ीबोर्ड,दुर्ग भिलाई l,पाटन, कोरबा, बलौदाबाजार,सारंगढ़, बिलाईगढ़ ,रायपुर,बिलासपुर,शक्ति, भोपालपटनम बीजापुर,रायगढ़, तमनार, मुंगेली,कांकेर, महेंद्रगढ़, चिरमिरी,कोरिया,अंबिकापुर गरियाबंद, देवभोग, धमतरी सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए।
अंत में आभार प्रदर्शन यूनियन की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के महासचिव राघवेंद्र पाठक ने करते हुए आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
छत्तीसगढ़
‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में छुईखदान विकासखंड नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बघेल एवं बीपीएम बृजेश ताम्रकार के नेतृत्व में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) बैगा समुदाय के लिए संचालित आदि अमितान पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
विकासखंड छुईखदान के 38 ग्रामों में निवासरत 4,819 बैगा जनजाति के प्रत्येक परिवार तक आदि अमितान एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। अभियान का उद्देश्य बैगा समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति की समय पर स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है।
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही का व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सिकल सेल रोग, एनीमिया, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, मोतियाबिंद, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आवश्यकता अनुसार मरीजों को तत्काल उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए रेफर किया जा रहा है।
आदि अमितान द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी 0 से 2 वर्ष का बच्चा अथवा गर्भवती महिला स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण से वंचित न रहे। एवं प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं की जांच भी की जा रही है।
गंभीर स्वास्थ्य समस्या वाले हितग्राहियों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क आदि आरोग्य रथ के माध्यम से उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अब तक अभियान के अंतर्गत 1,109 बैगा हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच कर उनका व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जा चुका है। इनमें से 27 मरीजों को उच्च उपचार हेतु रेफर किया गया, जिनमें 18 उच्च रक्तचाप के मरीज, 1 पीएफ मलेरिया का मरीज तथा 8 एनीमिक गर्भवती महिलाएं शामिल हैंए जिन्हें समय पर भर्ती कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।
आदि अमितान पहल के माध्यम से दूरस्थ बैगा बस्तियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ रही है तथा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को उनके घर के निकट ही समयबद्ध जांच, परामर्श, उपचार एवं रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
छत्तीसगढ़
पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही सियासी कवायद के बीच अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में आया है। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह निषाद को संगठन के मुखिया पद के लिए एक मजबूत, अनुभवी और जमीनी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि ओबीसी (OBC) वर्ग में मजबूत पकड़ और निर्विवाद छवि के कारण निषाद के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है।
जिम्मेदारी मिली तो बूथ स्तर तक करेंगे काम: निषाद
नई जिम्मेदारी की चर्चाओं के बीच विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस हाईकमान और शीर्ष नेतृत्व उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उनका मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत करना होगा। निषाद ने जोर देकर कहा कि वे कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान व अवसर देंगे और कांग्रेस की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
तीन दशक का सफर: युवा कांग्रेस से की थी शुरुआत
कुंवर सिंह निषाद का राजनीतिक सफर काफी लंबा और जमीनी रहा है। वे वर्ष 1995 से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
शुरुआती सफर: उन्होंने जिला युवा कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।
संगठनात्मक अनुभव: वे प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, आधिकारिक प्रवक्ता और विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाल चुके हैं।
सामाजिक नेतृत्व: निषाद वर्तमान में विधायक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, जिससे उनकी सामाजिक स्वीकार्यता काफी व्यापक है।
क्यों मजबूत माना जा रहा है दावा?
राजनैतिक विश्लेषकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि कुंवर सिंह निषाद की सबसे बड़ी खूबी उनकी सादगी, सहजता और सबको साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली है। संगठन और समाज, दोनों ही मोर्चों पर उनका बेहतरीन समन्वय है। ऐसे समय में जब कांग्रेस को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो गुटबाजी से दूर रहकर कार्यकर्ताओं में जोश भर सके, निषाद का नाम एक मजबूत और उपयुक्त विकल्प के रूप में उभरा है। अब अंतिम फैसला आलाकमान के पाले में है।
छत्तीसगढ़
तोमर ने सिंधी समाज को चालीहा महोत्सव की दी बधाई
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सिंधी भाई – बहनों को चालीहा महोत्सव की बधाई दी है. उन्होंने अपने बधाई सँदेश में कहा है कि चालीसा दिनों तक तप – तपस्या – भक्तिभाव सँग की जाने वाली आराधना शाँति और सुकून प्रदान करेगी.
ज्ञात हो कि चालीहा महोत्सव का शुभारँभ 16 जुलाई, दिन गुरुवार को हुआ है. महोत्सव के प्रारँभ होते ही रायपुर सहित देश विदेश में सिंधी समाज से जुडे़ सभी भाई बहन विशेष पूजापाठ में जुट गए हैं.
क्षत्रिय करणी सेना के राज्य के मुखिया तोमर ने चालीहा महोत्सव के दौरान किए जाने वाले व्रत की बात करते हुए कहा है कि तमाम तरह के व्यसनों से मुक्ति का मार्ग यह पर्व दिखाता है. छोटी बडी़ सभी नदियों के सँरक्षण सहित उन्हें पूजे जाने का भी सँदेश यह त्यौहार देता है.
0 क्या है महोत्सव?
उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव के दौरान इसे मानने वाले न तो अपने बालों में कँघी करते हैं और न ही दाढ़ी – बाल कटवाते हैं. जूते चप्पल त्यागने के साथ ही जमीन पर सोते हैं.
चालीहा महोत्सव के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है. इस अवधि में शुरुआत के पहले नौ दिन अथवा महोत्सव के अँतिम नौ दिन व्रत रखने की भी परँपरा है. व्रती दिन में केवल एक समय सात्विक भोजन का प्रसाद ग्रहण करते हैं.
0 क्यों मनाते हैं महोत्सव?
चालीहा महोत्सव से जुडी़ हुई
पौराणिक कथा पर प्रकाश डालते हुए जानकार बताते हैं कि सिंधु प्राँत में आज से करीब एक हजार साल पहले मिरख बादशाह का शासन हुआ करता था. वह बेहद अत्याचारी था.
उसके अत्याचार से पीडित प्रभावित श्रद्धालुओं ने सिंधु नदी के किनारे 40 दिनों तक भगवान वरुण की प्रार्थना की थी. इसके ही फलस्वरूप तब नदी से ही एक विशिष्ट बालक के अवतरित होने की आकाशवाणी हुई थी.
मान्यता है कि वरूण देवता स्वयँ मछली पर सवार होकर अवतरित हुए थे. उन्होंने व्रतियों से कहा था कि ” चिंता न करो मैं बहुत जल्द रतन राय के घर जन्म लूँगा और तुम्हारे दुखों का अंत करूँगा. ”
भविष्यवाणी मुताबिक वर्ष 991 में सिंध प्राँत के नसरपुर नगर में रतन राय के घर चैत्र शुक्ल तृतीया को एक बालक का जन्म हुआ. इसका नामकरण उदय चँद के रूप में हुआ.
आगे चलकर इसी ने
मिरख बादशाह का अँत सिंधी समाज के भाई बहनों की पीडा़ हर ली थी. तब से ही यह पर्व मनाया जाता है.
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
