Connect with us

राजनांदगांव

जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं सकारात्मक करने के लिए की गई गहन चर्चा

Published

on

राजनांदगांव। जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं सकारात्मक करने के लिए आज कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में डॉ .बलदेव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे तथा संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों में सहायक संचालक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक की उपस्थिति में आज इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात की गई। बैठक में जिले में विभागीय कार्य को त्वरित गति एवं तत्परता से करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने अनुभव से कक्षा के माहौल को बेहतर करने एवं शिक्षकों के मध्य आपसी सामंजस्य बढ़ाने, बच्चों को समान रूप से अवसर देने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यों से उनके अनुभव सुने तथा परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए उनके सुझाव जाने। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए प्राचार्यों को निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न प्राचार्यों के द्वारा अपने अनुभव एवं बातें साझा की गई। इस अवसर पर जिले द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनाये गये प्रश्न बैंक का वितरण किया गया। सभी से यह उम्मीद की गई कि इन प्रश्न बैंकों के माध्यम से पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को मदद मिलेगी और इसका बेहतर लाभ मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके इसके लिए सुझाव दिए गए।
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के अपर संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने कहा कि हमारे प्रयास और मानसिकता बच्चों की परीक्षा के लिए परिणाममूलक होना चाहिए। हमकों सब के सहयोग और टीम भावना के साथ स्कूल में काम करने की आवश्यकता है। जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके एवं बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा स्थान प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्होंने जिले में किये जा रहे परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए प्रश्न बैंक निर्माण एवं कोचिंग संचालन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासो से जिले के बच्चों को बेहतर एवं अच्छा लाभ मिल सकेगा। संयुक्त संचालक दुर्ग आरएल ठाकुर ने विस्तार से मूलभूत जानकारी के साथ जमीनी स्तर पर जाकर दिक्कतों को दूर करते हुए पढ़ाई का माहौल बेहतर करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में वातावरण पढ़ाई के प्रति बेहतर होना चाहिए। स्कूल से पालकों को जोड़ने की आवश्यकता है। बच्चों की तैयारी के लिए बच्चों की लगातार उपस्थिति बेहतर रहे, जिससे सभी बच्चों को जिले की कार्ययोजना का परीक्षा परिणाम को बेहतर करने का लाभ मिल सके।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विस्तार से सभी प्राचार्य से चर्चा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों से जिले स्तर पर किए जा रहे हैं तैयारियों को बेहतर करने के लिए कहा। उन्होंने जिले एवं विकासखंड में आयोजित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा हेतु कोचिंग, परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न बैंक का निर्माण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों जिसमें अपार आईडी का निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, तथा परीक्षा पर चर्चा एवं विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर बात की। उन्होंने सभी से कार्य को त्वरित एवं पूर्ण मनोयोग से करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे, सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव, श्रीमती रश्मि सिंह, सहायक संचालक आदित्य खरे द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया और विभाग की योजनाओं की जानकारी के माध्यम से जिले की स्थिति को बेहतर किए जाने का सभी से आग्रह किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending