राजनांदगांव
विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत चलने वाली प्रक्रिया : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 6 जनवरी 2025 को दिग्विजय कालेज के सामने विभिन्न नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश, प्रदेश और राजनांदगांव जिले में विकास के कार्य हो रहे हैं, राजनांदगांव शहर को एक बेहतर क्षेत्र बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमृत मिशन के अंतर्गत 125 करोड़ रूपए के कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही 100 करोड़ रूपए की लागत के एसटीपी कार्यों की स्वीकृति भी जल्द ही दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डामरीकरण सहित विभिन्न कार्यों की शुरूआत की गई है, उन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्णक कार्य करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देश एवं प्रदेश में राजनांदगांव की पहचान बनाने में महंत राजा घासीदास, राजा सर्वेश्वर दास, राजा दिग्विजय दास के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने राजनांदगांव में नागरिकों के आवागमन की सुविधा बढ़ाने, विद्युत, पेयजल की सुविधा के लिए कार्य किया। इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने और पीढ़ियों के निर्माण के लिए महल को भी दान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी प्रदेश का एक मात्र घासीदास संग्रहालय भी यहीं के राजा की देन है, यहां तक कि रायपुर में पेयजल आपूर्ति हेतु पहली पानी की टंकी का निर्माण में यहां के राजा का योगदान है। इस दौरान 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चयनित लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, उनके मन मस्तिष्क में समाज के पिछड़ों के विकास की रूपरेखा थी, इस उद्देश्य को पूरा करने में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हुआ था, लेकिन वर्तमान में जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ, तब से प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनांदगांव में एक मॉडल रेल्वे स्टेशन का निर्माण हो रहा है, इससे लोगों के आवागमन में सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर मुड़हीपार से लेकर डोंगरगढ़ क्षेत्र तक 14 ओव्हर एवं अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गौरी नगर के अंडर ब्रिज का निर्माण भी आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही जिले में सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संस्कारधानी में आम लोगों पर आने वाली पीढ़ी में संस्कार गढ़ने की भी जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर पूरा करना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम संजय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि नगर निगम क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को संपादित किया जा रहा है। इन कार्यों में जनप्रतिनिधियों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 200 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। नगर निगम में राशि की कोई कमी नहीं है और निरंतर विकास के कार्यों को संपादित किया जा रहा है। लगभग 2 लाख की आबादी वाले इस नगर निगम क्षेत्र में सभी कार्य पूरे किए जा रहे हंै। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, खूबचंद पारख, अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, कोमल सिंह राजपूत, नीलू शर्मा, किशुन यदु, शिव वर्मा, राजेन्द्र गोलछा, नरेश डाकलिया, राधेश्याम गुप्ता, अतुल रायजादा, तरूण लहरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
