Connect with us

राजनांदगांव

प्रशासनिक अधिकारी लोकहित में सेवा भावना के साथ करें कार्य : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण समय पर करें, इससे कार्यों में तेजी आएंगी। उन्होंने कहा कि अपने विभागों से संबंधित प्रस्ताव नियमानुसार भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फिल्ड में जाकर निरीक्षण करें तथा कानून एवं व्यवस्था के संबंध में वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी रखें। निर्माण कार्य से संबंधित विभाग प्राथमिकता देते हुए संबंधितों को समय पर भुगतान करें। उन्होंने सभी विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में एक निर्धारित दिन में अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि जनसामान्य उनसे मिलकर उनकी समस्या बता सकें। जिसके शिकायतों का निराकरण समय पर हो सकेगा। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी जनसामान्य की सेवा के लिए सभी सेवा भावना के साथ कार्य करें। किसी तरह की लापरवाही होने पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग ई-कार्यालय में परिवर्तित होंगे तथा कार्यप्रणाली डिजिटल तरीके से होगी। इसके लिए आवश्यक जानकारी भेजने तथा प्रशिक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करेंगे। नगरीय निकायों, राजनीतिक दलों, पाम्पलेट्स, पोस्टर सहित जारी निर्देशों एवं नियमों के संबंध में अच्छी जानकारी रखें। आदर्श आचरण संहिता के दायरे में आने वाले सभी महत्वपूर्ण निर्देशों के संबंध में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। कलेक्टर ने पेयजल, छांव सहित बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में विवरण स्पष्ट तौर पर लिखा होना चाहिए। 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदातओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सभी पंचायतों एवं वार्डों में प्रचार-प्रसार कराएं। उन्होंने सेक्टर ऑफिसर के प्रशिक्षण, मतदाता सूची के संबंध में चर्चा की। उन्होंने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण के लिए व्यापक तौर पर तैयारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण करें तथा पौधरोपण जैसे कार्य महत्वपूर्ण है, जिसके लिए लगातार 8 से 10 साल कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 5 से 10 लाख पौधे लगाने होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण करने के साथ ही जून माह में पौधरोपण करने की तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने पर किसानों को लाभ होगा। उद्यानिकी फसल तथा दलहन-तिलहन फसल लेने से तथा फसल विविधीकरण से किसानों को फायदा होगा, उन्हें इसके लिए जागरूक करें। धान की फसल के लिए लगभग 1432 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि अन्य फसलों में कम पानी की आवश्यकता होती है। सभी को इसके लिए जागरूक करें तथा जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें। मनरेगा के तहत जल संरक्षण के लिए स्थायी संरचना का निर्माण करने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवोदय की टीम को जोड़ते हुए जनसामान्य को प्रेरित करने के निर्देश दिए। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब, अवैध खनिज उत्खनन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ऐसे सभी श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत हो सकते है, श्रम विभाग की योजनाओं से लाभ लेने के लिए जनसामान्य को जागरूक करने की जरूरत है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending