Connect with us

राजनांदगांव

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बहुआयामी विचार से देश को मिल रही दिशा : संतोष पाण्डेय

Published

on

राजनांदगांव। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती तथा सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में अटल परिसर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा वर्चुअल माध्यम से राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने आज राजनांदगांव शहर के वर्धमान नगर में अटल परिसर का भूमि पूजन किया तथा कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आज प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनका दुनिया लोहा मानती रही। उनका व्यक्तित्व इतना सशक्त था कि न केवल पक्ष बल्कि विपक्ष के भी जनप्रतिनिधि उनके प्रति सम्मान रखते थे। सांसद श्री पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव ने विपक्ष के मंत्री होने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को दायित्व सौंपा। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि स्टेट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यक्रम का संचालन करने तथा सुनने का अवसर मिला। तत्कालीन सांसद प्रमोद महाजन कहा करते थे कि कुशल वक्ता को अटल बिहारी जैसा होना चाहिए। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि श्री अटल बिहारी जी देश के महान राजनेता, एक अच्छे लेखक, कवि और साहित्यकार थे। उनकी राष्ट्रीय कविताओं का उल्लेख साहित्य में मिलता है। उनके बहुआयामी विचार एवं सोच इस तरह है कि संकट के समय जब हम इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो राहत मिलेगी और देश को दिशा मिलेगी। उनकी कविताओं को हम आज भी सुनते हैं और आत्मसात करते हैं। गीत नया गाता हूं, हार नहीं मानंूगा रार नहीं ठानूंगा.., तेरा वैभव अमर रहे माँ हम रहे या न रहे.. जैसे उनकी प्रेरक पंक्तियां आज भी हमारा मनोबल बढ़ाती हैं।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र की सेवा अंतिम सांस तक करने का संदेश दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए कहा कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे, कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कनेक्टीविटी के लिए कार्य किया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ तो विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अस्त्र-शस्त्र आवश्यक है। देश में उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने धरती, आकाश, पाताल में विभिन्न तरह के वैज्ञानिक परीक्षण पनडुब्बी, विभिन्न मिसाईल, पोत, लड़ाकू विमान से भारतीय सेना को मजबूत किया तथा विश्व शक्ति बनने की ओर हमारा देश अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सपने को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक राष्ट्र को शिखर तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में नगरीय क्षेत्रों में कार्यों में तेजी आयी है और सभी कार्य समय पर हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ स्काउट गाईड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का नाम विश्व के लोकप्रिय नेताओं के शीर्ष में लिया जाता है। देश के विकास में उनका योगदान मील का पत्थर है। वार्ड पार्षद एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि परिसर में उनकी प्रतिमा लगायी जाएगी तथा इस परिसर को अच्छी तरह से विकसित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर विकसित किए जा रहे हैं। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए 50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वही छोटे नगरीय निकायों के लिए 20-25 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस परिसर को भव्य रूप में विकसित करें, ताकि देश के महान राजनेता एवं उनके उत्कृष्ट विचारों को नागरिक आत्मसात कर सकें। इस अवसर पर रमेश पटेल, शिव वर्मा, सुमित भाटिया, देवशरण सेन, गगन आईच, सुश्री आभा तिवारी, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता, आलोक बिंदल, श्रीमती खेमीन यादव सहित अन्य पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 19 जीई रोड किनारे मनराज होण्डा शोरूम के समीप अटल परिसर निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत पेडस्टल, एमएस रेलिंग, सीमेंट म्यूरल, लैण्ड स्केपिंग कार्य सहित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की धातु से निर्मित मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस दौरान वर्धमान नगर में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया गया तथा अवदानों का स्मरण किया गया। विशेषकर उनकी ख्याति प्राप्त कविता क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही, वरदान नहीं मागंूगा, हो कुछ भी पर हार नहीं मानूंगा… कविता का पाठ किया गया। कारगिल युद्ध विजय, पोखरण में परमाणु परीक्षण एवं अन्य उपलब्धियों व यादों को स्मरण किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending